आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 23 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 22 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

22 जून 2021 करेंट अफेयर्स

21 जून, 2021 को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने myYoga मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' और 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' नाम से दो योजनाएं शुरू की हैं।

भारतीय-अमेरिकी रसायनज्ञ सुमिता मित्रा को 'यूरोपीय आविष्कारक पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश की महिला, डॉ तडांग मीनू राज्य की पहली और देश की दूसरी भारतीय महिला बनी हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की कोच समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

22 जून को विश्व ऊंट दिवस मनाया जाता है।

झंडा सत्याग्रह
संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 18 जून, 2021 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में 'झंडा सत्याग्रह' मनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के तहत झंडा सत्याग्रह 1923 में जबलपुर और नागपुर में आयोजित किया गया था और फिर देश भर में जगह जगह झंडा फहराए जाने लगे।

आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 16 जून, 2021 को ‘आयुध निर्माणी बोर्ड’ (Ordnance Factory Board – OFB) के निगमीकरण की योजना को मंजूरी प्रदान की गई।
• OFB, जो वर्तमान में 41 कारखानों को नियंत्रित करता है, को रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSU) की तर्ज पर 7 पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट संस्थाओं में पुनर्गठित किया जाएगा।
• आयुध निर्माणी बोर्ड, रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं। इसका मुख्यालय कोलकाता में है ।
• 1775 के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों ने फोर्ट विलियम, कोलकाता में आयुध बोर्ड की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की।

किस राज्य ने ‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ शुरू करने की घोषणा की है ? - हरियाणा
• प्राण वायु देवता पेंशन योजना: इसके तहत सरकार 75 वर्ष से ऊपर के वृक्षों के रख-रखाव के लिए प्राण वायु देवता के नाम पर प्रतिवर्ष 2500 रुपये की पेंशन राशि प्रदान करेगी। यह पेंशन भी हर साल वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की तर्ज पर बढ़ाई जाएगी।
अन्य तथ्य: हरियाणा के हर गांव में पंचवटी के नाम पर पौधरोपण किया जाएगा। इस पंचवटी में बेल, बरगद, आंवला, पीपल और अशोक के पेड़ लगाए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत 134 कुरूक्षेत्र तीर्थों से की है।


23 जून 2021 करेंट अफेयर्स

22 जून, 2021 को भारत और फिजी के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

ब्रिटिश वकील करीम खान ICC के नए मुख्य अभियोजक बने है।

वेटलिफ्टर लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले ट्रांस एथलीट बनेंगे।
उन्होंने 2012 में अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था और पुरुष से महिला बन गए।

 'द 7 सिन्स ऑफ बीइंग ए मदर' नामक पुस्तक की लेखक हैं ? - ताहिरा कश्यप खुराना

हर साल 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।

मावया सुदन भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला बनी है।

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को 2021 के लिए सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी (CEU) ओपन सोसाइटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए कोरोना टीकाकरण पर "जान है तो जहान है" नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 16 सदस्यीय ओलंपिक-बाउंड भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जबकि रानी रामपाल को 16 सदस्यीय ओलंपिक-बाउंड भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।


24 जून 2021 करेंट अफेयर्स

'हब्बा खातून' पुस्तक के लेखक कौन है ? - काजल सूरी
हब्बा खातून, कश्मीर के अंतिम सम्राट यूसुफ शाह चक की पत्नी थी।

ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में महिलाओं के 69 किलोवर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

23 जून को न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है।

सदी के शीर्ष परोपकारी लोगों की पहली सूची में टाटा समूह के संस्थापक, जमशेदजी टाटा शीर्ष पर है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में कृषि को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से 'कृषि विविधीकरण योजना-2021' का वर्चुअली शुभारम्भ किया है।
• इस योजना से गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के 1.26 लाख से अधिक वनबंधु-किसान लाभान्वित होंगे।

असम में दुनिया का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित रबर का पौधा लगाया गया है।

अभिनेता विल स्मिथ ने अपनी आत्मकथा 'विल' की घोषणा की है।

जसप्रीत बुमराह वनप्लस के ब्रांड एंबेसडर बने है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड अनाथों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए 'आशीर्बाद' योजना की घोषणा की है।
• इसके तहत माता-पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 2500 रुपये प्रति माह जमा किए जाएंगे।

हाल ही भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में इटली, स्पेन और फ्रांस की सेनाओं के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास किया।
इसे इन-ईयू नेवफोर नाम दिया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments