आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 8 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 7 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

7 जून 2021 करेंट अफेयर्स

7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष की थीम:- "Safe food today for a healthy tomorrow" 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 6 जून रूसी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूरे संगठन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा उपयोग की जाने वाली छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। 

केरल के थॉमस विजयन ने साल 2021 का नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड जीता है।

6 जून को विश्व कीट जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

भारत सहित 23 देशों की सरकारों ने सामूहिक रूप से मिशन इनोवेशन 2.0 नाम का एक नया बोल्ड प्लान शुरू किया है।
उद्देश्य:- पूरे दशक में स्वच्छ ऊर्जा को वहनीय, आकर्षक और सुलभ बनाना।
• इस प्लेटफॉर्म के एक हिस्से के रूप में, भारत ने मिशन इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज लॉन्च किया है।

केरल सरकार ने 'नॉलेज इकोनॉमी मिशन' का शुभारंभ किया है।

साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा 2030 के एजेंडे के एक भाग के रूप में अपनाए गए 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में भारत की रैंक पिछले साल से दो स्थान गिरकर 117 हो गई है।
• भारत रैंकिंग में चार दक्षिण एशियाई देशों भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से नीचे है।

रंजीतसिंह दिसाले को जून 2021 से जून 2024 तक विश्व बैंक शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह 2020 में ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।


8 जून 2021 करेंट अफेयर्स

चर्चित पुस्तकें एवं लेखक:-
'सावरकर: ए कंटेस्टेड लिगेसी 1924-1966' - विक्रम संपथ
'द वेरी हंगरी कैटरपिलर' - एरिक कार्ले
'प्लेयिंग द पैलेस' - पॉल रुडनिक
'नो लैंड्स पीपल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ असम एनआरसी क्राइसिस' - अभिषेक सहाय
'द ब्रेडेड रिवर: ए जर्नी अलॉन्ग द ब्रह्मपुत्र' - सम्राट चौधरी
'सच कहूं तो: एक आत्मकथा' - नीना गुप्ता
'एलिफेंट इन द वोम्ब' - कल्कि कोचलिन
'थंबी नायडू एंड फेमिली: स्ट्रगल फॉर ए नॉन-रेसियल साउथ अफ्रीका' - इस्माइल वादी
'1232 किमी: द लॉन्ग जर्नी होम' - विनोद कापरी

कॉर्फ्स फ्लावर
मई 2021 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में 'कॉर्फ्स फ्लावर' (corpse flower) नाम का एक दुर्लभ फूल खिला है।
इसका वैज्ञानिक नाम 'अमोर्फोफैलस टाइटेनम' है।
फूल सड़े हुए मांस या सड़ने वाले शव के समान अपनी तीखी दुर्गन्ध के लिए जाना जाता है।
यह अति-दुर्लभ पौधा हर सात से दस वर्षों में केवल एक बार खिलता है। इस फूल को दुनिया में सबसे विशाल फूलों में से एक माना जाता है।

भारत के सकल घरेलू उत्पाद के तिमाही आंकड़े जारी
• सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी अनंतिम राष्ट्रीय आय अनुमानों के अनुसार, भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 2020-21 में 7.3% का संकुचन है।
पिछले साल (2019-20) में यह 4% रही थी।
• अर्थव्यवस्था में सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 2020-21 में 6.2% तक संकुचित हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसमें 4.1% की वृद्धि हुई थी।
• केवल दो क्षेत्रों ने नकारात्मक जीवीए वृद्धि की प्रवृत्ति को कम किया है- कृषि, वानिकी और मत्स्यिकी जिसमें 3.6% की वृद्धि हुई तथा बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं में 1.9% की वृद्धि हुई।
व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं से जीवीए में 18.2% की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद निर्माण (-8.6%), खनन और उत्खनन (-8.5%) और विनिर्माण (-7.2%) का स्थान रहा।

हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

जल संरक्षण के लिए NTPC लिमिटेड संयुक्त राष्ट्र के सीईओ वाटर मैंडेट में शामिल हुआ है।

द एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 जारी
• भारत के तीन विश्वविद्यालयों IISc बैंगलोर, IIT रोपड़ और IIT इंदौर ने एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में रैंक हासिल की है।

विश्व बैंक ने भारत के MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद के लिए $500 मिलियन के कार्यक्रम को मंजूरी दी है।
• MSME भारत के सकल घरेलू उत्पाद के 30% और निर्यात के 4% का योगदान देता है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के नए अध्यक्ष कौन बने है ? - संजीव नंदन सहाय

अरुणाचल प्रदेश की वाटर ब्यूरियल को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

2024 में ओमान पहले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) Hockey5s विश्व कप की मेजबानी करेगा।


9 जून 2021 करेंट अफेयर्स

E-100 पायलट प्रोजेक्ट क्या है?
भारत में एथेनॉल को ईंधन के वैकल्पिक स्रोत के तौर पर तैयार करने के लिए E-100 पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट की मदद से भारत में इथेनॉल काउत्पादन और वितरण तंत्र विकसित किया जाएगा।

नीदरलैंड्स की एथलीट सिफान हासन ने महिलाओं की
10 हजार मीटर दौड़ में नया विश्व कीर्तिमान कायम
किया है। 29 मिनट 06.82 सेकंड में सिफान ने यह दौड़ पूरी की।

अनूप चंद्र पांडे नए चुनाव आयुक्त बने है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार  पैनल के अन्य दो सदस्य हैं।

कोकराझार जिले में रायमोना असम का छठा राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।

जुलाई में अमेरिका, भारत को तीन MH-60 'रोमियो' मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर सौंपेगा ।

मालदीव के विदेश मंत्री, अब्दुल्ला शाहिद को 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया है।

टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 सूची में रिया चक्रवर्ती ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्य के रूप में 2022-24 की तीन साल की अवधि के लिए चुना गया है।

वाइस एडमिरल राजेश पेंधरकर महानिदेशक नौसेना संचालन बने है।

एनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2020-21 की राष्ट्रीय रैंकिंग में मध्य प्रदेश 64.1 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर आया है।

भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में स्वदेश निर्मित तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ALH MK-III शामिल किए हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments