आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। जून 2021। रिपोर्ट एवं सूची

 चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक जून 2021

Famous index June 2021

हाल ही सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021-22 की घोषणा की गई।
• हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने विश्व स्तर पर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 की रिपोर्ट जारी की है। इस इंडेक्स में केरल शीर्ष स्थान पर है।
• केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले स्थान पर है।
• अंतिम स्थान पर बिहार है।
• 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत की गई थी।

साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा 2030 के एजेंडे के एक भाग के रूप में अपनाए गए 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में भारत की रैंक पिछले साल से दो स्थान गिरकर 117 हो गई है।
• भारत रैंकिंग में चार दक्षिण एशियाई देशों भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से नीचे है।

भारत के सकल घरेलू उत्पाद के तिमाही आंकड़े जारी
• सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी अनंतिम राष्ट्रीय आय अनुमानों के अनुसार, भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 2020-21 में 7.3% का संकुचन है।
पिछले साल (2019-20) में यह 4% रही थी।
• अर्थव्यवस्था में सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 2020-21 में 6.2% तक संकुचित हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसमें 4.1% की वृद्धि हुई थी।
• केवल दो क्षेत्रों ने नकारात्मक जीवीए वृद्धि की प्रवृत्ति को कम किया है- कृषि, वानिकी और मत्स्यिकी जिसमें 3.6% की वृद्धि हुई तथा बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं में 1.9% की वृद्धि हुई।
व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं से जीवीए में 18.2% की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद निर्माण (-8.6%), खनन और उत्खनन (-8.5%) और विनिर्माण (-7.2%) का स्थान रहा।

द एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 जारी
• भारत के तीन विश्वविद्यालयों IISc बैंगलोर, IIT रोपड़ और IIT इंदौर ने एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में रैंक हासिल की है।

एनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में मध्य प्रदेश 64.1 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर आया है।

देश में सबसे कम बाल लिंगानुपात उत्तराखंड में
जून 2021 में नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के सूचकांक 2020-21 के अनुसार, जन्म के समय लिंगानुपात के मामले में उत्तराखंड सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। एसडीजी सूचकांक के अनुसार राज्य का लिंगानुपात 840 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 899 है।
• इस श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है, जहां जन्म के समय लिंगानुपात 958 है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
• मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 10वें साल रैंकिंग में टॉप किया है।
• भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को "दुनिया के शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालय" के रूप में चुना गया है।

Economist Intelligence Unit (EIU) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल लिवेबिलिटी (जीवित रहने की योग्यता) इंडेक्स 2021 में न्यूजीलैण्ड के ऑकलैंड शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

कोर्सेरा द्वारा जारी 'ग्लोबल स्किल्स रिपोर्ट 2021' में भारत 67वें स्थान पर है।
शीर्ष रैंक - स्विटजरलैंड

चैरिटी एड फाउंडेशन (CAF) द्वारा वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 में भारत को 114 देशों में से 14वें स्थान पर रखा गया है।

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस सिडनी द्वारा घोषित वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में भारत को 135वां स्थान मिला है।
सबसे शांत देश - आइसलैंड
सबसे अशांत देश - अफगानिस्तान
दक्षिण एशिया में सबसे शांत देश - भूटान।

IMD द्वारा जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021 में भारत 43वें स्थान पर है।
• 64 अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष स्थान स्विट्जरलैंड को मिला है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में बेंगलुरु को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है।

'सतत विकास रिपोर्ट 2021 (SDR 2021)' के छठे संस्करण के अनुसार, भारत को 60.1 के स्कोर के साथ 165 देशों में 120वें स्थान पर रखा गया है।

सदी के शीर्ष परोपकारी लोगों की पहली सूची में टाटा समूह के संस्थापक, जमशेदजी टाटा शीर्ष पर है।

मध्य एशिया में तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात को विदेशी कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments