आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी जून 2021

   Science and technology


साइंस एंड टेक्नोलॉजी जून 2021

Science and technology June 2021

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), अजीत डोभाल ने भारतीय तटरक्षक (ICG) अपतटीय गश्ती पोत 'सजग' को चालू किया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में अपना पहला यूरोपीय नवाचार केंद्र खोला है।

विश्व की पहली नैनो यूरिया
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने दुनिया भर के किसानों के लिए दुनिया का पहला नैनो यूरिया लिक्विड विकसित किया है।
• इस नैनो लिक्विड यूरिया का विकास गुजरात के कलोल स्थित इफको नैनो जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में किया गया है।
• आधा लीटर नैनो लिक्विड यूरिया की एक बोतल 50 किलो की यूरिया की बोरी के बराबर काम करेगी।
लाभ:- यह पौधों के लिए बेहतर पोषण गुणवत्ता के साथ उत्पादन को बढ़ाता है। (उपज में 8% तक वृद्धि)
• मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण को कम करने में सक्षम।
• फसलों की गुणवत्ता में सुधार तथा खेती की लागत में कमी लाएगी।

भारत में पहली बार पहचाने गए कोरोना के वैरिएंट बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्रमशः कप्पा और डेल्टा नाम दिया है।

IIT-रोपड़ ने भारत का पहला स्वदेशी तापमान डेटा लॉगर 'एंबीटैग' विकसित किया है।
• इसके द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। तापमान यह जानने में मदद करता है कि क्या दुनिया में कहीं से भी ले जाने वाली वह विशेष वस्तु अभी भी प्रयोग करने योग्य है या तापमान भिन्नता के कारण नष्ट हो गई है।

चेस्ट एक्स-रे की मदद से COVID-19 का जल्द पता लगाने में मदद करने के लिए 'XraySetu' नामक एक नया AI-संचालित प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है।
• यह व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए काम करेगा।

सबसे सफेद पेंट
अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्तांओं ने अब तक का सबसे सफेद पेंट बनाया है। नया पेंट कैल्शियम कार्बोनेट के बजाय बेरियम सल्फेट से बनाया गया है, जो इसे अधिक सफेद बनाता है।

किस देश में मानव में बर्ड फ्लू H10N3 स्ट्रेन से संक्रमण का पहला मामला देखा गया है ? - चीन

नासा ने शुक्र ग्रह के लिए वर्ष 2028 से 2030 के बीच 2 अभियान भेजने की घोषणा की है।
• इन दो अभियानों का नाम 'दाविंसी' और 'वेरीटस' है।

भारतीय नौसेना के किस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत को सेवामुक्त किया गया है ? - आईएनएस संध्यक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किस भारतीय तटरक्षक जहाज को संचालित किया है ? - सजग

भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में स्वदेश निर्मित तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ALH MK-III शामिल किए हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 10 जून, 2021 को शुक्र ग्रह का अध्ययन करने के लिए ‘एनविजन मिशन’ (EnVision) की घोषणा की है।

चक्रवात डिटेक्शन तकनीक किसने विकसित की है ? - आईआईटी खड़गपुर
• यह तकनीक उपग्रहों की सहायता से हिंद महासागर के चक्रवातों का शुरुआती दौर में ही पता लगाएगी।

IIT रोपड़ ने 'जीवन वायु' नामक भारत का पहला बिजली मुक्त CPAP उपकरण बनाया है।
• निरंतर सकारात्मक वायुमार्ग दबाव (CPAP)

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च करेगी।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 24 जून, 2021 को ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर से सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय (Nirbhay)' का सफल परीक्षण किया।
• निर्भय एक लंबी दूरी की, हर मौसम में मार करने वाली, सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक को 2022 में कमीशन किया जाएगा।
• इसे भारत के पहले विमान वाहक की याद में INS विक्रांत नाम दिया जाएगा।

अग्नि पी (प्राइम) मिसाइल
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के बालासोर के तट पर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल "अग्नि पी (प्राइम) का सफल परीक्षण किया है।
• परास (Range) - 1000-2000 किमी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments