आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित योजनाएं जून 2021

    Charchit yojana 2021


चर्चित योजनाएं जून 2021

Charchit yojana June 2021

मध्य प्रदेश सरकार ने 'अंकुर' नामक एक योजना शुरू की है, जिसके तहत नागरिकों को मानसून के दौरान पेड़ लगाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
• इस पहल में भाग लेने वाले नागरिकों को प्राणवायु पुरस्कार दिया जाएगा।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने बागवानी के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना शुरू की है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बुजुर्गों के लिए SAGE प्रोग्राम और पोर्टल का शुभारम्भ किया है।
• SAGE - Seniorcare Aging Growth Engine.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिए  ऑनलाइन पोर्टल 'बाल स्वराज' तैयार किया है।

मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना किस राज्य ने शुरू की है ? - असम
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना किस राज्य ने शुरू की है ? - राजस्थान
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य शीर्ष पर है ? - राजस्थान

राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है।
• इस अभियान का उद्देश्य 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त करना।
• इस अभियान की शुरुआत 8 मार्च 2018 को झुंझुनू राजस्थान से की गई।

छात्रों के लिए यूनटैब योजना किसने लांच की है ? - लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने।

E-100 पायलट प्रोजेक्ट क्या है?
भारत में एथेनॉल को ईंधन के वैकल्पिक स्रोत के तौर पर तैयार करने के लिए E-100 पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट की मदद से भारत में इथेनॉल काउत्पादन और वितरण तंत्र विकसित किया जाएगा।
भारत ने किस वर्ष तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है ? - 2025 तक।

भारत सहित 23 देशों की सरकारों ने सामूहिक रूप से मिशन इनोवेशन 2.0 नाम का एक नया बोल्ड प्लान शुरू किया है।
उद्देश्य:- पूरे दशक में स्वच्छ ऊर्जा को वहनीय, आकर्षक और सुलभ बनाना।
• इस प्लेटफॉर्म के एक हिस्से के रूप में, भारत ने मिशन इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज लॉन्च किया है।

केरल सरकार ने 'नॉलेज इकोनॉमी मिशन' का शुभारंभ किया है।

ऑपरेशन पैंजिया XIV
18 से 25 मई, 2021 तक नकली और अवैध दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की बिक्री के खिलाफ 92 देशों की पुलिस, सीमा शुल्क और स्वास्थ्य नियामक अधिकारियों से जुड़े एक अभियान 'ऑपरेशन पैंजिया XIV' में वेबसाइटों और ऑनलाइन मार्केटप्लेस सहित 1.10 लाख से अधिक वेब लिंक को हटा दिया गया है।
• ऑपरेशन पैंजिया XIV का समन्वय इंटरपोल द्वारा किया गया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल में 'ऑक्सी वन' बनाने की घोषणा की है।

इंटरपोल ने पारिवारिक DNA के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए "I-Familia" नामक एक नया वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कोविड-19 के उपचार के लिए स्वयं और परिवार के सदस्यों के चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए  "कवच व्यक्तिगत ऋण" योजना को लांच किया है।

IDFC फर्स्ट बैंक ने अपने कम आय वाले ग्राहकों, जिनकी आजीविका COVID-19 से प्रभावित है, उनके लिए एक कर्मचारी-वित्त पोषित कार्यक्रम 'घर घर राशन' कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

तेलंगाना सरकार ने AI स्टार्टअप को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए "रेव अप (Revv Up)" नामक कार्यक्रम शुरू किया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान' शुरू किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 'जहाँ वोट, वहाँ टीकाकरण' अभियान शुरू किया है।

सीएम राइज स्कूल योजना
मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 9200 ‘सीएम राइज स्कूल’ खोले जाने की योजना बनाई है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए कोरोना टीकाकरण पर "जान है तो जहान है" नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

किस राज्य ने ‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ शुरू करने की घोषणा की है ? - हरियाणा
• प्राण वायु देवता पेंशन योजना: इसके तहत सरकार 75 वर्ष से ऊपर के वृक्षों के रख-रखाव के लिए प्राण वायु देवता के नाम पर प्रतिवर्ष 2500 रुपये की पेंशन राशि प्रदान करेगी। यह पेंशन भी हर साल वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की तर्ज पर बढ़ाई जाएगी।
अन्य तथ्य: हरियाणा के हर गांव में पंचवटी के नाम पर पौधरोपण किया जाएगा। इस पंचवटी में बेल, बरगद, आंवला, पीपल और अशोक के पेड़ लगाए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत 134 कुरूक्षेत्र तीर्थों से की है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में कृषि को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से 'कृषि विविधीकरण योजना-2021' का वर्चुअली शुभारम्भ किया है।
• इस योजना से गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के 1.26 लाख से अधिक वनबंधु-किसान लाभान्वित होंगे।
असम में दुनिया का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित रबर का पौधा लगाया गया है।
अभिनेता विल स्मिथ ने अपनी आत्मकथा 'विल' की घोषणा की है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड अनाथों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए 'आशीर्बाद' योजना की घोषणा की है।
• इसके तहत माता-पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 2500 रुपये प्रति माह जमा किए जाएंगे।

जीवन बीमा निगम (LIC) ने "e-PGS" नामक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड -19 परिवार आर्थिक सहायता योजना शुरू की है।
• इसके तहत महामारी के बीच एक सदस्य को खोने वाले प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

आंध्र प्रदेश ने सरकारी स्कूलों में मूलभूत शिक्षा को बदलने के लिए एक सपोर्टिंग आंध्र लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (Supporting Andhra’s Learning Transformation - SALT) कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके लिए विश्व बैंक ने 250 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' और 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' नाम से दो योजनाएं शुरू की हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments