आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी जुलाई 2021

 
Environment and Ecology


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी जुलाई 2021

Environment and Ecology.

शोधकर्ताओं ने उत्तराखंड के जंगलों में ब्लैक-बेलिड कोरल सांपों की खोज की है।

माउंट ताल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है ? - फिलीपींस।

एल्सा:- यह श्रेणी 1 का उष्णकटिबंधीय तूफान है जो कैरेबियन द्वीपों में आया है।

किस राज्य सरकार ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व (सवाई माधोपुर), रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी) और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (कोटा) को जोड़ने वाला एक टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई है ? - राजस्थान।

राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र कहां बनाया जा रहा है ? - बिहार।
2009 में गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारत का पहला भिक्षु फल (Monk Fruit) लगाया गया है।

हाल ही में किस देश में विशाल पांडा को विलुप्त प्राणी की श्रेणी से बाहर किया गया - चीन।

हाल ही में किंगदाओ का बंदरगाह शहर, जो बड़े पैमाने पर शैवाल के खिलने के लिए चर्चा में था, किस देश में  है - चीन

अक्टूबर 2021 में इटली में G20 पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
पुरी (ओडिशा), भारत का गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने वाला पहला शहर बना है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिमा हासाओ के मांदेरडिसा गांव में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है। (पूर्वोत्तर भारत का पहला)

उत्तराखंड के देहरादून में लगभग 50 अलग-अलग प्रजातियों के साथ भारत के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया है।
• क्रिप्टोगैम = गैर-बीज वाले पौधे।

जिम कार्बेट ने 1936 में बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिए उत्तराखंड में हेली राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया।
1957 में जिम कार्बेट के सम्मान में इसका नाम जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया।

फ़िलीपीन्स गोल्डन राइस रोपण को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है।
• गोल्डन राइस में बीटा कैरोटीन या विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।

प्रतिवर्ष 26 जुलाई को विश्व मैंग्रोव दिवस मनाया जाता है।

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाला देश का एकमात्र शहर बन गया है। 

इंडोनेशिया के किस द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग फार्म बनाया जा रहा है ? - बॉटम द्वीप।

अंतरराष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के 14 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है।

SAVE WATER



Post a Comment

0 Comments