आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 11 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 10 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 6 अगस्त, 2021 को ओएनजीसी समर्थित असम हथकरघा परियोजना 'उज्ज्वल अबाहन' का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है।

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने "द ईयर दैट वाज़ नॉट - द डायरी ऑफ़ ए 14-ईयर-ओल्ड (The Year That Wasn't – The Diary of a 14-Year-Old)" नामक पुस्तक लॉन्च की है, जिसे कोलकाता की लड़की ब्रिशा जैन ने लिखा है।

10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।

हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day) मनाया जाता है। 

भारत सरकार ने रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में तीन साल का विस्तार दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों 2021 का 7 वां संस्करण 22 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक रूस में आयोजित किया जाएगा।
• अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों को 'युद्ध ओलंपिक (War Olympics)' के रूप में भी जाना जाता है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता  नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को भाला फेंक दिवस (javelin throw day) मनाने की घोषणा की है।

"हाउ द अर्थ गॉट इट्स ब्यूटी (How the Earth Got Its Beauty)" नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - सुधा मूर्ति।


11 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 अगस्त, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता” विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता की।
नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2021 का विषय:- 'स्तनपान की सुरक्षा: एक साझा जिम्मेदारी'

1971 के पाकिस्तान युद्ध के नायक और महावीर चक्र और विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले कोमोडोर गोपाल राव का 9 अगस्त, 2021 को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।

अगस्त 2021 में थाईलैंड ने ऐसे रसायनों वाले सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो उसके सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों से प्रवाल (coral) को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पर्यटकों द्वारा धूप से सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले लोशन (lotions) धीमी गति से वृद्धि करने वाले प्रवाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
• प्रतिबंधित लोशन वे हैं, जिनमें ऑक्सीबेंजॉन, ऑक्टिनॉक्सेट, 4-मिथाइलबेन्जिलिडीन कपूर  या ब्यूटाइलपरबेन होते हैं।
इसी तरह के प्रतिबंध प्रशांत द्वीप पलाऊ और अमेरिकी राज्य हवाई द्वारा लगाये गए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ईनगर मोबाइल एप्लिकेशन और पोर्टल लॉन्च किया है। 

"द अर्थस्पिनर (The Earthspinner)" नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - अनुराधा रॉय।

बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान के लिए आरबीआई ने नीरज चोपड़ा को नियुक्त किया है।

भारत इस साल 20 अक्टूबर से देश में पहले इंटरनेट गवर्नेंस फोरम की मेजबानी करेगा। इस वर्ष की बैठक का विषय डिजिटल इंडिया के लिए समावेशी इंटरनेट है।

मोहम्मद मोखबेर ईरान के पहले उपराष्ट्रपति बने है।

ट्राइफेड के स्थापना दिवस पर वन धन योजना के तहत नागालैंड ने 7 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के वाले संस्थानों के लिए राजीव गांधी पुरस्कार देने की घोषणा की है।


12 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस या विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष का विषय - 'किसी को पीछे नहीं छोड़ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान' 

कार्बन डाइ-ऑक्साइड के सबसे बड़े उत्सर्जक चीन ने 2060 तक कार्बन-न्यूट्रल या कार्बन तटस्थ बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्बन न्यूट्रल:- कार्बन न्यूट्रल का अर्थ है जितना हो सके कार्बन डाइ-ऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती करना और जिसे समाप्त नहीं किया जा सकता है उसे ऑफसेट (offset) करना।

वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020 में भारत 0.626 के स्कोर के साथ 122वें स्थान पर है। (181 देशों में) 
• शीर्ष - सिंगापुर।

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- ताड़ तेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त, 2021 को 11,000 करोड़ रुपये के ‘राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ताड़ तेल’ की घोषणा की।
उद्देश्य:- भारत को ताड़ के तेल सहित खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाना तथा 2025-26 तक ताड़ के तेल (palm oil) के घरेलू उत्पादन को तीन गुना बढ़ाकर 11 लाख मीट्रिक टन करना।
• ताड़ का तेल बड़े पैमाने पर मलेशिया और इंडोनेशिया से आयात किया जाता है।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने "डिजिटल प्रयास" नामक उधार मंच का अनावरण किया है।

हाल ही मलयालम अभिनेत्री सरन्या ससी का निधन हो गया।

हाल ही प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य बालाजी तांबे का निधन हो गया।

हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। 

12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

DRDO ने ओडिशा तट से दूर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से मध्यम दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का सफल परीक्षण किया है। निर्भय भारत की पहली स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल है।

भारत और सऊदी अरब के बीच पहला नौसैनिक अभ्यास अल-मोहद अल-हिंदी 2021 का आयोजन किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments