आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस जुलाई 2021

 चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस जुलाई 2021

charchit-divas-july-2021

हर साल 1 जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे (CA डे) मनाया जाता है।

भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors’ Day) का आयोजन किया जाता है।

हर साल 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।

हर साल 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है। (उड़न तश्तरी दिवस)

प्रत्येक वर्ष जुलाई के पहले शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 3 जुलाई को यह दिवस मनाया गया।

हर साल 6 जुलाई को विश्व जूनोज दिवस मनाया जाता है।
• ज़ूनोज़ संक्रामक रोग (वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी) हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता हैं।
• 6 जुलाई, 1885 को लुई पाश्चर ने रेबीज वायरस के खिलाफ पहला टीका लगाया था।

हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस - 4 जुलाई।

हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाता है।

17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।

हर साल 20 जुलाई को विज्ञान अन्वेषण दिवस (जिसे चंद्रमा दिवस भी कहा जाता है) मनाया जाता है।

20 जुलाई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। पहला रेडियो प्रसारण 23 जुलाई 1927 को बॉम्बे स्टेशन से किया गया था।

22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है।

भारत में हर साल 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

25 जुलाई को वैश्विक डूबने की रोकथाम (Global drowning prevention) दिवस मनाया जाता है।

हर साल 26 जुलाई को 1999 के कारगिल संघर्ष में भारत की पाकिस्तान पर जीत को याद करने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force -CRPF) ने 27 जुलाई 2021 को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। 

प्रतिवर्ष 26 जुलाई को विश्व मैंग्रोव दिवस मनाया जाता है।

हर साल 28 जुलाई को "विश्व हेपेटाइटिस दिवस" मनाया जाता है। 

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।

हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।

30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस मनाया जाता है।

SAVE WATER


Post a Comment

0 Comments