आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 17 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 16 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


16 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

15 अगस्त 2021 को भारत ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहा है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है,  सत्ता पर तालिबान बलों ने अधिकार कर लिया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों के संघर्षों और बलिदानों की याद में, 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने ई-अध्ययन मंच "TAPAS" लॉन्च किया है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी स्वयं सहायता समूह (SHG) के उत्पादों के विपणन के लिए एक ब्रांड और लोगो 'सोन चिरैया (SonChiraiya)' लॉन्च किया है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने गिर, कांकरेज, साहीवाल, ओंगोल आदि मवेशियों की देशी नस्लों की शुद्ध किस्मों के संरक्षण के लिए भारत की पहली मवेशी जीनोमिक चिप 'इंडीगउ (IndiGau)' जारी की है।

भारत का पहला ड्रोन फोरेंसिक लैब एंड रिसर्च सेंटर केरल में स्थापित किया गया है। 

असम में काजीरंगा नेशनल पार्क सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।

अगस्त 2021 में भारत के चार स्थल रामसर सूची में शामिल हुए है। इसी के साथ ही भारत में रामसर साइटों की कुल संख्या 46 पहुंच गई है।
1. थोल झील वन्यजीव अभयारण्य ( गुजरात )
2. वाधवाना आर्द्र प्रदेश ( गुजरात )
3. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान ( गुरुग्राम )
4.भिंडवास वन्यजीव अभयारण्य ( हरियाणा )


17 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2021 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कई नयी घोषणाएं की।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास: प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए देश के लिए रोडमैप रखते हुए कहा कि, "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" देश के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अमृत काल: अगले 25 साल यानी आजादी के शताब्दी समारोह तक भारत और उसके नागरिकों के लिए 'अमृत काल' होगा और यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होगी कि आवश्यक सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचे।
प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान: एक बड़े ढांचागत विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपये के 'प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' की घोषणा की गई। यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा, स्थानीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेगी।
लड़कियों को सैनिक स्कूलों में प्रवेश: लड़कियों को अब देश भर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। दो-ढाई साल पहले मिजोरम में सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश का प्रयोग किया गया था। वर्तमान में, देश में 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं।
सैनिक स्कूल 'सैनिक स्कूल सोसायटी' द्वारा चलाए जाते हैं, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। 
पोषणयुक्त चावल: गरीब महिलाओं और गरीब बच्चों में कुपोषण और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी उनके विकास में बड़ी बाधा है। इसे देखते हुए सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को दिए जाने वाले चावल जैसे- राशन की दुकान पर उपलब्ध चावल तथा मध्याह्न भोजन हेतु चावलों को वर्ष 2024 तक पोषण से भरपूर करने का निर्णय लिया है।
छोटे किसान: सरकार का मंत्र है 'छोटा किसान बने देश की शान'। आने वाले वर्षों में देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को बढ़ाना होगा और उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी।
वंदे भारत ट्रेन: आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें भारत के कोने-कोने से जुड़ेंगी। ज्ञात हो कि आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ है और यह 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा।
राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन: जलवायु के मामले में भारत को तेजी से मदद के लिए, ग्रीन हाइड्रोजन के लक्ष्य प्राप्ति हेतु 'राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन' की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य 'अमृत काल' में भारत को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केन्द्र बनाना है।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता: सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर भी कदम बढ़ाया है और रेलवे के 100% विद्युतीकरण का काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारतीय रेलवे ने 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जक बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नोवल रोगजनकों की उत्पत्ति का अध्ययन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सलाहकार समूह या सागो (SAGO) नामक एक नया सलाहकार समूह का गठन किया है। 

हाल ही दिग्गज जर्मन फुटबॉलर गर्ड मुलर का निधन हो गया।
भारत के पूर्व फुटबॉलर  चिन्मय चटर्जी का निधन हो गया।

HCL फाउंडेशन ने CSR के तहत कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए 'माई ई-हाट' पोर्टल लॉन्च किया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम' नामक एक अग्रणी विश्व रिकॉर्ड अभियान को हरी झंडी दिखाई।
• इसमें विकलांग लोगों की एक टीम शामिल है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में पहुंचने वाले विकलांग लोगों की सबसे बड़ी टीम का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए निकली है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चार नए जिले और 18 नई तहसीलें बनाने की घोषणा की है। 
1 मोहला मानपुर 2. सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3. शक्ति 4. मनेंद्रगढ़।
चार नए जिले बनने के साथ ही राज्य में प्रशासनिक जिलों की कुल संख्या 32 हो गई है।

महाराष्ट्र के हर्षित राजा शतरंज में भारत के 69वें ग्रैंडमास्टर बने है। 

एम्स (दिल्ली) परिसर के अंदर फायर स्टेशन रखने वाला पहला भारतीय अस्पताल बना है।

हॉकी स्टार वंदना कटारिया उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर बनी है।


18 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

भारत ने अफगानों के लिए आपातकालीन ई-वीजा की घोषणा की है।
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के दो दिन बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत ने 17 अगस्त, 2021 को देश में आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को आपातकालीन ई-वीजा जारी करने की घोषणा की है।
सभी अफगान नागरिक, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, 'ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा' (e-Emergency X-Misc Visa) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• वीजा शुरू में छ: महीने के लिए वैध होगा।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 13 अगस्त 2021 को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
• प्रत्येक सप्ताह 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में 2 अक्टूबर, 2021 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, फिट इंडिया फ्रीडम रन 744 जिलों में, 744 जिलों के प्रत्येक जिले में 75 गांवों और देश भर के 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।
• अभियान का पहला संस्करण 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया गया था।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), पूसा (Pusa), नई दिल्ली में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया है।
यह जीन बैंक शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में वर्षों तक बीजों को सुरक्षित रखने के लिए जर्मप्लाज्म (germplasm) की सुविधा प्रदान करता है।

"द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन: ए बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण" पुस्तक के लेखक कौन है ? - बिमल प्रसाद और सुजाता प्रसाद।

जम्मू और कश्मीर में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शासन प्रणाली में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए PROOF नामक ऐप लॉन्च किया है।

RBI ने वित्तीय समावेशन सूचकांक लॉन्च किया है।
• आरबीआई (RBI) हर साल जुलाई के महीने में FI-इंडेक्स जारी करेगा। इस सूचकांक का कोई आधार वर्ष नहीं है।
• मार्च 2021 को समाप्त होने वाली अवधि के लिए वार्षिक FI-सूचकांक 53.9 है।

आईएनएस तबर भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच कोंकण 2021 अभ्यास में भाग लेने के लिए इंग्लैंड पहुंचा है।

हाल ही सुडोकू पहेली के निर्माता माकी काजी (जापान) का निधन हो गया।**

भारत ने हासिल किया 100 गीगावॉट की स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता का महत्वपूर्ण पड़ाव
अगस्त 2021 में बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को छोड़कर भारत में कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 100 गीगावॉट के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार गई है।
• भारत स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर, सौर ऊर्जा में पांचवें और पवन ऊर्जा में चौथे स्थान पर है।
यदि बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को शामिल कर लिया जाए तो स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 146 गीगावॉट बढ़ जाती है।
100 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है, 50 गीगावॉट क्षमता स्थापित करने का काम जारी है, और 27 गीगावॉट के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है।
भारत ने 2030 तक 450 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की अपनी महत्वाकांक्षा को भी बढ़ा दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments