आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी जून 2021

  Environment and Ecology


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी जून 2021

Environment and Ecology.

आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने न्यू गिनी के तराई वर्षा वनों में 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोज की है।

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
• 2021 की थीम -  'Reimagine. Recreate. Restore'.

कॉर्फ्स फ्लावर
मई 2021 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में 'कॉर्फ्स फ्लावर' (corpse flower) नाम का एक दुर्लभ फूल खिला है।
इसका वैज्ञानिक नाम 'अमोर्फोफैलस टाइटेनम' है।
फूल सड़े हुए मांस या सड़ने वाले शव के समान अपनी तीखी दुर्गन्ध के लिए जाना जाता है।
यह अति-दुर्लभ पौधा हर सात से दस वर्षों में केवल एक बार खिलता है। इस फूल को दुनिया में सबसे विशाल फूलों में से एक माना जाता है।

अरुणाचल प्रदेश की वाटर ब्यूरियल को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

कोकराझार जिले में रायमोना असम का छठा राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।

असम सरकार ने देहिंग पटकाई वन्यजीव अभ्यारण्य को राज्य का 7वां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया। इसे वर्षा वन के नाम से भी जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनियाला गांव के एक किसान हरिमन शर्मा ने सेब की एक नई किस्म ‘एचआरएमएन 99’ (HRMN 99) विकसित की है।

अंडमान निकोबार में छछूंदर की एक नई प्रजाति मिली है, जिसका नाम 'नारकोंडम श्रू' रखा गया है।

धरोहर वृक्ष
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा 10 जून, 2021 को 'धरोहर वृक्ष' (heritage trees) की अवधारणा के लिए 'महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष सुरक्षा और संरक्षण अधिनियम, 1975' में संशोधन को मंजूरी दी गई।
प्रस्तावित संशोधन के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक की अनुमानित आयु वाले वृक्ष को धरोहर वृक्ष के रूप में परिभाषित किया जाएगा। यह विशिष्ट प्रजातियों से संबंधित हो सकता है, जिसे समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा।

पायरोस्ट्रिया लालजी
भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम ने जून 2021 में अंडमान द्वीप समूह से ‘कॉफी’ परिवार के वंश से संबंधित 15 मीटर लंबे पेड़ की खोज की है।
• नई प्रजाति, ‘पायरोस्ट्रिया लालजी’ भारत में पायरोस्ट्रिया वंश की दर्ज की गई पहली प्रजाति है।
पायरोस्ट्रिया वंश से संबंधित पेड़/पौधे आमतौर पर मेडागास्कर में पाए जाते हैं।

भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड- नेफेड’ (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Ltd- Nafed) ने 15 जून, 2021 को स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए ‘पुष्टिकारक चावल की भूसी का तेल’ लॉन्च किया।

अर्गोस्टेम्मा क्वारंटेना
जून 2021 में केरल में सुंदर वागामोन पहाड़ियों में कहवा/ कॉफी परिवार से संबंधित एक नई पौधे की प्रजाति देखी गई। कोविड-19 महामारी में मारे गए लाखों लोगों की याद में इसे 'अर्गोस्टेम्मा क्वारंटेना' नाम दिया गया है।

राजस्थान के फैमिलियल फॉरेस्ट्री ने 2021 का लैंड फॉर लाइफ अवार्ड  जीता है‌।
संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन (UNCCD), भूमि के संतुलन की दिशा में प्रयासों में उत्कृष्टता और नवाचार को पहचानने के लिए हर दो साल में लैंड फॉर लाइफ अवार्ड प्रदान करता है।
• फैमिलियल फॉरेस्ट्री:- इसका अर्थ है, परिवार में पेड़ और पर्यावरण की देखभाल को स्थानांतरित करना।
यह जलवायु-कार्यकर्ता प्रो श्याम सुंदर ज्याणी (बीकानेर) द्वारा एक पर्यावरण संरक्षण अवधारणा है।

राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व
जून 2021 में बूंदी जिले की रामगढ़ विषधारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को राजस्थान प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व के तौर पर एनटीसीए ने मंजूरी दे दी है। यह अभयारण्य देश का 52वां टाइगर रिजर्व होगा।
• 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है।

महाराष्ट्र में मकड़ी की दो नई प्रजातियां मिली है। इनमें से एक का नाम मुंबई हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम ओंबले के सम्मान में आईसियस तुकारामी नाम दिया गया है।

चीन ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बेहतेन शुरू कर दिया है।
• दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट थ्री गोरजेस बांध भी चीन में ही स्थित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments