आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 14 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 13 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


13 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

भारतीय-अमेरिकी समीर बनर्जी ने विंबलडन जूनियर पुरुष चैंपियनशिप 2021 का खिताब जीता है। 

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जून)
• पुरुष विजेता - डेव्हन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
• महिला विजेता - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के कारण हरियाणा के पंचकुला में प्रस्तावित चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन अब फरवरी 2022 में किया जाएगा।
• पहले यह आयोजन नवंबर 2021 में प्रस्तावित था।

इंग्लैंड को 3-2 से हराकर इटली ने दूसरी बार यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (EURO 2020) का खिताब जीता है।

 वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी दिवंगत मां बलजीत कौर की लिखी किताब- 'द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद जी' की पहली प्रति प्रदान की।

असम मंत्रिमंडल ने राज्य के "जनजातियों और स्वदेशी समुदायों के विश्वास, संस्कृति और परंपराओं" की रक्षा और संरक्षण के लिए एक स्वतंत्र विभाग के निर्माण की घोषणा की है।
प्रश्न.किस राज्य ने स्वदेशी आस्था और संस्कृति के लिए नया विभाग बनाने की घोषणा की है ? - असम
प्रश्न.हाल ही किस राज्य ने वैदिक शिक्षा और कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की थी ? - राजस्थान

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई, 2021 को 'उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030' जारी की।
नई नीति का लक्ष्य: 2026 तक सकल प्रजनन दर को 2.7 से घटाकर 2.1 और 2030 तक 1.9 करना;
आधुनिक गर्भनिरोधक प्रसार दर को 31.7% से बढ़ाकर 2026 तक 45% और 2030 तक 52% करना;
पुरुष गर्भनिरोधक उपयोग के तरीकों को 10.8% से बढ़ाकर 2026 तक 15.1% और 2030 तक 16.4% करना;
मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate) को (प्रति 100000 जन्म पर) 197 से घटाकर 2026 तक 150 और 2030 तक 98 करना;
शिशु मृत्यु दर को (प्रति 1000 जन्म पर) 43 से घटाकर 2026 तक 32 और 2030 तक 22 करना;
और 5 वर्ष से कम आयु के शिशु मृत्यु दर को (प्रति 1000 जन्म पर) 47 से घटाकर 2026 तक 35 और 2030 तक 25 करना।
जीवन प्रत्याशा को 64.3 से बढ़ाकर वर्ष 2026 तक 66 और वर्ष 2030 तक 69 करना और बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) को 899 से बढ़ाकर 2026 तक 905 और2030 तक 919 तक करना।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार वर्ष 2000 में राज्य की जनसंख्या नीति शुरू की थी।


14 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 गोल्डन बूट जीता है। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 गोल किए।

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में स्थित याक पर राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले याक का बीमा करने के लिये नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) के साथ समझौता किया है। 

The Art of Conjuring Alternate Realities: How Information Warfare Shapes Your World के लेखक कौन है ? - शिवम शंकर सिंह और आनंद वेंकटनारायणन।

बहरीन केरलिया समाजम (BKS) के साहित्य पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है ? - पत्रकार एन एन पिल्लई।

The Struggle Within: A Memoir of the Emergency नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - अशोक चक्रवर्ती।

भारतीय नौसेना को अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से 10वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान P-8I प्राप्त हुआ है।

नेपाल ने पूर्वी नेपाल में संखुवासभा और भोजपुर जिलों के बीच स्थित 679-मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के साथ 1.3 बिलियन अमरीकी डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

हाल ही, 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर यशपाल शर्मा (पंजाब) का निधन हो गया।

शेर बहादुर देउबा 13 जुलाई को पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने है।

हाल ही पूर्व WWE रेसलर अमेरिका के पॉल ओर्नडोर्फ (उपनाम - मिस्टर वंडरफुल) का निधन हो गया।

भारत 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।


15 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय पेमेंट ऐप भीम यूपीआई को भूूूूूूूटान में लॉन्च किया गया है।

राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र कहां बनाया जा रहा है ? - बिहार।
2009 में गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल बने है।

एनटीपीसी कच्छ में देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित करेगी। (4750 मेगावाट)

दीपक काबरा ओलंपिक खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता को जज करने के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जॉर्जिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 12 अगस्त को GSLV-F10 रॉकेट पर जियो इमेजिंग उपग्रह GISAT-1 को लांच करेगा।

द ग्रेट बिग लायन नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - बाल कौतुक नाइट।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाता है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 6 जुलाई, 2021 से प्रभावी है। वह थावर चंद गहलोत  का स्थान लेंगे।

RBI ने 'खुदरा प्रत्यक्ष योजना' शुरू की है।

गायिका अनन्या बिरला और एआर रहमान ने टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चीयर सॉन्ग "हिंदुस्तानी वे" लॉन्च किया है।

गुरुग्राम में देश की पहली ग्रेन (अनाज) एटीएम स्थापित की गई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments