पुरस्कार और सम्मान जून 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए 'WHO महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार' से सम्मानित किया है।
देश में तंबाकू नियंत्रण मॉडल विकसित करने के लिए डॉ रमेश गांधी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
मैक्सिको की लेखिका ‘वेलेरिया लुसेली’ ने अपने काल्पनिक उपन्यास 'लॉस्ट चिल्ड्रन आर्काइव' के लिए डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 जीता है।
युगांडा की लेखिका ‘जेनिफर नानसुबुगा मकुंबी’ को उनके उपन्यास 'द फर्स्ट वुमन' और ब्रिटिश लेखिका ‘पैट्रिस लॉरेंस’ को उनके युवा वयस्क कथा साहित्य 'एट पीसेज ऑफ सिल्वा' के लिए 'झलक पुरस्कार 2021' प्रदान किया गया है।
नितिन राकेश और जेरी विंड ने इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीता है।
• यह पुरस्कार "ट्रांसफॉर्मेशन इन टाइम्स ऑफ क्राइसिस" नामक पुस्तक के लिए दिया गया है।
डेविड डियोप अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी उपन्यासकार बन गए हैं।
उन्होंने अपने उपन्यास 'एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक' के लिए 2021 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है।
केरल के थॉमस विजयन ने साल 2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड जीता है।
अरुणाचल प्रदेश की वाटर ब्यूरियल को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।
• तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीरः द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए यह पुरस्कार जीता है।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, आर.एस. सोढ़ी को एशियाई उत्पादकता संगठन ने एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया है।
के. नागराज नायडू एक साल के लिए यूएन ब्यूरोकेसी के प्रमुख बने है।
भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन ने पुलित्जर अवार्ड जीता है।
• पुलित्जर अवार्ड हर साल 21 श्रेणियों में दिया जाता है।
• भारतवंशी पत्रकार नील बेदी को भी पुलित्जर अवार्ड मिला है।
IIT रुड़की के प्रोफेसर शैलेश गोविंद गणपुले ने "विस्फोट-प्रतिरोधी" हेलमेट विकसित करने के लिए 'NSG काउंटर-IED और काउंटर-टेररिज्म इनोवेटर अवार्ड 2021' जीता है।
राजस्थान के फैमिलियल फॉरेस्ट्री ने 2021 का लैंड फॉर लाइफ अवार्ड जीता है।
हाल ही कुरान का सबसे पहले गोजरी भाषा में अनुवाद करने वाले जम्मू के मुफ्ती फैज-उल-वहीद का निधन हो गया।
लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) को स्नोफ्लेक ग्लोबल इनोवेशन पार्टनर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है।
भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर असम वार्षिक पुरस्कार की स्थापना
असम सरकार ने 8 जून, 2021 भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर वार्षिक पुरस्कारों की एक शृंखला की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
• समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हर साल एक व्यक्ति को 'असम रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा। इसमें 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 3 लोगों को 'असम विभूषण पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 5 लोगों को 'असम भूषण पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 10 लोगों को 'असम श्री पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
भारतीय-अमेरिकी रसायनज्ञ सुमिता मित्रा को 'यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 2021 के लिए सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी (CEU) ओपन सोसाइटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2020
केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2020 घोषित किया है जिसमें इंदौर (मध्य प्रदेश) और सूरत (गुजरात) संयुक्त रूप से पुरस्कार जीता है।
• उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में शीर्ष पर रहा।
मध्य प्रदेश और तमिलनाडु क्रम से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
• केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर रहा।
फ्रांसीसी लेखक इम्मानुएल कैरेर को स्पैनिश प्रिंसेस ऑफ ऑस्ट्रियस लिटरेचर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके सभरवाल को मंगोलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया है।
पत्रकार पी साईनाथ ने जापान का फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार 2021 जीता है।
SAVE WATER
0 Comments