आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां जून 2021

  Famous appointment 2021


चर्चित नियुक्तियां जून 2021

टीवी नरेंद्रन 2021-22 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष बने है।

हरि कृष्ण द्विवेदी पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव बने है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• महेश कुमार मित्तल और डॉ राजीव जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

केन्या के डॉ पैट्रिक अमोथ 1 वर्ष के लिए WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बने है।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर असम राइफल्स के महानिदेशक बने है।

रंजीतसिंह दिसाले को जून 2021 से जून 2024 तक विश्व बैंक शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह 2020 में ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के नए अध्यक्ष कौन बने है ? - संजीव नंदन सहाय

अनूप चंद्र पांडे नए चुनाव आयुक्त बने है।
• मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पैनल के अन्य दो सदस्य हैं।

मालदीव के विदेश मंत्री, अब्दुल्ला शाहिद को 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया है।

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्य के रूप में 2022-24 की तीन साल की अवधि के लिए चुना गया है।

वाइस एडमिरल राजेश पेंधरकर महानिदेशक नौसेना संचालन बने है।

डेबी हेविट को फुटबॉल एसोसिएशन, इंग्लैंड की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री खुरेलसुख ने मंगोलिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

नफ्ताली बेनेट इजरायल के नए प्रधानमंत्री बने है।

रेबेका ग्रिन्स्पन UNCTAD की महासचिव बनी है।

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी MyLab ने अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

IIT कानपुर की फैकल्टी, मुकेश शर्मा WHO के तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य बने है।

सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार ने आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एंटोनियो गुतेरस को दूसरे 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महासचिव चुना है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा।
भारतीय मूल के जस्टिस महमूद जमाल कनाडा के सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने है।
इब्राहिम रईसी ने ईरान के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

ब्रिटिश वकील करीम खान अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के नए मुख्य अभियोजक बने है।

जसप्रीत बुमराह वनप्लस के ब्रांड एंबेसडर बने है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं ? - जस्टिस एमएन भंडारी।

निकोल पाशिन्यान आर्मेनिया के नए प्रधानमंत्री बने है।

वर्तमान सतर्कता आयुक्त, सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग में भारत के कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रवीण सिन्हा सीबीआई के विशेष निदेशक बने है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद 28 जून, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

व्हाट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में भुगतान प्रमुख के रूप में  नियुक्त किया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शंभू नाथ श्रीवास्तव को इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन (IFUNA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments