आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 29 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 28 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

28 जून 2021 करेंट अफेयर्स

27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस मनाया जाता है।

वर्तमान सतर्कता आयुक्त, सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग में भारत के कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विश्व बैंक ने 'रेसिलिएंट केरल प्रोग्राम' के लिए 125 मिलियन डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है।

फ्रांसीसी लेखक इम्मानुएल कैरेर को स्पैनिश प्रिंसेस ऑफ ऑस्ट्रियस लिटरेचर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।

गोवा रेबीज मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना है।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके सभरवाल को मंगोलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया है।

'फियर्सली फीमेल: द दुती चंद स्टोरी' पुस्तक के लेखक कौन है ? - पत्रकार सुदीप मिश्रा

मध्य एशिया में तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात को विदेशी कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है।

दीपिका कुमारी
दीपिका कुमारी रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज है।
उन्होंने हाल ही में 27 जून को पेरिस में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
एक ही वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी है।
दीपिका को 2012 में अर्जुन अवार्ड तथा 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।


29 जून 2021 करेंट अफेयर्स

शेफली वर्मा
शेफाली वर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली भारतीय बनी है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 29 जून को अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत सरकार 29 जून को प्रो. पी सी महालनोबिस की जयंती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाती है।
•  प्रो. पी सी महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी के जनक के रूप में जाना जाता है।

प्रवीण सिन्हा सीबीआई के विशेष निदेशक बने है।

अग्नि पी (प्राइम) मिसाइल
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के बालासोर के तट पर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल "अग्नि पी (प्राइम) का सफल परीक्षण किया है।
• परास (Range) - 1000-2000 किमी

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद 28 जून, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

व्हाट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में भुगतान प्रमुख के रूप में  नियुक्त किया है।

यूक्रेन और अमेरिका ने काला सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास "सी ब्रीज ड्रिल्स" शुरू किया है।

"पॉलिसीमेकर्स जर्नल: फ्रॉम न्यू देल्ही टू वाशिंगटन, डीसी" नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - कौशिक बसु


30 जून 2021 करेंट अफेयर्स

तुर्की और अजरबैजान ने बाकू में संयुक्त सैन्य अभ्यास "मुस्तफा केमल अतातुर्क - 2021" शुरू किया है।

आंध्र प्रदेश ने सरकारी स्कूलों में मूलभूत शिक्षा को बदलने के लिए एक सपोर्टिंग आंध्र लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (Supporting Andhra’s Learning Transformation - SALT) कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके लिए विश्व बैंक ने 250 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

"कश्मीरी सेंचुरी: पोर्ट्रेट ऑफ ए सोसाइटी इन फ्लक्स" नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - खेमलता वाखलू

पत्रकार पी साईनाथ ने जापान का फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार 2021 जीता है।

हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाया जाता है।
• क्षुद्रग्रह छोटे चट्टानी पिंड होते हैं, जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।

हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया जाता है।

मूल रूप से भारत में होने वाला ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2021, अब 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर अंशुला राव डोप टेस्ट में फेल होने के बाद चार साल का प्रतिबंध प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शंभू नाथ श्रीवास्तव को इंडियन फेडरेशन ऑफ़ यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन (IFUNA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र में मकड़ी की दो नई प्रजातियां मिली है। इनमें से एक का नाम मुंबई हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम ओंबले के सम्मान में आईसियस तुकारामी नाम दिया गया है।

इजराइल के रामला शहर में प्राचीन मानव की अस्थियां मिली है। यह मानव की ज्ञात नस्लों से अलग नस्ल है। इसका नाम नेशेर रामला होमो रखा गया है।

चीन ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बेहतेन शुरू कर दिया है।
• दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट थ्री गोरजेस बांध भी चीन में ही स्थित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments