आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जुलाई 2021

 
Science and technology


साइंस एंड टेक्नोलॉजी जुलाई 2021

Science and technology July 2021

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी पहला दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री नियुक्त करेगी।

हैदराबाद स्थित ग्रेने रोबोटिक्स ने भारत का पहला स्वदेशी ड्रोन रक्षा गुंबद 'इंद्रजाल' विकसित किया है।

WHO ने चीन को मलेरिया मुक्त घोषित किया है।

हाल ही आईआईटी हैदराबाद ने ड्यूरोकिया नामक नैनो सैनिटाइजर विकसित किया है। यह लंबे समय तक प्रभावी है।

2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) कोरोनारोधी दवा किसके द्वारा विकसित की गई ? - डीआरडीओ

किस देश की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम ने पांचवी पीढ़ी की लंबी दूरी की, स्वायत्त, सटीक निर्देशित मिसाइल प्रणाली सी ब्रेकर का अनावरण किया है ? - इजराइल।

निजी विमान से दुनिया की पहली अंतरिक्ष यात्रा
• 11 जुलाई को भारतवंशी सिरिशा बांदला (जन्म - आंध्र प्रदेश) और वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के मालिक ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रेनसन ने अंतरिक्ष की यात्रा की।
• विमान का नाम - व्हाइटनाइट कैरियर एयरपोर्ट।
निजी विमान से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले कारोबारी कौन बने है ? -  ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रेनसन।
इसी के साथ सिरीशा बांदला, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भारत की पहली यूपीआई-आधारित कैशलेस पार्किंग लॉन्च की है।

Amazon ने भारत में गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र लॉन्च किया है। अमेज़न डिजिटल केंद्र का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने किया है।

फेसबुक ने "बुलेटिन" नामक न्यूजलेटर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने 'नियर अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इंफ्रारेड सर्व एक्सप्लोरर' (NEOWISE) टेलिस्कोप के कार्यकाल को कितने वर्ष बड़ा दिया है ? - 2 वर्ष।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 12 अगस्त को GSLV-F10 रॉकेट पर जियो इमेजिंग उपग्रह GISAT-1 को लांच करेगा।

इसरो ने गगनयान कार्यक्रम के लिए मानव-रेटेड GSLV Mk III वाहन के कोर L110 तरल प्रणोदक विकास इंजन का तीसरा परीक्षण सफलतापूर्वक किया है।

IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने कोशिकाओं में कैंसर पैदा करने वाले परिवर्तनों की पहचान करने के लिए 'NBDriver' नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित गणितीय मॉडल विकसित किया है।

Joint Warfighter Cloud Capability (JWCC) किस देश की रक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है - अमेरिका

IIT रोपड़ ने पहला ऑक्सीजन राशनिंग उपकरण 'AMLEX' विकसित किया है।

चीन ने 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन का अनावरण किया है।

DRDO ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'आकाश-एनजी' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
• यह लगभग 60 किमी की दूरी से लक्ष्य पर हमला कर सकती है और 2.5 Mach तक की गति से उड़ान भर सकती है।

20 जुलाई को विश्व के सबसे धनी व्यक्ति और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस अंतरिक्ष की यात्रा पर गए।
उनके साथ गईं 82 साल की वैली फंक अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज और 18 साल के ओलिवर डेमेन सबसे कम उम्र के यात्री बने।

मंकी बी वायरस के मानव संक्रमण पहला मामला आया है ? - चीन में। मंकी बी वायरस मैकाक बंदरों में पाया जाता है। यह हर्पीज वायरस का एक प्रकार है, इसे बंदरों में 1932 में खोजा गया था।

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) ने काटन आधारित एक सुपर एब्जॉर्बेंट (अवशोषक) विकसित किया है, जो पानी में फैले तेल को पूरी तरह सोख लेगा।

पेगासस: जीरो-क्लिक अटैक
जुलाई, 2021 में मीडिया आउटलेट्स संघ की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के हजारों कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनीतिक नेताओं को एक इजरायली स्पाइवेयर निर्माता NSO समूह के स्पाइवेयर 'पेगासस' (Pegasus) द्वारा टारगेट किया गया है।
• ‘पेगासस’ हमले के अधिक परिष्कृत तरीके से हमला करता है जिसे 'जीरो-क्लिक अटैक' (zero-click attacks) कहा जाता है।
जीरो-क्लिक अटैक: जैसा कि नाम से पता चलता है, हमले के लिए टारगेटेड फोन के उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती है। अर्थात Zero Click Attack में किसी मोबाइल फोन का वेबसाइट और ऐप पर क्लिक करना जरूरी नहीं होता है।

जुलाई 2021 में क्यूबा ने दुनिया का पहला संयुग्मित (conjugate) कोविड-19 वैक्सीन ‘सोबराना 2’ (Soberana 2) विकसित किया है।

हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला स्वच्छ परमाणु रिएक्टर एक्टिवेट किया है ? - चीन।

किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 'नौका' नामक अपनी सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला लॉन्च की है ? - रूस।

हाल ही में किस देश ने स्पेस राइस की अपनी पहली फसल की कटाई की है ? - चीन।
• चीन ने पिछले साल नवंबर में अपने चंद्रयान के साथ स्पेस राइस के बीज को अंतरिक्ष में भेजा था।

चीन ने आधिकारिक तौर पर देश के हैनान प्रांत में चांगजियांग परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दुनिया के पहले वाणिज्यिक मॉड्यूलर छोटे रिएक्टर 'लिंगलोंग वन' का निर्माण शुरू कर दिया है।

किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ICESat-2 ने हाल ही में अंटार्कटिक मेल्टवाटर झीलों की खोज की - अमेरिका।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments