आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी जुलाई 2021

 
International relation


अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी जुलाई 2021

28 जून से 1 जुलाई 2021 तक फ्रांस में 7वीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

भारतीय नौसेना को अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से 10वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान P-8I प्राप्त हुआ है।

नेपाल ने पूर्वी नेपाल में संखुवासभा और भोजपुर जिलों के बीच स्थित 679-मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के साथ 1.3 बिलियन अमरीकी डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

भारतीय पेमेंट ऐप भीम यूपीआई को भूूूूूूूटान में लॉन्च किया गया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जॉर्जिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है।

यूएई, इजरायल में दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी देश बना है।

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने वर्चुअल त्रिपक्षीय अभ्यास TTX-2021 आयोजित किया है।

हाल ही लेबनान के पीएम साद हरीरी ने राष्ट्रपति के साथ मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया।

अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान नया क्वाड समूह बनाएंगे।

हाल ही में G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की 
बैठक किस स्थान पर आयोजित की गई - वेनिस (इटली)।

हाल ही किस देश ने 'मध्य-दक्षिण एशिया सम्मेलन 2021' की मेजबानी की है ? - उज्बेकिस्तान ने।

भारतीय नौसेना का जहाज INS तलवार अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस 2021 में भाग ले रहा है, जिसका संचालन 26 जुलाई 2021 से 6 अगस्त 2021 तक अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया जा रहा है। 

1 से 13 अगस्त 2021 तक रूस के वोल्गोग्राड में भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण 'एक्सर्साइज़ इंद्र 2021' आयोजित किया जाएगा।

ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम विवाद
जुलाई 2021 में इथियोपिया द्वारा 'ब्लू नील' नदी पर निर्माणाधीन एक विशाल जलविद्युत बांध परियोजना 'ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम' के जलाशय को दूसरे वर्ष के लिए भरने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
नील नदी: 'ब्लू नील' नदी और 'व्हाइट नील' (White Nile) नदी ‘नील नदी’ की दो प्रमुख सहायक नदियां है। 'ब्लू नील' नदी इथियोपिया में ‘ताना झील’ से निकलती है।
नील नदी प्रणाली 11 देशों से होकर बहती है। 'ब्लू नील' और 'व्हाइट नील' मिस्र और भूमध्य सागर में बहने से पहले सूडान में आपस में मिल जाती हैं।
इथियोपियन रेनेसां बांध: 145 मीटर लंबे (475 फुट लंबे) इथियोपियन रेनेसां बांध के पूरा होने पर यह अफ्रीका की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी। 6,000 मेगावाट से अधिक की अनुमानित क्षमता वाले इस बांध का निर्माण कार्य 2011 में शुरू किया गया था।

हाल ही भारत ने किस देश के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया है ? - डेनमार्क।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments