आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

ओलंपिक खेलों का इतिहास। भारत की ओलंपिक खेलों में भागीदारी

 
History of Olympics


ओलंपिक खेलों का इतिहास

ओलंपिक खेलों का इतिहास। भारत की ओलंपिक खेलों में भागीदारी। ओलंपिक के प्रकार। भारत का ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन। टोक्यो ओलंपिक 2021 

• 1894 ईस्वी में पियरे डी कार्बोटीन ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की। इसलिए उन्हें आधुनिक ओलंपिक खेलों का जनक कहा जाता है।

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 ईस्वी में एथेंस (ग्रीस) से हुई।
• आधुनिक ओलंपिक खेल आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से चौथी शताब्दी ईस्वी यूनान में होने वाले ओलंपिक खेलों से प्रेरित माने जाते हैं।

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत कब हुई ? - 1896 ईस्वी में।

• प्रतीक चिन्ह:- 
प्रतीक चिन्ह में 5 छल्ले बने हुए हैं।
रंग - काला, पीला, नीला, हरा, लाल। 
ध्येय वाक्य (Motto) - तेज, ऊंचा और शक्तिशाली - एक साथ। (Faster, Higher, Stronger - Together)

• अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा प्रत्येक 4 वर्षों में ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया जाता है।

• प्रतिवर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।

• अब तक पांच महाद्वीपों के 23 शहरों में 28 ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है।
• 1916, 1940 और 1944 के खेलों को विश्व युद्ध के कारण रद्द कर दिया गया।

प्रश्न.टोक्यो ओलंपिक कौनसे क्रम का ओलंपिक है ? - 32वें।
आयोजन की दृष्टि से 29वां ओलंपिक है।

• भारत और अफ्रीका महाद्वीप में अभी तक ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हुआ है।


ओलंपिक खेलों के प्रकार

• समर ओलंपिक 
• विंटर ओलंपिक
• पैरा ओलंपिक
• यूथ ओलंपिक
• डीफ ओलंपिक 
• स्पेशल ओलंपिक


भारत की ओलंपिक खेलों में भागीदारी

• भारत ने सर्वप्रथम वर्ष 1900 के पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था।
इसमें भारत की तरफ से केवल एक खिलाड़ी नॉर्मल प्रिचॉर्ड ने भाग लिया था। प्रिचॉर्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे।
यह कलकत्ता में जन्मे ब्रिटिश मूल के भारतीय थे।
• वर्ष 1920 के बेल्जियम ओलंपिक खेलों में भारत ने पहली बार छह खिलाड़ियों का एक दल भेजा। 
पूर्मा बनर्जी प्रथम भारतीय ध्वजवाहक थे।
• सर दोराबजी टाटा ने ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों के चयन हेतु एक ही स्थाई समिति के गठन का सुझाव दिया।
• इसके बाद 1923-24 में अखिल भारतीय ओलंपिक समिति (AIOC) का गठन किया गया।
इस समिति ने वर्ष 1924 में अखिल भारतीय ओलंपिक खेलों (AIOG) का आयोजन करवाया, जो कालांतर में राष्ट्रीय खेल (National Games) कहलाए।

• वर्ष 1927 में भारतीय ओलंपिक संघ की स्थापना की गई और सर दोराबजी टाटा को इसका अध्यक्ष/संस्थापक बनाया गया।
वर्ष 1927 से स्वतंत्रता तक भारतीय ओलंपिक संघ के तीन प्रमुख कार्य थे -
1. ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों का पारदर्शी चयन।
2. चयनित खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना।
3. इन चयनित एवं प्रशिक्षित खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए भेजना।


भारत का ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन

भारत ने ओलंपिक में अब तक 28 पदक जीते हैं।
9 स्वर्ण पदक - 8 हॉकी टीम ने और एक अभिनव बिंद्रा ने जीता।
7 रजत पदक
12 कांस्य पदक

 ओलंपिक
 पदक
 खेल
 विजेता
 एमस्टरडम 1928
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 लास एंजिल्स 1932
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 बर्लिन 1936
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 लंदन 1948
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 हेलसिंकी 1952

 स्वर्ण और कांस्य

 हॉकी और कुश्ती

 हॉकी टीम और केडी जाधव

 मेलबर्न 1956
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 रोम 1960
 रजत पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 टोक्यो 1964
 स्वर्ण पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 मैक्सिको सिटी 1968
 कांस्य पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 म्युनिख 1972
 कांस्य पदक
 हॉकी
 हॉकी टीम
 कनाडा 1976
     -
    -
 
 मास्को 1980
 स्वर्ण पदक
 हॉकी 
 हॉकी टीम
 अटलांटा 1996
 कांस्य पदक
 टेनिस
 लिएंडर पेस
 सिडनी 2000
 कांस्य पदक
 भारोत्तोलन
 कर्णम मल्लेश्वरी
 एथेंस 2004
 रजत पदक
 निशानेबाजी
 राज्यवर्धन सिंह राठौड़
 
स्वतंत्र भारत में व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी केडी जाधव थे। 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में जाधव ने फ़्री स्टाइल कुश्ती में काँस्य पदक हासिल किया था। 

ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है ? - कर्णम मल्लेश्वरी (2000)

राजस्थान के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

 बीजिंग 2008
 लंदन 2012
 रियो 2016
खिलाड़ी - 67
टीम - 12
पदक - 3
1. अभिनव बिंद्रा (स्वर्ण)
2. सुशील कुमार (कांस्य)
3. विजेंद्र सिंह (कांस्य)

हॉकी क्वालीफाई नहीं किया।

खिलाड़ी - 83
टीम - 13
पदक - 6
1. विजय कुमार (रजत)
2. गगन नारंग (कांस्य)
3. मैरी कॉम (कांस्य)
4. साइना नेहवाल (कांस्य)
5. सुशील कुमार (रजत)
6. योगेश्वर दत्त (कांस्य)
खिलाड़ी - 117
टीम - 15
पदक - 2
1. पीवी सिंधु (रजत)
2. साक्षी मलिक (कांस्य)

शुभारंभ - अभिनव बिंद्रा
समापन - साक्षी मलिक

 

टोक्यो ओलंपिक 2021
• 2020 में जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का आयोजन कोरोना महामारी के कारण पहली बार स्थगित कर दिया गया था। अब इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक होने जा रहा है।
• शुभंकर - मिराईतोवा (Miraitowa)
मिराई - भविष्य।
तोवा - अनंतकाल।
• ध्येय वाक्य - United by emotions.

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय ध्वजवाहक
छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे। इन खेलों में भारत की तरफ से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पूनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments