आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 30 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स


Current Affairs 2021


30 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

हाल ही में अमेरिकी संसद ने किसे शांति और अहिंसा  को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेस के स्वर्ण पदक (Congressional Gold Medal) से सम्मानित करने की घोषणा की ? - महात्मा गांधी
• यह अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के अनुसार, भारत नेट कार्यक्रम के तहत भारत के 6 लाख गांवों को 2024 तक इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 100 लाख करोड़ रुपये की किस योजना की घोषणा की ? - प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना

पीएम मोदी ने किस वर्ष तक भारत को 'ऊर्जा स्वतंत्र' बनाने का लक्ष्य रखा है ? - 2047 तक।

हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान कर दी? - अमेरिका

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितनी नई 'वंदे भारत' ट्रेने चलाने की घोषणा की ? - 75 ट्रेनें।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 28 अगस्त 2021 को गोरखपुर में यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

आरबीआई ने अजय कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रिमोट सेंसिंग उपग्रह डेटा साझाकरण में सहयोग के लिए किस संगठन के साथ एक समझौता किया ? - BRICS

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है? - बांग्लादेश

हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रदेश में गोरखधंधा शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है? - हरियाणा

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को किस परीक्षा में भाग लेने के लिए अंतरिम आदेश पारित कर इसकी इजाजत दे दी है ? - एनडीए।

नारायणकोटी मंदिर कहां पर स्थित है?
उत्तराखंड में स्थित नारायणकोटी मंदिर को धरोहर गोद लें परियोजना में शामिल किया गया है। 9वीं शताब्दी में निर्मित यह एकमात्र मंदिर है जहां नौ ग्रहों के मंदिर एक समूह में स्थित हैं। यह मंदिर लक्ष्मीनारायण को समर्पित है।

भारतीय रेस वॉकर अमित खत्री ने नैरोबी में आयोजित वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिक टी-20 मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली तेज गेंदबाज बनी है।

29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।


31 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

अर्जेंटीना में स्थित ट्रेन अ लास नूब्स नामक दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैक विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

मिस्र के वैज्ञानिकों ने करीब 4.3 करोड़ वर्ष पहले पाई जाने वाली चौपाये वहेल की एक नई प्रजाति के जीवाश्म की खोज की है। इस नई प्रजाति का नाम फियोमेसिटस अनुबिस रखा गया है। (मिस्र के मृत्यु के देवता के नाम पर)

चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड, मंगोलिया सैन्य अभ्यास "साझा भाग्य-2021" आयोजित करेंगे। (सितंबर 2021 में)

NSG कमांडो ने आतंकवाद विरोधी 'गांडीव' अभ्यास किया।

हर साल 29 अगस्त को विश्व स्तर पर परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने 2021 बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

हाल ही में लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे मूवी थियेटर का उद्घाटन किया गया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों के लिए एक नया पंजीकरण मार्क यानी "भारत श्रृंखला (BH-series)" लांच की है। 

राजनाथ सिंह ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे का नाम बदलकर "नीरज चोपड़ा स्टेडियम" कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा योजना के तहत धन हस्तांतरण की सीमा 50,000 रुपये प्रति लेनदेन से बढ़ाकर 2 लाख रुपये प्रति लेनदेन कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई, तमिलनाडु में स्वदेश निर्मित तटरक्षक जहाज 'विग्रह' राष्ट्र को समर्पित किया है। 

31 अगस्त 2021 को पहली बार अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है। 

विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021
विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021 व्रोक्लॉ, पोलैंड में 9 से15 अगस्त‚ 2021 तक आयोजित की गई।
इस चैम्पियनशिप में भारत कुल 15 पदक (8 स्वर्ण‚ 2 रजत और 5 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021
18 से 22 अगस्त‚ 2021 तक ‘विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021’ नैरोबी‚ केन्या में संपन्न हुई।
• केन्या पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
• इस चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 3 पदक (2 रजत और 1 कांस्य) प्राप्त किए और 21वें स्थान पर रहा।
महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में भारत की शैली सिंह ने रजत पदक जीता।
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में भारत के अमित खत्री ने रजत पदक जीता।

दिल्ली सरकार ने 11 अगस्त, 2021 को 'फेसलेस परिवहन पहल' का शुभारम्भ किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 27 अगस्त, 2021 को भारत का पहला ‘क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिट’ लॉन्च किया है।

‘एसिटाबुलरिया जलकन्याका’ शैवाल
अगस्त 2021 में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के जीव विज्ञानियों की एक टीम ने अंडमान द्वीप समूह में एक छतरी जैसी टोपी वाली नई समुद्री शैवाल प्रजाति की खोज की है।
• इस समुद्री शैवाल प्रजाति का नाम संस्कृत शब्द ‘जलकन्याका’ पर ‘एसिटाबुलरिया जलकन्याका’रखा गया है।

हाल ही में वनस्पति वैज्ञानिकों के एक समूह ने किस द्वीप समूह में एक 'अम्ब्रेला हेड' वाली शैवाल प्रजाति की खोज की है? - अंडमान और निकोबार

हरियाणा में युवाओं को व्यापार के नए अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 अगस्त, 2021 को अपनी तरह की अनूठी ‘हर हित स्टोर योजना’ का शुभारंभ किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने 26 अगस्त, 2021 को किसानों के लिए ‘राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण अभियान’ का शुभारंभ किया।
इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने किया है।
उद्देश्य: कृषि व किसानों को नई तकनीक से जोड़ना;
किसानों को महंगी फसलों की ओर आकर्षित करना।
• वर्ष 2023 को भारत के नेतृत्व में पोषक-अनाज वर्ष मनाया जाएगा।

आईपीसीसी छठी आकलन रिपोर्ट
9 अगस्त, 2021 को जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (IPCC) की छठी आकलन रिपोर्ट जारी की गई।
• रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वैश्विक तापन रुझानों से भारत में वार्षिक औसत वर्षा में वृद्धि होने की संभावना है, आने वाले दशकों में दक्षिणी भारत में और अधिक गंभीर वर्षा होने की सम्भावना है।
अगले दो दशकों में पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में ग्रह अपरिवर्तनीय रूप से 1.5 डिग्री सेल्सियस गर्म होने की ओर अग्रसर है।
जब तक सभी देशों द्वारा तत्काल अत्यधिक उत्सर्जन कटौती नहीं की जाती, 2015 पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्ति की संभावना नहीं है।
रिपोर्ट में आईपीसीसी द्वारा सिफारिश की गई है कि अलग-अलग देश 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने का प्रयास करें।
रिपोर्ट के अनुसार अपने उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लिए देशों द्वारा मौजूदा प्रतिबद्धताओं के आधार पर, दुनिया वर्ष 2100 तक वैश्विक तापमान में कम से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की ओर अग्रसर है, इसे 'मानवता के लिए कोड रेड' (Code red for humanity) की संज्ञा दी गई है।
भारत पर प्रभाव: रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 7,516.6 किमी. समुद्री तट रेखा के साथ, भारत को समुद्रों के बढ़ते स्तर से अत्यधिक खतरों का सामना करना पड़ेगा।
यदि समुद्र का स्तर 50 सेमी बढ़ जाता है तो छ: भारतीय बंदरगाह शहरों - चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, सूरत और विशाखापत्तनम में 28.6 मिलियन लोग तटीय बाढ़ के संकट का सामना करंगे।

भारत और जर्मनी ने अदन की खाड़ी में संयुक्त समुद्री अभ्यास किया है।

LIC ने आनंदा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया है।

प्रसिद्ध बंगाली लेखक बुद्धदेव गुहा का निधन हो गया।

भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने 30 अगस्त 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी।
• बिन्नी के नाम वनडे क्रिकेट में भारत के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
• आईपीएल में बिन्नी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कर्नाटक के बाद लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य कौन बन गया है? - मध्यप्रदेश।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने covID-19 में पति को खोने वाली महिलाओं की मदद करने के लिए "मिशन वात्सल्य" नामक एक विशेष मिशन लांच किया है? - महाराष्ट्र।

प्रतिवर्ग मील में सबसे अधिक CCTV कैमरे लगाने के मामले में कौन सा शहर दुनिया में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है? - दिल्ली।

हाल ही में किस राज्य की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कूष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया? - पश्चिम बंगाल।

हाल ही में United Arab Emirates के किस शहर में मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए विशेष अदालत की स्थापना की गई ? - दुबई।

हाल ही में कहाँ पर दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील बनाया गया ? दुबई।

निम्न में से किस राज्य में चकमा संगठनों ने चकमा और हाजोंग समुदायों  के 60,000 लोगों के प्रस्तावित निर्वासन का विरोध किया है ? - अरुणाचल प्रदेश।
चकमा जातियां चटगाँव पहाड़ी क्षेत्रों में रहते थे, इनमें से अधिकांश क्षेत्र बांग्लादेश में स्थित हैं ।
दरअसल चकमा बौद्ध हैं, जबकि हाजोंग हिन्दू हैं।
ये लोग पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और म्याँमार में निवास करते हैं।

हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में शिशुओं के लिये न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है? - आंध्र प्रदेश।
इससे पहले दिसंबर 2020 में भारत की पहली स्वदेशी न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन 'न्यूमोसिल' को लॉन्च किया गया था।

न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर कौन बनी है ? - कैथी होचुल। 

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX ) द्वारा लांच किये गए भारत के पहले कृषि क्षेत्रीय सूचकांक का क्या नाम है ? 
GUAREX (ग्वार से संबंधित)
सोयुडेक्स (सोयाबीन से संबंधित)
भारत दुनिया का सबसे बड़ा ग्वार उत्पादक देश है, जिसका उत्पादन 80-85% है, जबकि राजस्थान 80% बाजार हिस्सेदारी के साथ देश का शीर्ष उत्पादक है।

हाल ही में किसे ओडिशा सरकार द्वारा बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? - अमित रोहिदास।

हाल ही में किस मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों को केंद्र
और राज्य सरकारों द्वारा लागू की जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है ? - श्रम और रोजगार मंत्रालय।

हाल ही में किस स्थान पर महिला अधिकारिता पर पहली बार G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया ? - इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में किसे अपना नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है ? - अजय कुमार।

हाल ही में किस देश ने स्वदेश में विकसित निर्देशित मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम 'फतह-1' का सफल परीक्षण किया है? - पाकिस्तान।
इससे पूर्व पाकिस्तान ने 14 अगस्त को परमाणु सक्षम सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'गज़नवी' का सफल परीक्षण किया।
इससे पूर्व पाकिस्तान ने शाहीन-3 और बाबर क्रूज़ मिसाइल को भी लॉन्च किया था।

16वें पैरालिंपिक खेल - टोक्यो
शुरुआत - 24 अगस्त 2021
पैरालिंपिक खेल 57 वर्षों के बाद टोक्यो में फिर से आयोजित हो रहे हैं, जिससे जापान की राजधानी दो बार इन खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है। 
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से 6 खिलाड़ी राजस्थान के है।
• उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक - टेकचंद (शॉटपुट खिलाड़ी)
पहले उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के रूप में मरियप्पन थंगावेलू का नाम प्रस्तावित था परंतु कोविड संबंधी प्रोटोकॉल के चलते टेकचंद को भारतीय ध्वजवाहक बनाया गया।
पदक विजेता:-
1. भाविनाबेन पटेल - टेबल टेनिस में रजत पदक।
भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक में पहला मेडल भाविनाबेन पटेल ने जीता।
भाविनाबेन पटेल टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी है।
2. निषाद कुमार - ऊंची कूद में रजत पदक।
3. सुमित अंतिल - जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक।
4. अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण पदक।
अवनी लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी है।
5. देवेंद्र झाझरिया - जैवलिन थ्रो में रजत पदक।
6. सुंदर सिंह गुर्जर - जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक।
7. योगेश कथुनिया - डिस्कस थ्रो में रजत पदक।
NOTE:- विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता लेकिन कैटेगरी संबंधित गड़बड़ी के कारण उन्हें अपना पदक वापस लौटाना पड़ेगा।

टोक्यो पैरालंपिक की टेलीग्राम चैनल DevEduNotes पर अलग से PDF डाल दी जाएगी।

SAVE WATER





Post a Comment

0 Comments