आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 26 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 25 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


25 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) ने काटन आधारित एक सुपर एब्जॉर्बेंट (अवशोषक) विकसित किया है, जो पानी में फैले तेल को पूरी तरह सोख लेगा।

जिम कार्बेट ने 1936 में बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिए उत्तराखंड में हेली राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया।
1957 में जिम कार्बेट के सम्मान में इसका नाम जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) मसौदा विधेयक 2021
उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक मसौदा विधेयक 'उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक 2021' तैयार किया है, जिसके तहत दो बच्चों के मानदंड को लागू और बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके तहत उत्तर प्रदेश में दो- बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों में आवेदन करने या पदोन्नति पाने और किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने से वंचित कर दिया जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 14 जुलाई, 2021 को बेंगलुरू में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी योजना 2021 का शुभारंभ किया।

असम मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 जुलाई, 2021 को 'असम मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021' को विधान सभा में पेश किया।
यह विधेयक मौजूदा असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 1950 की जगह लेगा, जिसमें स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारियों की मंजूरी के बाद 14 वर्ष से अधिक के उम्र के मवेशियों के वध का प्रावधान है।
विधेयक के प्रावधान: 'मवेशियों' में बैल, वृषभ (bullock), गाय, बछिया, बछड़े, नर और मादा भैंस और भैंस के कटड़े शामिल हैं।

नंगंगोम बाला देवी को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 के रूप में नामित किया गया है। 

मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीता है।
• मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है।
• मीराबाई चानू मणिपुर राज्य से है।
इनको राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।
• मीरा बाई चानू, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी भारतीय है, जिन्होंने भारोत्तोलन में पदक जीता है।
गौरतलब है कि कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।


26 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

रामप्पा मंदिर विश्व धरोहर सूची में शामिल
तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) मंदिर को यूनेस्को ने 25 जुलाई 2021 को विश्व धरोहर में शामिल कर लिया। 
• वारंगल में स्थित यह शिव मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जिसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया। इतिहास के अनुसार काकतीय वंश के राजा ने इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में करवाया था।
• यह भारत का 39वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

25 जुलाई को वैश्विक डूबने की रोकथाम (Global drowning prevention) दिवस मनाया जाता है।

हर साल 26 जुलाई को 1999 के कारगिल संघर्ष में भारत की पाकिस्तान पर जीत को याद करने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

'एन ऑर्डिनरी लाइफ: पोर्ट्रेट ऑफ एन इंडियन जेनरेशन' पुस्तक के लेखक कौन है ? - पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा

स्वीडन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का सदस्य बना है। आईएसए का मुख्यालय:- गुरुग्राम में है।
आईएसए की स्थापना: 30 नवंबर 2015

एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  के संस्थापक शिव नादर ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद से दे इस्तीफा दिया है।
विजय कुमार को एचसीएल का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वर्ल्ड नंबर 1 पैरा शटलर प्रमोद भगत को 2019 के लिए डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया है।

नासिर कमल को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कृषि उत्पाद निर्यातकों की शीर्ष दस सूची 2019 में, भारत वैश्विक कृषि निर्यात में 3.1% की हिस्सेदारी के साथ नौवें स्थान पर रहा। पहले इस स्थान पर न्यूज़ीलैंड था।

हाल ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध लोक गायक फकीर आलमगीर का निधन हो गया।


27 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force -CRPF) ने 27 जुलाई 2021 को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। 

भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने बुडापेस्ट, हंगरी में 2021 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। (73 किग्रा भार वर्ग में)

हाल ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जयंती का निधन हो गया।

नासा ने बृहस्पति चंद्रमा यूरोपा के मिशन के लिए SpaceX का चयन किया है।

फ़िलीपीन्स गोल्डन राइस रोपण को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है।
• गोल्डन राइस में बीटा कैरोटीन या विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।

यूनेस्को ने मैड्रिड के पासेओ डेल प्राडो और रेटिरो पार्क को विश्व विरासत का दर्जा दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म  बनाने के लिए सनसीप तैयार किया गया है।

प्रतिवर्ष 26 जुलाई को विश्व मैंग्रोव दिवस मनाया जाता है।

जापान के यूटो होरिगोमे ने स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेघालय में ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया है।

हाल ही किस देश ने 'मध्य-दक्षिण एशिया सम्मेलन 2021' की मेजबानी की है ? - उज्बेकिस्तान ने।

धोलावीरा यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल
हड़प्पा-युग के महानगर, गुजरात में धोलावीरा को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। 1968 में खोजे गए इस स्थल को स्थानीय रूप से 'कोटदा टिम्बा' (किला टीला) के रूप में जाना जाता है।
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्करानी की वाव और अहमदाबाद के चारदीवारी वाले शहर के बाद, धोलावीरा यूनेस्को विश्व धरोहर टैग हासिल करने वाला गुजरात का चौथा स्थल है।
धोलावीरा भारत का 40वां विश्व विरासत स्थल बना है।
भारत के पास अब 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित यूनेस्को धरोहर स्थल हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments