आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

टोक्यो ओलंपिक 2020

 
Tokyo Olympics 2021


टोक्यो ओलंपिक 2020 

• ओलंपिक खेलों की शुरुआत - 1896
• अब तक पांच महाद्वीपों के 23 शहरों में 28 ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है।
• 1916, 1940 और 1944 के खेलों को विश्व युद्ध के कारण रद्द कर दिया गया।
प्रश्न.टोक्यो ओलंपिक कौनसे क्रम का ओलंपिक है ? - 32वें।
आयोजन की दृष्टि से 29वां ओलंपिक है।

आयोजन:- 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक।
• आयोजन स्थल:- टोक्यो (जापान)
• जापान के 126वें राजा नारूहितो ने ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया।
टोक्यो 1964 (ग्रीष्मकालीन), साप्पोरो 1972 (शीतकालीन) और नागानो 1998 (शीतकालीन) खेलों की मेजबानी करने के बाद, यह चौथी बार था जब जापान ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की। इसके अलावा दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन करने वाला टोक्यो पहला एशियाई शहर है।

नोट:- 2020 में कोरोना के कारण स्थगित होने वाले ओलंपिक खेलों का आयोजन 2021 में किया गया है।

• उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक:- एमसी मेरीकॉम (मुक्केबाज) मनप्रीत सिंह (हॉकी टीम के कप्तान)
• समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक - बजरंग पूनिया (पहलवान)

• 2024 का ओलंपिक - पेरिस में।
• 2028 का ओलंपिक - लॉस एंजिल्स।
• 2032 का ओलंपिक - ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)

• टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर - 
मिराइतोवा (Miraitowa)

Note:- टोक्यो पैरा ओलंपिक का शुभंकर - सोमाइटी (Someity)

टोक्यो ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक का ध्येय वाक्य - United by emotion.

ओलंपिक खेलों का ध्येय वाक्य (Motto) - तेज, ऊंचा और शक्तिशाली - एक साथ। (Faster, Higher, Stronger - Together)

टोक्यो ओलंपिक में सबसे उम्रदराज एथलीट - मैरी हाना (66 वर्ष की घुड़सवार, ऑस्ट्रेलिया)

टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी - हेंड जाजा (12 वर्ष की टेबल टेनिस खिलाड़ी, सीरिया)

अब तक ओलंपिक इतिहास की सबसे उम्रदराज एथलीट ? - लॉर्ना जॉन्सटन (70 वर्ष की घुड़सवार, ब्रिटेन)

टोक्यो ओलंपिक में 4 नए खेलों कराटे, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और सपोर्ट क्लाइंबिंग को शामिल किया गया।

राजस्थान के 4 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं -
1. अपूर्वी चंदेला (10 मीटर वूमेंस एयर राइफल)
2. दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर मेंस एयर राइफल)
3. भावना जाट (20 km रेसवाक)
4. अर्जुन लाल जाट (नौकायन)

बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 'ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार' दिया गया। पहली बार यह पुरस्कार 2016 के रियो खेलों में  केन्या के किप कीनो को दिया गया था।

पहला स्वर्ण पदक
चीन की यान कियान ने 10 मीटर महिला एयर राइफल में  टोक्यो ओलम्पिक 2021 का पहला गोल्ड मेडल जीता है।

जापान के यूटो होरिगोमे ने स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।
जापान की मोमिजी निशिया ने ओलंपिक में पहली बार शामिल हुई स्केटबोर्डिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह 13 वर्ष 330 दिन की है।

दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक
जमैका की एलेना थॉम्पसन हेरा दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

ऑस्ट्रेलिया की एमा मैक्कियोन एक ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक बनी।**

भारत के पदक विजेता
मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीता है।
• मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है।
• मीराबाई चानू मणिपुर राज्य से है।
इनको राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।
• मीरा बाई चानू, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी भारतीय है, जिन्होंने भारोत्तोलन में पदक जीता है।
गौरतलब है कि कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है।
पी वी सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है।
सिंधु ने इससे पहले ब्राजील के रियो शहर में हुए ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता था।
• पहलवान सुशील कुमार बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य और लंदन 2012 खेलों में रजत पदक जीतकर ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीन बोरगोहेन (69 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
विजेंदर सिंह (2008) और एम.सी. मैरी कॉम (2012) के बाद ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज बनीं।
लवलीना असम के गोलाघाट जिले के बरोमुखिया गांव की निवासी हैं।
लवलीना ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली असम की पहली महिला मुक्केबाज और शिव थापा के बाद ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली राज्य की दूसरी मुक्केबाज हैं।

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता।
यह ओलम्पिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में हासिल किये थे।
भारत ने हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण जीते हैं, जिनमें से आखिरी स्वर्ण चार दशक पहले 1980 के मास्को ओलम्पिक में हासिल किया था।
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान मनप्रीत सिंह, जबकि भारतीय टीम के कोच ऑस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड थे।
नोट:- भारतीय हॉकी टीम को ओडिशा सरकार ने स्पॉन्सर किया।

पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा) ने रजत पदक जीता।
रवि दहिया, सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं।
रवि कुमार ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले केडी जाधव (1952 में कांस्य), सुशील कुमार (2008 में कांस्य और 2012 में रजत), योगेश्वर दत्त (2012 में कांस्य) और साक्षी मलिक (2016 में कांस्य) पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान हैं।
रवि कुमार दहिया सोनीपत जिले के हरियाणा के नाहरी गांव के रहने वाले हैं।

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाज़बेकोव को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। 

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है।
• यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
• इससे पहले ब्रिटिश इंडिया की ओर से खेलते हुए नॉर्मन प्रीटचार्ड ने 1900 के ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो मेडल जीते थे, परंतु वह भारतीय नहीं अंग्रेज थे।
• नीरज चोपड़ा ओलिंपिक की व्यक्तगित प्रतिस्पर्धा में सोना जीतने वाले दूसरे भारतीय और एथलेटिक्स में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने  हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा।

• ओलंपिक थीम सॉन्ग ऑफ इंडिया - तु ठान लें (सिंगर - मोहित चौहान)

गायिका अनन्या बिरला और एआर रहमान ने टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चीयर सॉन्ग "हिंदुस्तानी वे" लॉन्च किया है।

पदक तालिका
• कुल 203 देशों ने भाग लिया।
• 93 देशों ने मेडल जीते।
• भारत को पहली बार सर्वाधिक 7 पदक मिले है।
गोल्ड मैडल जीतने के हिसाब से 48वां स्थान मिला।
टोटल मैडल जीतने के हिसाब से 33वां स्थान मिला।

 स्थान
 देश
 स्वर्ण
 रजत
कांस्य
 1
अमेरिका
 39
 41
 33
 2
 चीन
 38
 32
 18
 3
 जापान
 27
 14
 17
 4
 ब्रिटेन
 22
 21
 22
 48
 भारत
 1
 2
 4

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
• बॉस्केटबॉल में अमेरिका ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
• बुल्गारिया ने जिमनास्टिक का स्वर्ण पदक जीता।
• वॉटरपोलो में सर्बिया ने स्वर्ण पदक जीता।

• ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला सबसे छोटा देश कौन बना ? - बरमूडा
• ओलंपिक में पदक जीतने वाला सबसे छोटा देश कौन बना ? - सैन मेरिनो। (आबादी 34 हजार)
सैन मेरिनो की एलेसेंड्रा पेरिली ने महिला ट्रैप शूटिंग में कांस्य पदक जीता।

टोक्यो ओलंपिक में 339 इवेंट आयोजित किए गए। (33 खेलों से संबंधित)

• ओलंपिक में पहले ट्रांसजेंडर खिलाड़ी - न्यूजीलैंड के लॉरेल अबर्ड (वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी)
इन्हें महिला कैटेगरी में शामिल किया गया।

• ओलंपिक कमेटी द्वारा 'बिलीव इन स्पोर्ट्स कैंपेन' चलाया गया था।
कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु एवं माईकल ली को बनाया गया था।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष - नरेंद्र बत्रा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष - थामस बाक।

नोट:- ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की जानकारी के लिए www.devedunotes.com पर खेल जगत वाला सेक्शन देखें।
साथ में प्रत्येक महीने का खेल करेंट अफेयर्स भी पढ़ें।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments