आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 30 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


30 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

पेगासस: जीरो-क्लिक अटैक
जुलाई, 2021 में मीडिया आउटलेट्स संघ की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के हजारों कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनीतिक नेताओं को एक इजरायली स्पाइवेयर निर्माता NSO समूह के स्पाइवेयर 'पेगासस' (Pegasus) द्वारा टारगेट किया गया है।
• ‘पेगासस’ हमले के अधिक परिष्कृत तरीके से हमला करता है जिसे 'जीरो-क्लिक अटैक' (zero-click attacks) कहा जाता है।
जीरो-क्लिक अटैक: जैसा कि नाम से पता चलता है, हमले के लिए टारगेटेड फोन के उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती है। अर्थात Zero Click Attack में किसी मोबाइल फोन का वेबसाइट और ऐप पर क्लिक करना जरूरी नहीं होता है।

ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम विवाद
जुलाई 2021 में इथियोपिया द्वारा 'ब्लू नील' नदी पर निर्माणाधीन एक विशाल जलविद्युत बांध परियोजना 'ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम' के जलाशय को दूसरे वर्ष के लिए भरने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
नील नदी: 'ब्लू नील' नदी और 'व्हाइट नील' (White Nile) नदी ‘नील नदी’ की दो प्रमुख सहायक नदियां है। 'ब्लू नील' नदी इथियोपिया में ‘ताना झील’ से निकलती है।
नील नदी प्रणाली 11 देशों से होकर बहती है। 'ब्लू नील' और 'व्हाइट नील' मिस्र और भूमध्य सागर में बहने से पहले सूडान में आपस में मिल जाती हैं।
इथियोपियन रेनेसां बांध: 145 मीटर लंबे (475 फुट लंबे) इथियोपियन रेनेसां बांध के पूरा होने पर यह अफ्रीका की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी। 6,000 मेगावाट से अधिक की अनुमानित क्षमता वाले इस बांध का निर्माण कार्य 2011 में शुरू किया गया था।

जुलाई 2021 में क्यूबा ने दुनिया का पहला संयुग्मित (conjugate) कोविड-19 वैक्सीन ‘सोबराना 2’ (Soberana 2) विकसित किया है।

वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020
अंतराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा 29 जून, 2021 को वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 लॉन्च किया गया। यह सूचकांक का चौथा संस्करण है।
• अमेरिका सूचकांक में 100 अंक के साथ सबसे शीर्ष पर है।
• भारत 97.5 अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस मनाया जाता है।

नागालैंड से 'राजा मिर्चा' की एक खेप, जिसे किंग मिर्च (King Chilli) या भूत जोलोकिया भी कहा जाता है, पहली बार लंदन में निर्यात की गई है। 
• यह विश्व की सबसे तीखी मिर्च है, जिसे 2008 में जीआई टैग दिया गया।

केरल पुलिस ने महिला सुरक्षा हेतु 'पिंक प्रोटेक्शन' अभियान शुरू किया है।


31 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भारत और एशिया का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थापित किया जाएगा ? - पटना।

जुलाई 2021 में विदेश मंत्री जयशंकर ने किस देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया ? - जॉर्जिया।

शाहरुख खान एवं संजय दत्त के बाद किस भारतीय को दुबई ने गोल्डन वीजा जारी किया है ? - सानिया मिर्जा।

हाल ही भारत ने किस देश के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया है ? - डेनमार्क

भारत की पहली पॉड टैक्सी कहां पर चलाई जाएगी ? - नोएडा एयरपोर्ट जेवर और फिल्म सिटी के बीच।

'उर्दू पोएट्स एंड राय्इटर्स - जेम्स ऑफ डेक्कन' किसने लिखी है ? - जे एस इफ्तेखार।
• इस पुस्तक में हैदराबाद के संस्थापक मुहम्मद कुली कुतुब शाह के समय से लेकर वर्तमान समय तक दक्कन की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं की चर्चा की गई है।

अमेरिकी सीनेट के श्रम विभाग में किस भारतीय अमेरिकी महिला को सॉलीसीटर नियुक्त किया गया है ? - सीमा नंदा

संयुक्त राष्ट्र के किस पूर्व महासचिव को हाल ही में एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया है ? - बान की मून।

हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में अपनी 36वीं कार्यकारी समिति में उत्तराखंड में कितनी नदियों के कायाकल्प के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है ? - 6 नदी।

2032 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन किस देश में किया जाएगा ? - ब्रिस्बेन शहर (ऑस्ट्रेलिया)

विश्व विश्वविद्यालय शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन कहां किया गया ? - ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत, हरियाणा।

कैडेट विश्व चैंपियनशिप 2021 में अमन गुलिया और सागर जगलाल ने कौन सा पदक जीता है ? - स्वर्ण पदक।

हाल ही में किस देश ने स्पेस राइस की अपनी पहली फसल की कटाई की है ? - चीन।
• चीन ने पिछले साल नवंबर में अपने चंद्रयान के साथ स्पेस राइस के बीज को अंतरिक्ष में भेजा था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष कौन है ? - अब्दुल्ला शाहिद।

किस राज्य के कछार जिले को राष्ट्रीय रजत स्कॉच पुरस्कार दिया गया ? - असम।

'गांव बूरा' किस राज्य की प्रशासन प्रणाली से जुड़ा एक शब्द है ? - असम।
• हाल ही में असम मंत्रिमंडल ने घोषणा की कि जिला प्रशासन के ग्राम स्तर के पदाधिकारी 'गांव बूरा'  को अब 'गांव प्रधान' कहा जाएगा।

हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला स्वच्छ परमाणु रिएक्टर एक्टिवेट किया है ? - चीन।

इंडोनेशिया के किस द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग फार्म बनाया जा रहा है ? - बॉटम द्वीप।

किस राज्य सरकार ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना शुरू की है ? - ओडिशा।

हाल ही यूनेस्को ने किस स्थान को विश्व धरोहर स्थलों की सूची से हटा दिया ? - लिवरपूल के तट को।

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र कहा आयोजित किया गया ? - फूझोउ शहर (चीन)

हाल ही में किस देश में स्थित ऐतिहासिक पासेओ डेल प्राडो बुलवार्ड और रेटिरो पार्क को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया है - स्पेन।

भारतीय रिजर्व बैंक ने किस नाम से डिजिटल मुद्रा लांच करने की घोषणा की है ? - सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी।

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस ? - 30 जुलाई।

किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 'नौका' नामक अपनी सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला लॉन्च की है ? - रूस।

अंतरराष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के 14 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने के लिए किस प्रोग्राम का शुभारंभ किया है ? - विद्या प्रवेश प्रोग्राम

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments