आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेलकूद करेंट अफेयर्स जून 2021

     खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स जून 2021

Sports current affairs 2021. 

पलक कोहली और पारुल परमार की महिला जोड़ी 21 मई, 2021 को टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाडी जोड़ी बन गई।

भारत के मुक्केबाज संजीत कुमार ने दुबई में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

2024 में ओमान पहले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) Hockey5s विश्व कप की मेजबानी करेगा।

नीदरलैंड्स की एथलीट सिफान हासन ने महिलाओं की
10 हजार मीटर दौड़ में नया विश्व कीर्तिमान कायम
किया है। 29 मिनट 06.82 सेकंड में सिफान ने यह दौड़ पूरी की।

सुनील छेत्री नें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछ छोड़ते हुए 74 स्ट्राइक के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 

इस वर्ष हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 के अलावा 18 वर्ष के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंको सिंह का निधन हो गया। मणिपुर निवासी डिंको सिंह ने 1988 के एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि 2027 और 2031 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप में 14 टीमें भाग लेंगी।

ओलंपिक खेलों में मैराथन पूरी करने वाले स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपियन सूरत सिंह माथुर का निधन हो गया।
• उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में भाग लिया।
• 1951 में पहले एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता।

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस 2021 का ख़िताब जीता है।
• महिला एकल विजेता:- बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य)

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

18 जून को महान भारतीय धावक, मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में कोविड -19 के कारण निधन हो गया। 
• 1958 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
• 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
• 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
• 1959 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
• उपनाम - उडन सिख
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने उन्हें ‘फलाइंग सिख’ नाम दिया था।
• Book - The race of my life.
• 1960 के रोम ग्रीष्म ओलंपिक और 1964 के टोक्यो ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
नोट:- मिल्खा सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाले पहले एथलीट थे।

ICC ने भारत के वीनू मांकड़ सहित खेल के 10 आइकनों को अपने 'हॉल ऑफ फ़ेम' में शामिल किया है।

वेटलिफ्टर लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले ट्रांस एथलीट बनेंगे।
उन्होंने 2012 में अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था और पुरुष से महिला बन गए।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को मई के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है।

ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में महिलाओं के 69 किलोवर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

23 जून को न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है।

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 16 सदस्यीय ओलंपिक-बाउंड भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जबकि रानी रामपाल को 16 सदस्यीय ओलंपिक-बाउंड भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।

दीपिका कुमारी
दीपिका कुमारी रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज है।
उन्होंने हाल ही में 27 जून को पेरिस में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
एक ही वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी है।
दीपिका को 2012 में अर्जुन अवार्ड तथा 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और व्हाट्सएप ने "डिजिटल स्किल चैंपियंस प्रोग्राम" लॉन्च किया है।
जमैका की स्प्रिंटर फ्रेजर प्राइज विश्व की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बनी है।

शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली भारतीय बनी है।

मूल रूप से भारत में होने वाला ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2021, अब 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर अंशुला राव डोप टेस्ट में फेल होने के बाद चार साल का प्रतिबंध प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments