आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 5 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 4 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

ऑस्ट्रेलिया की एमा मैक्कियोन एक ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक बनी है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने "बायोटेक-प्राइड (डेटा एक्सचेंज के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार का प्रचार) दिशानिर्देश" जारी किए है।
• केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: जितेंद्र सिंह।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक थीम सॉन्ग "कर दे कमाल तू" लॉन्च किया है।

2021 की फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 7 भारतीय कंपनियां को शामिल किया गया है।

मिनी आईपे LIC की एमडी बनी है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीन बोरगोहेन (69 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता है।

19 वर्षीय पाकिस्तानी पर्वतारोही शेहरोज़ काशिफ़ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

कैप्टन रमेश बाबू ने "माई ओन मझगांव (My Own Mazagon)" नामक एक नई किताब लिखी है।

श्रीलंका के रत्नापुरा में दुनिया का सबसे बड़ा तारा नीलम समूह मिला है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने केरल में पश्चिमी घाट पर मेंढक की नई प्रजाति की खोज की है।
इसका नाम मिनरवर्या पेंटली रखा गया है।


5 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

बादल फटना
बादल फटना एक छोटे से क्षेत्र में छोटी अवधि की तीव्र वर्षा की घटना है।
• भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह लगभग 20-30 वर्ग किमी. के भौगोलिक क्षेत्र में 100 मिमी / घंटा से अधिक अप्रत्याशित वर्षा के साथ एक मौसमी घटना है।
निम्न तापमान और धीमी हवाओं के साथ सापेक्ष आर्द्रता और मेघ आवरण (cloud cover) अधिकतम स्तर पर होता है, इस स्थिति के कारण बादल बहुत अधिक मात्रा में तीव्र गति से संघनित हो सकते हैं और परिणामस्वरूप बादल फट सकते हैं।

तमिलनाडु में आयुध निर्माणी तिरुचिरापल्ली ने ट्राईका (TriCa) (त्रिची कार्बाइन-Trichy Carbine) नामक एक नया उच्च तकनीक (high-tech) और कम ध्वनि (low sound) वाला हथियार लॉन्च किया है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 रॉकेट पर सवार होकर अंतरिक्ष में दुनिया का पहला वाणिज्यिक पुन: प्रोग्राम करने योग्य उपग्रह 'यूटेलसैट क्वांटम (Eutelsat Quantum)' लॉन्च किया है। 

'लेपर्ड डायरीज़ - द रोसेट इन इंडिया' पुस्तक के लेखक कौन है ? - संजय गुब्बी।

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता है।

पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा) ने रजत पदक जीता है।

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य सरकार ने भारत के पहले भूकंप मोबाइल ऐप 'उत्तराखंड भूकंप अलर्ट) का अनावरण किया है।

कुमार मंगलम बिड़ला ने Vi के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष पद को छोड़ दिया है।

हाल ही पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवियत्री पद्मा सचदेव का निधन हो गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सलाह पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी एम कनाडे को महाराष्ट्र का लोकायुक्त नियुक्त किया है।


6 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।
• राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का
सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस
पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी
को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी
जाती है।
• सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
• अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को ये अवॉर्ड दिया गया है।
हॉकी में अब तक 3 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड
मिला है। इसमें धनराज पिल्ले (1999/2000), सरदार
सिंह (2017) और रानी रामपाल (2020) शामिल है।
• मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को
प्रयागराज में हुआ था। इस दिन राष्ट्रीय खेल
दिवस मनाया जाता है।

संशोधित समग्र शिक्षा योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 अगस्त, 2021 को संशोधित समग्र शिक्षा योजना (Revised Samagra Shiksha Scheme) को 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए जारी रखने को अपनी मंजूरी दे दी है।
'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा संरक्षण' के तहत आत्मरक्षा कौशल विकसित करने के लिए 3 महीने का प्रशिक्षण और इसके लिए राशि 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह की गई।

केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में, जल जीवन मिशन के तहत, पानी माह (Water Month) अभियान शुरू किया गया है। 

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लद्दाख के उमलिंग-ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है।

राज्यपाल को कैदियों को क्षमादान की शक्ति
3 अगस्त, 2021 को सुप्रीम कोर्ट की पीठ के अनुसार राज्य के राज्यपाल मौत की सजा पाने वाले कैदियों सहित अन्य कैदियों को कम से कम 14 साल की जेल की सजा काटने से पहले ही क्षमादान दे सकते हैं।
• वास्तव में, क्षमादान की राज्यपाल की शक्ति दंड प्रक्रिया संहिता - धारा 433A में उस प्रावधान को प्रत्यादेश (overrides) करती है, जिसके अनुसार कैदी को केवल 14 साल की जेल की सजा के काटने बाद ही क्षमादान दिया जा सकता है।
धारा 433-A किसी भी तरह से संविधान के अनुच्छेद 72 या 161 के तहत राष्ट्रपति/राज्यपाल को क्षमादान देने की संवैधानिक शक्ति को प्रभावित नहीं कर सकती है और न करती है।
यदि कैदी 14 वर्ष या उससे अधिक वास्तविक कारावास से नहीं गुजरा है, तो राज्यपाल के पास धारा 433-A के तहत लगाए गए प्रतिबंधों के दायरे से बाहर जाकर क्षमादान की शक्ति है। हालांकि राज्यपाल राज्य सरकार की सहायता और सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य है।

"बालाकोट एयर स्ट्राइक: हाउ इंडिया एवेंज्ड पुलवामा (Balakot Air Strike: How India Avenged Pulwama)" नामक नई पुस्तक के लेखक कौन है ? - मनन भट्ट।

हिरोशिमा दिवस: 6 अगस्त
• 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर "लिटिल बॉय (Little Boy)" नामक एक परमाणु बम गिराया था।

इब्राहिम रईसी ईरान के नए राष्ट्रपति बन गए हैं।

जर्मनी 8 जनवरी 2021 को लागू होने वाले संशोधनों के बाद अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 5वां देश बना है।

पश्चिम बंगाल सरकार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पहल के तहत अपनी योजनाओं के लिए चार स्कॉच (SKOCH) पुरस्कार मिले हैं। 

डॉ धृति बनर्जी ज़ूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की  पहली महिला निदेशक बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments