आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज जुलाई 2021। चर्चित महिलाएं 2021। चर्चित पुस्तकें 2021

 
General knowledge


जनरल नॉलेज जुलाई 2021

General knowledge 2021

भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने  इंदौर में NATRAX- हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया है, जो एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का पांचवा सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक है।

भारत का सबसे पुराना चलने वाला समाचार पत्र है ? - मुंबई समाचार (बॉम्बे समाचार)

भारत सरकार ने LIC अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु 60 के स्थान पर 62 वर्ष तक बढ़ा दी है।

दुनिया की एकमात्र संस्कृत दैनिक का क्या नाम है, जिसके संपादक के वी संपत कुमार का हाल ही निधन हो गया ? - सुधर्मा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और MSME मंत्री, नितिन गडकरी ने 'खादी प्राकृतिक पेंट' ब्रांड नाम के तहत, गाय के गोबर से बने भारत के पहले और एकमात्र पेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया।

सरकार ने भारतीय सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने और स्वदेशी उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एक सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) बनाया है।
• यह मंत्रालय सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करेगा।

डेनमार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल बनाया गया है।

गांधीनगर में भारत का पहला समुद्री मध्यस्थता केंद्र बनेगा।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऋण दाता कौन है ? - इंडियन ओवरसीज बैंक।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में भारत के पहले निजी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया।

एनटीपीसी कच्छ में देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित करेगी। (4750 मेगावाट)

गुरुग्राम में देश की पहली ग्रेन (अनाज) एटीएम स्थापित की गई है।

बोनालू क्या है ? - एक तेलुगु उत्सव

भारत की पहली पॉड टैक्सी कहां पर चलाई जाएगी ? - नोएडा एयरपोर्ट जेवर और फिल्म सिटी के बीच।

किस देश में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड ब्रिज बना है ? - नीदरलैंड।

महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनेगा जो ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके शैक्षिक दस्तावेज जारी करेगा।

भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन मथुरा रिफाइनरी में देश का पहला 'ग्रीन हाइड्रोजन' संयंत्र बनाएगी। 

जुलाई 2021 में बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप बाढ़ के पानी से घिर गया।
• इसे ‘दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप’ माना जाता है। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force -CRPF) ने 27 जुलाई 2021 को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। 

हाल ही यूनेस्को ने लिवरपूल को विश्व विरासत सूची से हटा दिया है।

मध्य प्रदेश के दो शहरों ओरछा और ग्वालियर को यूनेस्को की 'ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना (Historic Urban Landscape Project)' के तहत चुना गया है।
• यह परियोजना 2011 में शुरू की गई थी।

रामप्पा मंदिर विश्व धरोहर सूची में शामिल
तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) मंदिर को यूनेस्को ने 25 जुलाई 2021 को विश्व धरोहर में शामिल कर लिया। 
• वारंगल में स्थित यह शिव मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जिसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया। इतिहास के अनुसार काकतीय वंश के राजा ने इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में करवाया था।
• यह भारत का 39वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र कहा आयोजित किया गया ? - फूझोउ शहर (चीन)

हाल ही में किस देश में स्थित ऐतिहासिक पासेओ डेल प्राडो बुलवार्ड और रेटिरो पार्क को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया है - स्पेन।

ब्राजील लैंडस्केप गार्डन सिटियो बुर्ले मार्क्स को यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है।

धोलावीरा यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल
हड़प्पा-युग के महानगर, गुजरात में धोलावीरा को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। 1968 में खोजे गए इस स्थल को स्थानीय रूप से 'कोटदा टिम्बा' (किला टीला) के रूप में जाना जाता है।
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्करानी की वाव और अहमदाबाद के चारदीवारी वाले शहर के बाद, धोलावीरा यूनेस्को विश्व धरोहर टैग हासिल करने वाला गुजरात का चौथा स्थल है।
धोलावीरा भारत का 40वां विश्व विरासत स्थल बना है।
भारत के पास अब 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित यूनेस्को धरोहर स्थल हैं।

कर्नाटक सभी सरकारी सेवाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 1% आरक्षण प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

नागालैंड से 'राजा मिर्चा' की एक खेप, जिसे किंग मिर्च (King Chilli) या भूत जोलोकिया भी कहा जाता है, पहली बार लंदन में निर्यात की गई है। 
• यह विश्व की सबसे तीखी मिर्च है, जिसे 2008 में जीआई टैग दिया गया।

भारत और एशिया का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थापित किया जाएगा ? - पटना।


चर्चित महिलाएं 2021 


भारत मूल की महिला सिरीशा बांदला, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनी।

भारतीय सेना ने कश्मीर में अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखा है।

भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थी ? - कादंबिनी गांगुली
• कादंबिनी गांगुली और चंद्रमुखी बासु स्नातक करने वाली भारत की पहली महिला थी।

हाल ही भारत की सबसे उम्रदराज छात्रा भगीरथी अम्मा (केरल) का 107 साल की उम्र में निधन हो गया।


चर्चित पुस्तकें 2021


भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन की पुस्तक "एनोमलीज़ इन लॉ एंड जस्टिस" का विमोचन किया है।

2022 में पत्रकार धवल कुलकर्णी  द्वारा "नाथूराम गोडसे: द ट्रू स्टोरी ऑफ गांधी'स एसैसिन" शीर्षक वाली पुस्तक प्रकाशित की जाएगी।

"लेडी डॉक्टर्स: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ इंडियाज फर्स्ट वूमेन इन मेडिसिन (Lady Doctors: The Untold Stories of India’s First Women in Medicine)" नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - कविता राव।

वेणु माधव गोविंदु और श्रीनाथ राघवन ने 'द फोर्थ लायन: एसेज फॉर गोपालकृष्ण गांधी (The Fourth Lion: Essays for Gopalkrishna Gandhi)' नामक पुस्तक लिखी है।

"द लाइट ऑफ एशिया" किसकी पुस्तक है ? - जयराम रमेश।

द प्रेग्नेंसी बाइबल किसकी पुस्तक है ? - करीना कपूर।

वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी दिवंगत मां बलजीत कौर की लिखी किताब- 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद जी' की पहली प्रति प्रदान की।

The Art of Conjuring Alternate Realities: How Information Warfare Shapes Your World के लेखक कौन है ? - शिवम शंकर सिंह और आनंद वेंकटनारायणन।

The Struggle Within: A Memoir of the Emergency नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - अशोक चक्रवर्ती।

द ग्रेट बिग लायन नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - बाल कौतुक नाइट।

'उर्दू पोएट्स एंड राइटर्स - जेम्स ऑफ डेक्कन' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? -  पत्रकार जे.एस. इफ्तेखार।
• इस पुस्तक में हैदराबाद के संस्थापक मुहम्मद कुली कुतुब शाह के समय से लेकर वर्तमान समय तक दक्कन की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं की चर्चा की गई है।

'द इंडिया स्टोरी' पुस्तक किसने लिखी है ? - आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने।

जैक बो ने सुधांशु मित्तल की पुस्तक "आरएसएस: बिल्डिंग इंडिया थ्रू सेवा" का चीनी भाषा में अनुवाद किया है।

'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' किसकी आत्मकथा है ? - राकेश ओमप्रकाश मेहरा।

राष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने पूर्व सांसद यालमंचिली शिवाजी द्वारा लिखित 'पल्लेकु पट्टाभिषेकम' नामक पुस्तक का विमोचन किया है। 

आरबीआई के पूर्व गवर्नर, दुव्वुरी सुब्बाराव ने डॉ. सी के गैरयाली द्वारा लिखित एक पुस्तक 'बैंक विद ए सोल: इक्विटास' का विमोचन किया है।

'एन ऑर्डिनरी लाइफ: पोर्ट्रेट ऑफ एन इंडियन जेनरेशन' पुस्तक के लेखक कौन है ? - पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments