आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 26 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 25 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


25 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता है।

12+ बच्चों के लिए जायकोव-डी वैक्सीन 
हाल ही भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने जायडस कैडिला की तीन डोज वाली कोरोना रोधी जायकोव-डी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। यह 12 साल के बच्चों से लेकर बडों को भी लगाई जाएगी। 
यह पहली वैक्सीन है, जो 12-18 वर्ष आयु के बच्चों एवं किशोरों को लगाई जाएगी।
देश में अभी तक जो वैक्सीन लगाई जा रही है वह 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। इसके अलावा ये सभी दो डोज वाली वैक्सीन हैं, जबकि जायकोव--डी तीन डोज की। 
• यह देश में तैयार दूसरी तथा दुनिया की पहली DNA आधारित वैक्सीन है। अभी तक जितनी भी वैक्सीन हैं वह M-RNA आधारित हैं।
प्लाज्मिड डीएनए-आधारित जाइकोव-डी सार्स-कोव--2 के स्पाइक प्रोटीन का उत्पादन करती है और मजबूत प्रतिरक्षा प्रदान करती है।
• यह छठी वैक्सीन है जिसे देश में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई।

टिम डेविड आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी बनेंगे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

105वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 अगस्त, 2021 को ‘105वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2021’ को अपनी स्वीकृति दे दी है।
• संसद द्वारा 11 अगस्त को इसे 127वें संविधान संशोधन विधेयक 2021 के रूप में पारित किया था। फिर से संख्या अंकित करने के बाद यह 105वां संविधान संशोधन अधिनियम माना जाएगा।
प्रावधान: संशोधन के अनुसार राष्ट्रपति केवल केंद्र सरकार के उद्देश्यों के लिए सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची को अधिसूचित कर सकते हैं। यह केंद्रीय सूची केंद्र सरकार द्वारा तैयार और अनुरक्षित की जाएगी।
• इसके अलावा यह अधिनियम राज्यों को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान करने और उनकी सूची बनाने का अधिकार प्रदान करता है। (अर्थात इस विधेयक में राज्यों को OBC लिस्ट बनाने का अधिकार दिया गया है।)
• OBC लिस्ट बनाने से OBC वर्ग को सरकारी योजनाओं एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
संविधान का अनुच्छेद- 338B केंद्र और राज्य सरकारों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख नीतिगत मामलों पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) से परामर्श करना अनिवार्य करता है। संशोधन द्वारा राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची तैयार करने से संबंधित मामलों के लिए इस अनिवार्यता से छूट दी गई है।
पृष्ठभूमि: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की स्थापना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिनियम, 1993 के तहत की गई थी। 102वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 ने NCBC को संवैधानिक दर्जा दिया था और राष्ट्रपति को सभी उद्देश्यों के लिए किसी भी राज्य या केंद्र-शासित प्रदेश के लिए सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची को अधिसूचित करने का अधिकार दिया था।

भारत का पहला mRNA -आधारित कोविड-19 टीका
अगस्त 2021 में भारत के पहले mRNA-आधारित कोविड-19 टीके (वैक्सीन) को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) से चरण -2 और चरण -3 परीक्षण की अनुमति मिल गई है।
• पुणे स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी 'जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड', mRNA-आधारित कोविड-19 वैक्सीन ‘HGCO19’ पर काम कर रही है।
• इसने चरण I के अध्ययन के अंतरिम नैदानिक आंकड़ों को ‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन’ (CDSCO) को प्रस्तुत किया है, जो भारत सरकार का राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण है।
• वैक्सीन को ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT)-जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।
mRNA क्या है? मैसेंजर RNA या mRNA, आनुवंशिक सामग्री है, जो मानव शरीर को प्रोटीन बनाने का तरीका बताती है।
mRNA वैक्सीन कैसे काम करती है? टीके में मौजूद mRNA मानव कोशिकाओं को स्पाइक प्रोटीन की प्रतियां बनाना सिखाता है। इससे बाद में असली वायरस के संपर्क में आने पर, शरीर इसे पहचान लेगा और जान जायेगा कि इससे कैसे लड़ना है।


26 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

जल शक्ति मंत्रालय ने 25 अगस्त को 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत सुजलम अभियान की शुरुआत की। (100 दिन का कार्यक्रम) 
 उद्देश्य:- खुले में शौच मुक्त प्लस (ODF+) गांव बनाना।
 
• इंटरनेशनल डॉग डे कब मनाया जाता है- 26 अगस्त
 
• इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को किस राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है- उत्तराखंड।

तालिबान ने अफगानिस्तान में किसे अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है- मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर।

विश्व जल सप्ताह 2021: 23-27 अगस्त
थीम:-  'बिल्डिंग रिज़िल्यन्स फास्टर (Building Resilience Faster)' 

IIT मद्रास ने 'नियोबोल्ट (NeoBolt)' नाम से भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत MyGov और संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) ने अमृत महोत्सव श्री शक्ति इनोवेशन चैलेंज 2021 को लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जितेंद्र सिंह ने नई मनरेगा (MGNREGA) परिसंपत्तियों की योजना को सक्षम करने के लिए "युक्तधारा" नामक एक नया भू-स्थानिक योजना पोर्टल लॉन्च किया।

स्वीडन में दुनिया का पहला जीवाश्म मुक्त स्टील बनाया गया है। (कोयला रहित स्टील)

9 से 14 अगस्त के बीच फारस की खाड़ी में भारत और कतर नौसेनाओं के बीच "ज़ायर-अल-बहर" नामक अभ्यास का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया।

'एड्रेस बुक: ए पब्लिशिंग मेमॉयर इन द टाइम ऑफ कोविड' पुस्तक के लेखक कौन है ? - रितु मेनन।

'बैटलफ़ील्ड' पुस्तक के लेखक कौन है ? - विश्राम बेडेकर।

"मिशन डोमिनेशन: एन अनफिनिश्ड क्वेस्ट" पुस्तक के लेखक कौन है ? - बोरिया मजूमदार और कुशान सरकार।

विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सतत विकास प्रभाव शिखर सम्मेलन का आयोजन 20-23 सितंबर, 2021 को जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में किया जाएगा।

नीति आयोग और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (WRI), भारत ने संयुक्त रूप से भारत में 'फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट' लॉन्च किया है।

अफगानिस्तान से भारत के नागरिकों को निकालने के मिशन को 'ऑपरेशन देवी शक्ति' नाम दिया गया है।

विश्व ऐथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शैली सिंह ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है।

प्रिंसपाल सिंह एनबीए खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय बने है।

एन. एस. विश्वनाथन (N. S. Vishwanathan) की अध्यक्षता में आरबीआई द्वारा नियुक्त समिति ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4-स्तरीय संरचना का सुझाव दिया है।

भारत के पूर्व फुटबॉलर और 1960 के रोम ओलंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रीय टीम के सदस्य सैयद शाहिद हकीम का निधन हो गया।
• उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ब्रिटिश कॉमेडियन सीन लॉक का निधन हो गया।

वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक में भारत को दूसरा स्थान मिला है। (47 देशों में)

इन्फोसिस 100 अरब डॉलर का एम-कैप पार करने वाली चौथी भारतीय फर्म बनी है।


27 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

'समृद्ध' योजना
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 25 अगस्त, 2021 को 'समृद्ध' (Start-up Accelerators of MeitY for pRoduct Innovation, Development and growth: SAMRIDH) योजना की शुरुआत की।
उद्देश्य: देश में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना।


अमेरिका स्थित ओहमियम इंटरनेशनल ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर  निर्माण फैक्ट्री शुरू की है। 

अजीत डोभाल ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारो की 11वीं मीटिंग की अध्यक्षता की है।

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण "काजिंद-21" 30 अगस्त से 11 सितंबर, 2021 तक आइशा बीबी, (कजाकिस्तान) में आयोजित किया जाएगा। 

भारतपे ने एक "12% क्लब" ऐप लॉन्च किया है जो उपभोक्ताओं को निवेश करने और 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज प्राप्त करने की अनुमति देगा। 

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) द्वारा भारत का पहला कृषि क्षेत्रीय सूचकांक GUAREX लॉन्च किया गया है।  

हाल ही भारत के पूर्व फुटबॉलर और ओलंपियन ओ चंद्रशेखरन (केरल) का निधन हो गया।

दुबई ने मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए विशेष अदालत की स्थापना की घोषणा की है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने EASE रिफॉर्म्स इंडेक्स अवार्ड 2021 जीता है।
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASE 3.0 पुरस्कारों की घोषणा की है। 

EASE 4.0
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सुधार एजेंडा 'EASE 4.0' के चौथे संस्करण का अनावरण किया।
• उद्देश्य:- ग्राहक-केंद्रित डिजिटल परिवर्तन के एजेंडे को आगे बढ़ाना।
 • (Enhanced Access & Service Excellence - EASE)

रूस के मास्को में 22 से 28 अगस्त, 2021 तक अंतर्राष्ट्रीय सैन्य और तकनीकी फोरम 'आर्मी 2021' का आयोजन किया गया है।

'एक्सेलरेटिंग इंडिया: 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट' पुस्तक के लेखक कौन है ? - पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस।

सिस्को (Cisco) और नीति आयोग ने भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए "WEP Nxt" शीर्षक से महिला उद्यमिता मंच लॉन्च किया है।

भारत और मालदीव ने मेगा ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर समझौता किया है।
यह मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments