आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ी

 
Indian Players in Tokyo Olympic 2021


टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ी

• 2020/21 का ओलंपिक - टोक्यो में।
• 2024 का ओलंपिक - पेरिस में।
• 2028 का ओलंपिक - लॉस एंजिल्स।
• 2032 का ओलंपिक - ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)

• टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर
मिराइतोवा (Miraitowa)

Note:- टोक्यो पैरा ओलंपिक का शुभंकर - सोमाइटी (Someity)

• टोक्यो ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक का ध्येय वाक्य - United by emotion.

 • टोक्यो ओलंपिक में 339 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। (33 खेलों से संबंधित)
• टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।

• ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक मैरी कॉम (बॉक्सिंग) एवं मनप्रीत सिंह (हॉकी टीम के कप्तान)  होंगे।
बजरंग पूनिया (रेसलिंग) समापन समारोह के ध्वजवाहक होंगे।

जनार्दन सिंह गहलोत:-
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे।
राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।
28 अप्रैल 2021 को इनकी मृत्यु हो गई।
अजीत सिंह राठौड़ को राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन का नया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

• इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष - नरेंद्र बत्रा।

• भारत के 124 खिलाड़ी ओलंपिक के 33 में से 18 खेलों में भाग लेंगे।

• ओलंपिक थीम सॉन्ग ऑफ इंडिया - तु ठान लें (सिंगर - मोहित चौहान)

• ओलंपिक में पहले ट्रांसजेंडर खिलाड़ी - न्यूजीलैंड के लॉरेल अबर्ड (वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी)
इन्हें महिला कैटेगरी में शामिल किया गया।

• ओलंपिक कमेटी द्वारा 'बिलीव इन स्पोर्ट्स कैंपेन' चलाया गया था।
कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु एवं माईकल ली को बनाया गया था।


टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची:-

👉 रेसलिंग  - 7 खिलाड़ी (सभी हरियाणा से)

महिला खिलाड़ी
पुरुष खिलाड़ी
1. विनेश फोगाट
1. रवि कुमार दहिया
2. सोनम मलिक
2. बजरंग पूनिया
3. सीमा बिस्ला
3. दीपक पूनिया
4. अंशु मलिक


रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाई।

 
👉 भारोत्तोलन (weightlifting)-
केवल एक खिलाड़ी
• मीराबाई चानू (महिला) - मणिपुर राज्य से
इनको राजीव गांधी अवॉर्ड मिल चुका है।

👉 टेनिस - 2 खिलाड़ी
1. सानिया मिर्जा (चार ओलंपिक में खेलने वाली पहली भारतीय महिला)
2. अंकिता रैना
दोनों विमेंस डबल्स प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।

लगातार सात ओलंपिक खेलने वाले टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस इस बार ओलंपिक में भाग नहीं ले रहे।

👉 टेबल टेनिस - 4 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी
पुरुष खिलाड़ी
1. मनिका बत्रा (दिल्ली)
1. अचंत शरत कमल (तमिलनाडु)
2. सुतीर्था मुखर्जी (पश्चिम बंगाल)
2. जी साथियान (तमिलनाडु)

👉 स्विमिंग - 3 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी - माना पटेल
पुरुष खिलाड़ी -
1. सजन प्रकाश (दूसरा ओलंपिक)
2. श्री हरी नटराज
 दोनों ने ओलंपिक के लिए ए कट हासिल किया है।
ओलंपिक इतिहास में पहली बार हमारे तैराको ने डायरेक्ट क्वालीफाई किया है।

👉 शूटिंग - 15 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी
पुरुष खिलाड़ी
1. मनु भाकर
1. अंगद बाजवा
2. राही सरनोबत
2. सौरभ चौधरी
3. अपूर्वी चंदेला 
3. मेराज अहमद खान
4. यशस्वनी सिंह देसवाल
4. दीपक कुमार
5. अंजुम मुदगिल
5. अभिषेक वर्मा
6. तेजस्विनी सावंत
6. दिव्यांश सिंह पंवार
7. एलावेलीन वलारीवान
7. ऐश्वर्य प्रताप सिंह

8. संजीव राजपूत

दिव्यांश सिंह पंवार:-
(10 मीटर मेंस एयर राइफल)
जयपुर के निवासी है।
• 2018 में ISSF जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता।
• 2019 में वर्ल्ड जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
• 2019 में ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में 4 स्वर्ण पदक टीम स्पर्धा में।

अपूर्वी चंदेला:-
(10 मीटर वूमेंस एयर राइफल)
जयपुर निवासी।
• 2014 के ग्लासगो, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता।
• रियो ओलंपिक 2016 भाग लिया, 34 वें स्थान पर रही।

मनु भाकर (हरियाणा)
• वर्ल्ड रैंकिंग - 2
• यूथ ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट।
• ISSF World Cup में 4 साल में 9 स्वर्ण पदक एवं दो रजत पदक।

👉 सेलिंग - 4 खिलाड़ी
महिला खिलाड़ी - नेत्रा कुमानन
(ओलंपिक में खेलने वाली पहली भारतीय महिला सेलर)

पुरुष खिलाड़ी - 
1. विष्णु श्रवणन।
2. केसी गणपति।
3. वरुण ठक्कर।

सेलिंग में भारत पहली बार 3 इवेंट में भाग लेगा।

👉 रोइंग (नौकायन)  - 2 खिलाड़ी
1. अर्जुन लाल जाट
2. अरविंद सिंह

अर्जुन, अरविंद पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे।
पिछले ओलंपिक में खेल चुके दत्तू भोकोनल इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाए।

अर्जुन लाल जाट:-
जयपुर, राजस्थान निवासी।
• एशिया-ओसेनिया ओलंपिक क्वालीफायर में नौकायन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त करके टोक्यो ओलंपिक हेतु क्वालीफाई।
• उत्तर प्रदेश के अरविंद के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 में युगल नौकायन में भाग लेंगे।

👉 जूडो - केवल एक खिलाड़ी
सुशीला देवी लिकमाबम  (मणिपुर)

👉 हॉकी 
• महिला हॉकी टीम (16 सदस्य)
रानी रामपाल - कप्तान
• 16 सदस्य पुरुष हॉकी टीम के कप्तान - मनप्रीत सिंह

👉 जिमनास्टिक 
केवल एक महिला खिलाड़ी प्रनति नायक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई की है।

👉 गोल्फ  - 3 खिलाड़ी
महिला खिलाड़ी - अदिति अशोक
• यह इनका दूसरा ओलंपिक है
• ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फ खिलाड़ी।

पुरुष खिलाड़ी - 
1. अनिर्बान लाहिड़ी
2. उदयन माने

👉 फेंसिंग (तलवारबाजी)
इस खेल में भारत पहली बार भाग ले रहा है।
तमिलनाडु की भवानी देवी फेंसिंग में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है।

👉 घुड़सवारी 
फवाद मिर्जा पिछले 20 सालों में क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी।

👉 बॉक्सिंग - 9 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी- 
1. एमसी मैरी कॉम
2. सिमरनजीत कौर
3. पूजा रानी
4. लवलीना (असम)

पुरुष खिलाड़ी -
1. अमित पंघाल
2. मनीष कौशिक
3. विकास कृष्ण
4. आशीष कुमार
5. सतीश कुमार

👉 बैडमिंटन - 4 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी - पीवी सिंधु।
पुरुष खिलाड़ी -
1. बी साई प्रणीत।
2. सात्विक साईं राज रैंकी रेडी।
3. चिराग शेट्टी।

सात्विक एवं चिराग शेट्टी मेंस डबल्स प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

👉 एथलेटिक्स - 26 खिलाड़ी

महिला एथलीट:- 
1. दूती चंद (100m and 200m)
2. भावना जाट (20 km रेसवाक)
3. सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो)
4. कमलप्रीत (डिस्कस थ्रो)
5. अन्नू रानी (जैवलिन थ्रो)
6. प्रियंका
7. रेवती वीरामणि
8. शुभा वेंकेटेशन
9. धनलक्ष्मी सेखर

भावना जाट:-
• पैदल चाल से संबंधित।
• राजसमंद , राजस्थान निवासी।
• 2019 में ऑल इंडिया रेलवे प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर रेस वाकिंग में गोल्ड मेडल।
• रांची में 2020 में हुए नेशनल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर दौड़ 01:29:53 में पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

पुरुष एथलीट -
1. नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)
2. शिवपाल (जैवलिन थ्रो)
3. केटी इरफान (20किमी रेसवॉक)
4. राहुल रोहिला
5. संदीप
6. मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)
7. तजिंदर पाल 
8. सार्थक भांबरी
9. एलेक्स एंटोनी
10. जबीर
11. मो अनस
12. नोआह निर्मल
13. अमोज जैकब
14. राजीव अरोकिया
15. गुरप्रीत
16. अविनाश
17. एन पांडी

👉 तीरंदाजी (Archery)- 4 खिलाड़ी

महिला खिलाड़ी - दीपिका कुमारी
पुरुष खिलाड़ी - 
1. अतानु दास।
2. तरुणदीप राय।
3. प्रवीण जाधव।

गायिका अनन्या बिरला और एआर रहमान ने टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चीयर सॉन्ग "हिंदुस्तानी वे" लॉन्च किया है।

राजस्थान के 4 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं -
1. अपूर्वी चंदेला (10 मीटर वूमेंस एयर राइफल)
2. दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर मेंस एयर राइफल)
3. भावना जाट (20 km रेसवाक)
4. अर्जुन लाल जाट (नौकायन)

SAVE WATER

Post a Comment

3 Comments

  1. खिलाड़ियों का पूरा परिचय देना चाहिए

    ReplyDelete
  2. चयनित खिलाड़ी की परफॉर्मेंस का डाटा देना चाहिए जिससे आने वाले खिलाड़ी तुलना और प्रेरणा ले सकें

    ReplyDelete
    Replies
    1. अब ओलंपिक में जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रर्दशन करेंगे उनकी जानकारी दी जाएगी।

      Delete