आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 2 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 1 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 
जून 2021 करेंट अफेयर्स


1 जून 2021 करेंट अफेयर्स

पलक कोहली और पारुल परमार की महिला जोड़ी 21 मई, 2021 को टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाडी जोड़ी बन गई।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), अजीत डोभाल ने भारतीय तटरक्षक (ICG) अपतटीय गश्ती पोत 'सजग' को चालू किया है।

हर साल 1 जून को वैश्विक मातृ-पितृ दिवस (Global Day of Parents) मनाता है।

 'स्टारगेजिंग: द प्लेयर्स इन माई लाइफ' पुस्तक के लेखक कौन है ? - रवि शास्त्री

हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।

'सावरकर: ए कॉन्टेस्टेड लिगेसी (1924-1966)' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - विक्रम संपथ

मध्य प्रदेश सरकार ने 'अंकुर' नामक एक योजना शुरू की है, जिसके तहत नागरिकों को मानसून के दौरान पेड़ लगाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
• इस पहल में भाग लेने वाले नागरिकों को प्राणवायु पुरस्कार दिया जाएगा।

हाल ही डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल स्लूटर का निधन हो गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए 'WHO महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

नाटो ने 'स्टीडफास्ट डिफेंडर 21 वॉर गेम्स' नामक सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में अपना पहला यूरोपीय नवाचार केंद्र खोला है।

टीवी नरेंद्रन 2021-22 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष बने है।

हरि कृष्ण द्विवेदी पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव बने है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• महेश कुमार मित्तल और डॉ राजीव जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह), 153 (विभिन्न वर्गों के बीच कटुता को बढ़ावा देना) और 505 की व्याख्या करने की जरूरत बताई है।

विश्व की पहली नैनो यूरिया
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने दुनिया भर के किसानों के लिए दुनिया का पहला नैनो यूरिया लिक्विड विकसित किया है।
• इस नैनो लिक्विड यूरिया का विकास गुजरात के कलोल स्थित इफको नैनो जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में किया गया है।
• आधा लीटर नैनो लिक्विड यूरिया की एक बोतल 50 किलो की यूरिया की बोरी के बराबर काम करेगी।
लाभ:- यह पौधों के लिए बेहतर पोषण गुणवत्ता के साथ उत्पादन को बढ़ाता है। (उपज में 8% तक वृद्धि)
• मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण को कम करने में सक्षम।
• फसलों की गुणवत्ता में सुधार तथा खेती की लागत में कमी लाएगी।

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में देश की प्रति व्यक्ति आय में 8.24% की गिरावट आई।
2020-21 में प्रति व्यक्ति आय ₹99694 रही।
• वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 7.3% की गिरावट आई।

चीन सरकार ने अपनी दो बच्चों के नीति में बदलाव करते हुए दंपतियों को 3 बच्चे पैदा करने की इजाजत दी है।

देश में तंबाकू नियंत्रण मॉडल विकसित करने के लिए डॉ रमेश गांधी को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


2 जून 2021 करेंट अफेयर्स

आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने न्यू गिनी के तराई वर्षा वनों में 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोज की है।

भारत में पहली बार पहचाने गए कोरोना के वैरिएंट बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्रमशः कप्पा और डेल्टा नाम दिया है।

1098 नंबर
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए 'चिल्ड्रन इन नीड आफ केयर एंड प्रोटक्शन' के तहत प्रावधान किए गए हैं तथा लोगों को ऐसे बच्चों की जानकारी होने पर 1098 पर डायल करके सरकार को बता सकते हैं।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुणे स्थित शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया।

अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO), जो भारतीय रेलवे क्षेत्र के लिए मानक निर्धारित करता है, केंद्र सरकार की 'एक राष्ट्र, एक मानक (One Nation, One Standard)' योजना में शामिल होने वाला देश का पहला मानक निकाय बन गया है।

हाल ही सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021-22 की घोषणा की गई।
• हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने विश्व स्तर पर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

IIT-रोपड़ ने भारत का पहला स्वदेशी तापमान डेटा लॉगर 'एंबीटैग' विकसित किया है।
• इसके द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। तापमान यह जानने में मदद करता है कि क्या दुनिया में कहीं से भी ले जाने वाली वह विशेष वस्तु अभी भी प्रयोग करने योग्य है या तापमान भिन्नता के कारण नष्ट हो गई है।

भारत के मुक्केबाज संजीत कुमार ने दुबई में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य टी.एम. कालियानन का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• वह संविधान सभा में सबसे कम आयु के सदस्य थे।

74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने 30 जनवरी को विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस अर्थात् 'विश्व एनटीडी दिवस (World NTD Day)' के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने बागवानी के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ किया।


3 जून 2021 करेंट अफेयर्स

3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

इसाक हरज़ोग इज़राइल के राष्ट्रपति बने है।

चेस्ट एक्स-रे की मदद से COVID-19 का जल्द पता लगाने में मदद करने के लिए 'XraySetu' नामक एक नया AI-संचालित प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है।
• यह व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए काम करेगा।

केन्या के डॉ पैट्रिक अमोथ 1 वर्ष के लिए WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बने है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि 2027 और 2031 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप में 14 टीमें भाग लेंगी।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर असम राइफल्स के महानिदेशक बने है।

दूसरा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सतत परिवहन सम्मेलन 14-16 अक्टूबर 2021 को बीजिंग, चीन में आयोजित किया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने पहली एशिया-प्रशांत साइबर सुरक्षा परिषद शुरू की है।

सबसे सफेद पेंट
अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्तांओं ने अब तक का सबसे सफेद पेंट बनाया है। नया पेंट कैल्शियम कार्बोनेट के बजाय बेरियम सल्फेट से बनाया गया है, जो इसे अधिक सफेद बनाता है।

मैक्सिको की लेखिका ‘वेलेरिया लुसेली’ ने अपने काल्पनिक उपन्यास 'लॉस्ट चिल्ड्रन आर्काइव' के लिए डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 जीता है।

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष
इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच संघर्ष विराम पर 20 मई, 2021 को सहमति बनने से 11 दिन तक चले युद्ध पर विराम लग गया। यह संघर्ष विराम, अमेरिका, मिस्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की तरफ से हिंसा को रोकने के लिए बनाए जा रहे दबाव के बाद 21 मई से प्रभावी हुआ।
वर्तमान इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष: वर्तमान इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष की शुरुआत, येरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद (Al-Aqsa Mosque) को लेकर हुई, जब रमजान के आखिरी शुक्रवार को इजरायली बलों ने मस्जिद में प्रार्थना करने के लिए एकत्रित फिलिस्तीनी उपासकों की एक विशाल सभा पर हमला किया था।
इससे पहले यहूदियों को बसाने के लिए पूर्वी येरुशलम के दो इलाकों, शेख जर्राह और सिलवान से फिलीस्तीनी निवासियों को बेदखल करने पर भी तनाव उभरा था।
यहूदी समूहों द्वारा 10 मई को येरुशलम दिवस जुलूस से पहले तनाव फिर से बढ़ गया। येरुशलम दिवस वर्ष 1967 में इजरायल द्वारा येरुशलम पर कब्जा करने की याद में मनाया जाता है।
इसी तनाव के चलते इजरायल ने फिलिस्तीन के गाजा पट्टी में स्थित हमास के ठिकानों पर हमला किया, वहीं हमास ने भी इजरायल पर हजारों राकेट दागे।
अल अक्सा और टेंपल माउंट: ‘अल-अक्सा’ टेंपल माउंट पर एक प्लाजा पर स्थित है, जिसे इस्लाम में ‘हराम-ए-शरीफ’ के नाम से जाना जाता है। माउंट यहूदी धर्म का सबसे पवित्र स्थल भी है।
अक्टूबर 2016 में यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड ने एक विवादित प्रस्ताव को पारित करते हुए कहा था कि येरुशलम में मौजूद ऐतिहासिक अल-अक्सा मस्जिद पर यहूदियों का कोई दावा नहीं है।
अल-अक्सा येरुशलम पर प्रतिद्वंदियों द्वारा किये जा रहे दावों के केंद्र में है। इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने ही येरुशलम को अपनी राजधानी घोषित किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments