आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2021 । जुलाई 2021 । राजस्थान करंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2021
 

Rajasthan Current Affairs 2021

जुलाई 2021 राजस्थान करंट अफेयर्स
 
7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 का राज्य स्तरीय आयोजन किस जिले में किया गया ? - उदयपुर

31 जून को पुलिस महानिदेशक जेल राजीव दासोत सेवानिवृत्त हो गए।
आईपीएस भूपेंद्र दक को नया पुलिस महानिदेशक जेल बनाया गया है।

वर्तमान में पुलिस महानिदेशक है ? - एम एल लाठर

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने नारी अस्मिता संघर्ष और यथार्थ पुस्तक का विमोचन किया है।

1 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूं मैं का लोकार्पण किया।

देवेंद्र झाझडिया (चुरू)
• पैरा भाला फेंक खिलाड़ी
• देवेंद्र झाझडिया ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
• 2004 के एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
• 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
• भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किये जा चुके है।
• 2005 में राजस्थान सरकार द्वारा देवेन्द्र झाझडिया को राजस्थान के सबसे बड़े खेल पुरस्कार ‘महाराणा प्रताप पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम कहां बनेगा ? - चोंप (जयपुर)
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।

जयपुर की जालसू पंचायत समिति का जाहोता गांव राजस्थान का पहला ओडीएफ प्लस गांव बना है।

प्रदेश में 8 नए न्यायालयों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकृति दी है।

जल जीवन मिशन
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 43 हजार 323 गांव और ढ़ाणियों के एक करोड़ एक लाख 32 हजार 274 परिवारों में से अब 20 प्रतिशत से अधिक परिवारों को हर घर नल कनेक्शन से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा मुहैया करा दी गई है। 
• जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि प्रदेश के गांवों में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक के हर घर नल कनेक्शन की उपलब्धि की तुलना में करीब डेढ़ गुना और (कुल 30 लाख) हर घर नल कनेक्शन देने का लक्ष्य जेजेएम की वार्षिक योजना में शामिल किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2022-23 में 35 लाख तथा 2023-24 में 16 लाख 75 हजार घरों में नल कनेक्शन देते हुए राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में सभी परिवारों को कवर करने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है।
• जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत वर्ष 2024 तक प्रदेश के गांव और ढाणियों में निवासरत सभी परिवारों को हर घर नल कनेक्शन देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र 
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर खोले जाने वाले इंदिरा महिला शक्ति केन्द्रों के लिए प्रथम चरण में चालू वित्तीय वर्ष में बजट मद में उपलब्ध 6 करोड़ 67 लाख रूपए व्यय करने की मंजूरी दे दी है। 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र खोलने की घोषणा की थी। ये केन्द्र पूरे जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए एक मार्गदर्शक साथी की भूमिका निभाएंगे।

आदिवासी आय बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट 'बोल्ड' 
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने शुष्क और अर्ध-शुष्क भूमि क्षेत्रों में बांस आधारित हरे पैच बनाने के लिए प्रोजेक्ट BOLD (ड्राफ्ट में भूमि पर बांस ओएसिस - Bamboo Oasis on Lands in Draught) लॉन्च किया है।  
• यह राजस्थान के उदयपुर में आदिवासी गांव निचला मंडवा से शुरू किया गया है।

उदयपुर के सुनील पुरी गोस्वामी भारतीय सेना में डायरेक्टर जनरल एयर डिफेंस के पद पर काबिज होने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति बने है।

जयपुर परिसर को ’यूथ एक्सेलेंस’ सेंटर के रूप में विकसित करने में यूनिसेफ के साथ- साथ ऎसोचेम, सीआई आई, फिक्की तथा फोर्टी भी सहयोग देंगे।

विद्या संबल योजना
मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में विद्या संबल योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति के क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कोचिंग सुविधा का लाभ देने के लिए 5 करोड़ 7.75 लाख रुपये अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।
• राजकीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक सत्र में अधिकतम 3 माह के लिए गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3000 करोड़ रुपये के कर्मचारी कल्याण कोष के गठन को मंजूरी दी है।

महिला सहायता से संबंधित पुलिस द्वारा संचालित गरिमा हेल्पलाइन का नंबर है - 1090

मुखबिर योजना
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना को अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रोत्साहन राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
• इस योजना का संबंध भ्रूण लिंग परीक्षण से है।

राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (RGHS) 
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सेन्ट्रल गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की तर्ज पर राज्य में विधायकों, पूर्व विधायकों सहित राज्य सरकार, निकायों, बोर्ड एवं निगमों के कार्मिकों तथा पेंशनरों को उपचार की बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को प्रथम चरण में 1 जुलाई से लागू करने की मंजूरी दे दी है।
• इस योजना के तहत करीब 13 लाख लाभार्थी परिवारों को इनडोर, आउटडोर एवं जांचों की कैशलेस चिकित्सा सुविधा सभी राजकीय चिकित्सालयों, अनुमोदित निजी चिकित्सालयों एवं निजी जांच केंद्रों मेें प्रदान की जाएगी। 

7 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय -
• गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से प्रदेश में प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान संचालित किया जाएगा।
• मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के कार्मिकों के सेवा नियमों में एकरूपता लाने तथा सरलीकरण के उद्देश्य से राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 का अनुमोदन किया है। इससे विद्यमान पृथक-पृथक सेवा नियमों राजस्थान शिक्षा सेवा नियम-1970 तथा राजस्थान शिक्षा अधीनस्थ सेवा नियम-1971 की विसंगतियों एवं जटिलताओं को दूर किया जा सकेगा। 
राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन के बाद भविष्य में अधीनस्थ पुलिस सेवा की सीधी भर्ती के लिए बार-बार आयु में अलग से छूट देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
• पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अधीनस्थ सेवाओं में साक्षात्कार का प्रावधान हटा दिया है।
• राज्य में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के क्रियान्वयन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के गठन को मंजूरी दी है।
• इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना
बैठक में शहरी क्षेत्रों के स्ट्रीट वेंडर्स एवं सर्विस सेक्टर के युवाओं तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किए जाने पर भी चर्चा की गई। इस योजना के तहत 5 लाख जरूरतमंदों को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाना प्रस्तावित है।
• 2,500 राजीव गांधी युवा मित्रों का होगा चयन
आमजन को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, जागरूक करने एवं उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में राजीव गांधी युवा विकास प्रेरक योजना पर भी बैठक में चर्चा की गई। योजना में 2 हजार 500 ‘राजीव गांधी युवा मित्रोंं’ का चयन करने तथा गांवों में 50 हजार महिला व पुरुष राजीव गांधी युवा वॉलन्टियर्स बनाये जाने हैं। 
• राजस्थान में विधानपरिषद का गठन किया जाएगा।
• राजस्थान राज्य इको टूरिज्म पॉलिसी-2021 का अनुमोदन किया गया। 
यह नीति पारिस्थितिकी पर्यटन के तीन आधारभूत सिद्धांतों- संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं व्याख्या पर आधारित है।
नई नीति में ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, हाइकिंग, बोटिंग ओवर नाइट कैंपिंग, सफारी, साईकिलिंग सहित पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय संरक्षण के अनुकूल सभी प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया है।
यह नीति अगले 10 वर्षो (2030 तक) के लिए तैयार की गई है।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री है - सुखराम विश्नोई

विश्व जनजाति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर में प्रदेश की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी का शुभारंभ किया जाएगा।
•  जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री - अर्जुनसिंह बामनिया।

प्रदेश में साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए जयपुर के बाद अब जोधपुर एवं भरतपुर में भी साइबर पुलिस थाना खुलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

वर्तमान में राजस्थान से 3 कैबिनेट मंत्री व 2 राज्य मंत्री
1. अश्वनी वैष्णव (जोधपुर) - रेल मंत्री, संचार व इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री।
2. भूपेंद्र यादव (अजमेर) - वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्री।
3. गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) - जल शक्ति मंत्री।

1. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) - संसदीय कार्य मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री।
2. कैलाश चौधरी (बाड़मेर) - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री।

ओम बिडला (कोटा) लोकसभा अध्यक्ष है।

10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायलय सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस में एक ही दिन में 75,952 प्रकरणों का राजीनामें के माध्यम से निस्तारण  किया गया।

हाल ही जयपुर निवासी और ढूंढाड़ी बोली के लोक कवि भंवर जी का निधन हो गया।

झालावाड़ में आहू और चंवली नदी को नहर के माध्यम से लिंक किया गया है। यह कोटा संभाग में पहली बार है, जब दो नदियों को कृत्रिम रूप से लिंक किया गया है।

राजस्थान रणजी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने संन्यास की घोषणा की है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना संबंधी कार्य को विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा प्रणाली को बेहतरीन बनाया जाएगा।

16 से 31 जुलाई तक “एमनेस्टी जनसम्पर्क पखवाड़ा” मनाया जाएगा। कर अधिकारी इस पखवाड़े में बकायादारों से व्यक्तिशः संपर्क कर उन्हें एमनेस्टी स्कीम 2021 से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगें।

श्रम, राज्य मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी श्री टीकाराम जूली द्वारा झालावाड़ में मिनी सचिवालय परिसर में राज्य सरकार की माडा योजना के अन्तर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 68 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण जनजाति की 67 छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी वितरित की गई।

श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने 'निर्माण' श्रमिक पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान सर्म्पूण प्रदेश में एक माह चलेगा।

17 जुलाई 2021 को राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का शुभारंभ किया गया।
• यह योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू होगी।
• इस योजना के तहत सरकार किसानों के बिजली बिल में ₹1000 प्रतिमाह से ₹12000 प्रतिवर्ष की सब्सिडी देगी।

हाल ही केंद्र सरकार द्वारा 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में राजस्थान को पहला स्थान मिला है।
देश के 100 शहरों की सूची में जयपुर 28वें, कोटा 10वें, अजमेर 22वें और उदयपुर पांचवे स्थान पर रहा।

भवानी नाट्यशाला किस जिले में स्थित है ? - झालावाड़।
• निर्माण - महाराजा भवानी सिंह ने 1921 में।

डॉ. शर्मा ने कहा कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े की थीम ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’। 

कृषि विभाग ने ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल एप विकसित किया है। 
कृषि मंत्री - लालचंद कटारिया।

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित दिवस - 18 जुलाई।

कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने 19 जुलाई को ब्रज भाषा अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका ‘ब्रजशतदल‘ के ‘महात्मा गांधी विशेषांक‘ तथा उर्दू अकादमी की दो पुस्तकों का विमोचन किया। उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में ‘शीन काफ निजाम‘ की ‘लफ्ज के दर पर‘ तथा ‘अफजल जोधपुरी‘ की ‘लफ्जरंग‘ शामिल है।

जयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम उदयपुर में बनाया जाएगा।

हाल ही जालोर-सिरोही से पूर्व सांसद रहे पारसाराम मेघवाल का निधन हो गया।

10 प्रतिशत दीजिए गृह प्रवेश कीजिए योजना किसने चलाई है ? - राजस्थान आवासन मण्डल ने।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए जनजाति भागीदारी योजना के प्रारूप को मंजूरी दी है। योजना का शुभारंभ विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 1250 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने की मंजूरी दी है।

टाइम पत्रिका ने जयपुर को एस्ट्रोनॉमिकल हेवन का नाम दिया है। जयपुर को 2021 के 100 ग्रेटेस्ट शहरों की सूची में शामिल किया है।

राजस्थान के 4 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं -
1. अपूर्वी चंदेला (10 मीटर वूमेंस एयर राइफल)
2. दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर मेंस एयर राइफल)
3. भावना जाट (20 km रेसवाक)
4. अर्जुन लाल जाट (नौकायन)

भावना जाट का संबंध किस जिले से है ? - राजसमंद
दिव्यांश सिंह पंवार का संबंध किस जिले से है ? - जयपुर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 14567 पर शिकायत की सुविधा दी गई है।

अटल भूजल योजना
भारत सरकार द्वारा अनुदानित इस योजना के अन्तर्गत देश भर के 7 राज्यों को 5 वर्ष की अवधि के लिए चयनित किया गया है। राज्य के अलवर, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर तथा सीकर (कुल 17 जिले) जिलों की 1 हजार 144 ग्राम पंचायतों के 38 ब्लॉकों में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 
अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर की दर को रोकना तथा समुदाय के माध्यम से प्रभावी भूजल प्रबंधन करना है।

हाल ही राज्य सरकार ने तीन हजार करोड़ रूपए के कार्मिक कल्याण कोष के गठन की स्वीकृति जारी कर दी है। कोष का मुख्य उद्देश्य सेवारत एवं सेवानिवृृत्त राज्य कर्मचारियों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए कम ब्याज दर पर ऋण आदि के माध्यम से वित्त की व्यवस्था करना है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट वर्ष 2021-22 में  10 करोड़ रूपए की राशि से ट्रांसजेंडर उत्थान कोष बनाने की घोषणा की थी।

बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्टेडियम किस जिले में है ? - जोधपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेे प्रतापगढ़ जिले की जाखम वृहद सिंचाई परियोजना तथा गागरी लघु सिंचाई परियोजना में नहरी तंत्र की मरम्मत तथा जीर्णोद्धार से जुड़े तीन कार्यो के लिए 22 करोड़ 80 लाख रूपए मंजूर किए हैं।

उद्योग मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने 29 जुलाई को मिशन “निर्यातक बनो” का शुभारंभ किया। इसके तहत उत्पादक को सीधे ही निर्यात प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।
राजस्थान निर्यात तैयारियों में एक्सपोर्ट प्रीपेर्यडनेस इंडेक्स (ईपीआई) 2020 में राज्य लैंड लॉक्ड स्टेट की श्रेणी में पहला और संपूर्ण देश में चतुर्थ स्थान पर रहा है।
इस मिशन के तहत करीब 22,000 निर्यातक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इससे राज्य से होने वाले निर्यात में 25% का इजाफा होगा। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र की बोराड़ा ग्राम पंचायत को नवीन उप तहसील बनाने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले की महवा तहसील के खेड़ला बुजुर्ग गांव में नवीन उप तहसील खोले जाने की स्वीकृति दी है। यह पूर्व मुख्य सचेतक स्व. हरिसिंह महुवा का पैतृक गांव है।

सालगांव बांध परियोजना किस क्षेत्र से संबंधित है ? - माउंट आबू।
• आबू पर्वत की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए 1977 में बनाई गई।

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेयरी किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और सहकारी एवं दुग्ध उत्पादक कंपनियों को राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत ‘गोपाल रत्न’ पुरस्कार दिया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments