आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 23 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 22 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


22 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने 13 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021 की घोषणा की।
उद्देश्य:- बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने में तेजी लाना ताकि वे 2025 तक नए वाहन पंजीकरण में 10% का योगदान दें।
शहरी क्षेत्रों और राजमार्गों में 2,500 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे।
अप्रैल 2022 से, प्रमुख शहरों में चलने वाले सभी नए सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक होंगे।
नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। दोपहिया वाहन खरीदने वालों को 10,000 रुपये, तिपहिया के लिए 30,000 रुपये, चौपहिया के लिए 1,50,000 रुपये और ई-बसों के लिए 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

11 जुलाई को असम सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना की घोषणा की
• इस योजना' के तहत ऐसी महिलाओं, जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख रुपये से कम है, को 2.5 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

जुलाई 2021 में बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप बाढ़ के पानी से घिर गया।
• इसे ‘दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप’ माना जाता है। 

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्वविद्यालय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
• शिखर सम्मेलन का आयोजन सोनीपत, हरियाणा में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी  द्वारा किया गया।

DRDO ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'आकाश-एनजी' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
• यह लगभग 60 किमी की दूरी से लक्ष्य पर हमला कर सकती है और 2.5 Mach तक की गति से उड़ान भर सकती है।

2032 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन ब्रिस्बेन शहर (ऑस्ट्रेलिया) में किया जाएगा।

स्कूल शिक्षक पेड्रो कैस्टिलो पेरू के नए राष्ट्रपति बने है।

हाल ही वयोवृद्ध अभिनेता उर्मिल कुमार थपलियाल का निधन हो गया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री, के चंद्रशेखर राव हुज़ुराबाद से दलित सशक्तिकरण पर आधारित दलित बंधु योजना का शुभारंभ करेंगे।

अरमाने गिरिधर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एरियल हेनरी हैती के नए प्रधानमंत्री बने है।


23 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

कछार जिला (असम) को राष्ट्रीय रजत स्कॉच पुरस्कार मिला है।

जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च को नेचर इंडेक्स में 23वीं रैंक मिली है।

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। पहला रेडियो प्रसारण 23 जुलाई 1927 को बॉम्बे स्टेशन से किया गया था।

'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' किसकी आत्मकथा है ? - राकेश ओमप्रकाश मेहरा।

22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है।

हाल ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की सह-संस्थापक गिरा साराभाई का निधन हो गया।
• वह डॉ विक्रम साराभाई की बहन थी।

मध्य प्रदेश की निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पेरू में चल रहे पैरा स्पोर्ट कप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

राष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने पूर्व सांसद यालमंचिली शिवाजी द्वारा लिखित 'पल्लेकु पट्टाभिषेकम' नामक पुस्तक का विमोचन किया है। 

आरबीआई के पूर्व गवर्नर, दुव्वुरी सुब्बाराव ने डॉ. सी के गैरयाली द्वारा लिखित एक पुस्तक 'बैंक विद ए सोल: इक्विटास' का विमोचन किया है।

भारत के सीनियर डिफेंडर, संदेश झिंगन AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 बने है।

हाल ही यूनेस्को ने लिवरपूल को विश्व विरासत सूची से हटा दिया है।

 अक्टूबर 2021 में इटली में G20 पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

हाल ही प्रसिद्ध कर्नाटक शास्त्रीय वायलिन वादक सिक्किल आर भास्करन का निधन हो गया।


24 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही वैदेही डोंगरे मिस इंडिया यूएसए 2021 बनी है।

20 जुलाई को विश्व के सबसे धनी व्यक्ति और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस अंतरिक्ष की यात्रा पर गए।
उनके साथ गईं 82 साल की वैली फंक अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज और 18 साल के ओलिवर डेमेन सबसे कम उम्र के यात्री बने।

पशुपालन और डेयरी विभाग ने डेयरी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए डेयरी इन्वेस्टमेंट एक्सेलरेटर (DIA ) की स्थापना की है। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्पार्कसेन ट्रॉफी शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है ? - भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने।

मंकी बी वायरस के मानव संक्रमण पहला मामला आया है ? - चीन में। मंकी बी वायरस मैकाक बंदरों में पाया जाता है। यह हर्पीज वायरस का एक प्रकार है, इसे बंदरों में 1932 में खोजा गया था।

भारत में हर साल 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

हाल ही भारत की सबसे उम्रदराज छात्रा भगीरथी अम्मा (केरल) का 107 साल की उम्र में निधन हो गया।

रश्मी रंजन दास को 2021 से 2025 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज खुला है।

मध्य प्रदेश के दो शहरों ओरछा और ग्वालियर को यूनेस्को की 'ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना (Historic Urban Landscape Project)' के तहत चुना गया है।
• यह परियोजना 2011 में शुरू की गई थी।

ARMEX-21 क्या है ? - भारतीय सेना का स्कीइंग अभियान‌।
• 10 मार्च से 6 जुलाई के बीच हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में आयोजित किया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

2 Comments

  1. Sir ji kya aap day to day rajasthan current affairs dal sakte ho kya

    Agar aap aisa kr sakte ho too aapka bahut bahut dhanyawad h hamari taraf se

    ReplyDelete
    Replies
    1. Rajasthan me 3-4 din me ek point banta h Current Affairs ka

      Delete