आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध जून 2021

    International relation 2021


अंतर्राष्ट्रीय संबंध जून 2021

International relation june 2021

नाटो ने 'स्टीडफास्ट डिफेंडर 21 वॉर गेम्स' नामक सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष
इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच संघर्ष विराम पर 20 मई, 2021 को सहमति बनने से 11 दिन तक चले युद्ध पर विराम लग गया। यह संघर्ष विराम, अमेरिका, मिस्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की तरफ से हिंसा को रोकने के लिए बनाए जा रहे दबाव के बाद 21 मई से प्रभावी हुआ।
वर्तमान इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष: वर्तमान इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष की शुरुआत, येरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद (Al-Aqsa Mosque) को लेकर हुई, जब रमजान के आखिरी शुक्रवार को इजरायली बलों ने मस्जिद में प्रार्थना करने के लिए एकत्रित फिलिस्तीनी उपासकों की एक विशाल सभा पर हमला किया था।
इससे पहले यहूदियों को बसाने के लिए पूर्वी येरुशलम के दो इलाकों, शेख जर्राह और सिलवान से फिलीस्तीनी निवासियों को बेदखल करने पर भी तनाव उभरा था।
यहूदी समूहों द्वारा 10 मई को येरुशलम दिवस जुलूस से पहले तनाव फिर से बढ़ गया। येरुशलम दिवस वर्ष 1967 में इजरायल द्वारा येरुशलम पर कब्जा करने की याद में मनाया जाता है।
इसी तनाव के चलते इजरायल ने फिलिस्तीन के गाजा पट्टी में स्थित हमास के ठिकानों पर हमला किया, वहीं हमास ने भी इजरायल पर हजारों राकेट दागे।
अल अक्सा और टेंपल माउंट: ‘अल-अक्सा’ टेंपल माउंट पर एक प्लाजा पर स्थित है, जिसे इस्लाम में ‘हराम-ए-शरीफ’ के नाम से जाना जाता है। माउंट यहूदी धर्म का सबसे पवित्र स्थल भी है।
अक्टूबर 2016 में यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड ने एक विवादित प्रस्ताव को पारित करते हुए कहा था कि येरुशलम में मौजूद ऐतिहासिक अल-अक्सा मस्जिद पर यहूदियों का कोई दावा नहीं है।
अल-अक्सा येरुशलम पर प्रतिद्वंदियों द्वारा किये जा रहे दावों के केंद्र में है। इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने ही येरुशलम को अपनी राजधानी घोषित किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी विकास पर भारत-जापान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।

जुलाई में अमेरिका, भारत को तीन MH-60 'रोमियो' मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर सौंपेगा।

लंकांग-मेकांग सहयोग
कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के विदेश मंत्रियों ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में 8 जून, 2021 को 'लंकांग-मेकांग सहयोग' पर बैठक की।
• लंकांग-मेकांग सहयोग: यह एक बहुपक्षीय प्रारूप है, जिसे लंकांग नदी (मेकांग नदी) के तटवर्ती देशों के बीच सहयोग के लिए 2016 में स्थापित किया गया था। इसमें चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
मेकांग नदी:- लंकांग और मेकांग नाम में भिन्न हैं, लेकिन एक ही नदी को संदर्भित करते हैं, जो चीन और भारत-चीन प्रायद्वीप में बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है।

अंडमान सागर में भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभ्यास का 31वाँ संस्करण 9 जून, 2021 से शुरू हुआ है।

ब्रिटेन में जी-7 के शिखर सम्मेलन के दौरान जी-7 के नेताओं ने दुनिया के गरीब देशों को 1 अरब कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है। इन में से 50 करोड़ वैक्सीन अमेरिका देगा।

2021 NATO शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है ? - ब्रुसेल्स, बेल्जियम में।

22 जून, 2021 को भारत और फिजी के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

हाल ही भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में इटली, स्पेन और फ्रांस की सेनाओं के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास किया। इसे इन-ईयू नेवफोर नाम दिया गया।

भारत और किस देश ने हाइड्रोजन टास्क फोर्स लांच की है ? - अमेरिका।

भारत और भूटान ने संयुक्त रूप से "टैक्स इंस्पेक्टर विदाउट बॉर्डर्स" लॉन्च किया है।

यूक्रेन और अमेरिका ने काला सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास "सी ब्रीज ड्रिल्स" शुरू किया है।

तुर्की और अजरबैजान ने बाकू में संयुक्त सैन्य अभ्यास "मुस्तफा केमल अतातुर्क - 2021" शुरू किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments