आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। मई 2021। रिपोर्ट एवं सूची

       चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक मई 2021

Famous index may 2021

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में प्रति वर्ष कितने हेक्टेयर वृक्ष और वनावरण को जोड़ा जाएगा ? - 2 लाख हेक्टेयर
• इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय वन योजना के 26 लक्ष्यों में से 6 ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स का अवलोकन किया गया है -
1. वनावरण के नुकसान की भरपाई।
2. वन लाभ और आजीविका में सुधार।
3. वनों की रक्षा करना और वन उत्पादों का सतत उपयोग।
4. संसाधनों को जुटाना।
5. समावेशी वन प्रशासन को बढ़ावा देना।
6. सभी क्षेत्रों में सहयोग।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कोविड के दौर में दुनिया का सबसे अच्छा रहने लायक देश है ? - सिंगापुर।

विश्व बैंक द्वारा जारी "माइग्रेशन और डेवलपमेंट ब्रीफ" रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत प्रेषण (रेमिटेंस) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा हैं। भारत 2008 के बाद से प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा है। 

फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा जारी, 2021 के लिए 'विश्व के 50 महानतम नेताओं' की सूची में न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कर्नाटक को पहला स्थान मिला है।

भारत की यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में छह विरासत स्थल शामिल
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल ही में घोषणा की है कि छह सांस्कृतिक विरासत स्थलों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में जोड़ा गया है। इसके साथ, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची/संभावित सूची में भारत के प्रस्तावित स्थलों की संख्या 48 हो गई है।
वाराणसी के गंगा घाट,
तमिलनाडु में कांचीपुरम के मंदिर,
मध्य प्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व,
महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला
हायर बेंकल मेगालिथिक साइट,
मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट लमेताघाट
परिचालन दिशा-निर्देश 2019 के अनुसार, अंतिम नामांकन के लिए विचार किए जाने से पहले किसी भी स्मारक/स्थल को संभावित सूची में रखना अनिवार्य है।
नियमानुसार ये प्रस्ताव एक साल के लिए विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में रहेंगे, इसके बाद सरकार को एक नामांकन दस्तावेज तैयार करना होगा, जिस पर यूनेस्को की विश्व विरासत समिति द्वारा विचार किया जाएगा।

57वां अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक मई 2021
मई 2021 में वैश्विक संगठन ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (ERNST AND YOUNG) ने ‘57वां अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक मई 2021’ जारी किया।
• अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
शीर्ष स्थान - अमेरिका।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments