आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 20 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 19 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

19 जून 2021 करेंट अफेयर्स

जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति और आधुनिक जाम्बिया के संस्थापक डॉ. केनेथ डेविड कौंडा का निधन हो गया।

18 जून को महान भारतीय धावक, मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में कोविड -19 के कारण निधन हो गया। 
• 1958 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
• 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
• 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
• 1959 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
• उपनाम - उडन सिख
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने उन्हें ‘फलाइंग सिख’ नाम दिया था।
• Book - The race of my life.
• 1960 के रोम ग्रीष्म ओलंपिक और 1964 के टोक्यो ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
नोट:- मिल्खा सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाले पहले एथलीट थे।

हर साल 19 जून को राष्ट्रीय पठन दिवस मनाया जाता है।

राजस्थान के फैमिलियल फॉरेस्ट्री ने 2021 का लैंड फॉर लाइफ अवार्ड  जीता है‌।
संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन (UNCCD), भूमि के संतुलन की दिशा में प्रयासों में उत्कृष्टता और नवाचार को पहचानने के लिए हर दो साल में लैंड फॉर लाइफ अवार्ड प्रदान करता है।
• फैमिलियल फॉरेस्ट्री:- इसका अर्थ है, परिवार में पेड़ और पर्यावरण की देखभाल को स्थानांतरित करना।
यह जलवायु-कार्यकर्ता प्रो श्याम सुंदर ज्याणी (बीकानेर) द्वारा एक पर्यावरण संरक्षण अवधारणा है।

IMD द्वारा जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021 में भारत 43वें स्थान पर है।
• 64 अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष स्थान स्विट्जरलैंड को मिला है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 'जहाँ वोट, वहाँ टीकाकरण' अभियान शुरू किया है।


20 जून 2021 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एंटोनियो गुतेरस को दूसरे 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महासचिव चुना है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा।

भारतीय मूल के जस्टिस महमूद जमाल कनाडा के सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने है।

इब्राहिम रईसी ने ईरान के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

हाल ही कुरान का सबसे पहले गोजरी भाषा में अनुवाद करने वाले जम्मू के मुफ्ती फैज-उल-वहीद का निधन हो गया।

लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) को स्नोफ्लेक ग्लोबल इनोवेशन पार्टनर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख से अधिक "कोविड योद्धाओं" को प्रशिक्षित करने के लिए एक क्रैश कोर्स शुरू किया है। यह कार्यक्रम 26 राज्यों में फैले 111 प्रशिक्षण केंद्रों से चलाया जाएगा।


21 जून 2021 करेंट अफेयर्स

सीएम राइज स्कूल योजना
मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 9200 ‘सीएम राइज स्कूल’ खोले जाने की योजना बनाई है।

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर असम वार्षिक पुरस्कार की स्थापना
असम सरकार ने 8 जून, 2021 भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर वार्षिक पुरस्कारों की एक शृंखला की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
• समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हर साल एक व्यक्ति को 'असम रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा। इसमें 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 3 लोगों को 'असम विभूषण पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 5 लोगों को 'असम भूषण पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
• 10 लोगों को 'असम श्री पुरस्कार' दिया जायेगा, जिसमें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार सरकार ने वर्ष 2024 तक सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों को 50% तक कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

18 -19 जून 2021 को अदन की खाड़ी में ‘पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल अभ्यास’ किया गया।

हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है
• इस वर्ष 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
• इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय/अभियान "कल्याण के लिए योग (Yoga for well-being)" है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में बेंगलुरु को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है।

'द नटमेग'स कर्स: पैरेबल्स फॉर ए प्लैनेट इन क्राइसिस' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - अमिताभ घोष

'सतत विकास रिपोर्ट 2021 (SDR 2021)' के छठे संस्करण के अनुसार, भारत को 60.1 के स्कोर के साथ 165 देशों में 120वें स्थान पर रखा गया है।

हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बिष्णुपद सेठी की 'बियॉन्ड हेयर एंड अदर पोएम्स' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments