आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 17 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 16 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

16 जून 2021 करेंट अफेयर्स

चक्रवात डिटेक्शन तकनीक किसने विकसित की है ? - आईआईटी खड़गपुर
• यह तकनीक उपग्रहों की सहायता से हिंद महासागर के चक्रवातों का शुरुआती दौर में ही पता लगाएगी।

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने पहले ‘एकल महिला मोटरसाइकिल अभियान’ का आयोजन किया, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जून, 2021 को बीआरओ मुख्यालय, नई दिल्ली से झंडी दिखाकर रवाना किया।

चैरिटी एड फाउंडेशन (CAF) द्वारा वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 में भारत को 114 देशों में से 14वें स्थान पर रखा गया है।

2021 NATO शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है ? - ब्रुसेल्स, बेल्जियम में

IIT रोपड़ ने 'जीवन वायु' नामक भारत का पहला बिजली मुक्त CPAP उपकरण बनाया है।
• निरंतर सकारात्मक वायुमार्ग दबाव (CPAP)

भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

हर साल 15 जून को वैश्विक पवन दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2022-23 की अवधि के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को अस्थायी सदस्य चुना है‌। निर्विरोध चुने गए सभी देश 1 जनवरी 2022 से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।

IIT कानपुर की फैकल्टी, मुकेश शर्मा WHO के तकनीकी सलाहकार समूह के मानद सदस्य बने है।

रज महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है ? - ओडिशा में 

फेसबुक ने बाल दुर्व्यवहार सामग्री की रिपोर्ट करने और इसे साझा नहीं करने के लिए एक नई पहल 'रिपोर्ट इट, डोंट शेयर इट! (Report it, Don’t share it!)' शुरू की है।


17 जून 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है।

सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) और भारत सरकार ने तमिलनाडु में चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक कॉरिडोर (CKIC) में परिवहन कनेक्टिविटी में सुधार के लिए $484 मिलियन के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

केंद्र सरकार ने "भारत के लिए प्रोजेक्ट O2" पहल शुरू की है।

तेलंगाना सरकार ने AI स्टार्टअप को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए "रेव अप (Revv Up)" नामक कार्यक्रम शुरू किया है।

टीवी धारावाहिक 'रामायण' में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी वकील सरला विद्या नगाला को कनेक्टिकट राज्य की न्यायाधीश नामित किया है।

अफ्रीकी देश बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है।


18 जून 2021 करेंट अफेयर्स

भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड- नेफेड’ (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Ltd- Nafed) ने 15 जून, 2021 को स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए ‘पुष्टिकारक चावल की भूसी का तेल’ लॉन्च किया।

अर्गोस्टेम्मा क्वारंटेना
जून 2021 में केरल में सुंदर वागामोन पहाड़ियों में कहवा/ कॉफी परिवार से संबंधित एक नई पौधे की प्रजाति देखी गई। कोविड-19 महामारी में मारे गए लाखों लोगों की याद में इसे 'अर्गोस्टेम्मा क्वारंटेना' नाम दिया गया है।

तुलु भाषा के लिए राजभाषा के दर्जे की मांग
जून 2021 में मुख्य रूप से कर्नाटक और केरल में तुलु (Tulu) भाषी लोगों ने सरकार से इसे राजभाषा (official language) का दर्जा देने और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।
तुलु भाषा:- तुलु एक द्रविड़ भाषा है, जो मुख्य रूप से कर्नाटक के दो तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी और केरल के कासरगोड जिले में बोली जाती है।

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस सिडनी द्वारा घोषित वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में भारत को 135वां स्थान मिला है।
सबसे शांत देश - आइसलैंड
सबसे अशांत देश - अफगानिस्तान
दक्षिण एशिया में सबसे शांत देश - भूटान

भारत सरकार ने आशीष चांदोरकर को विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन में तीन साल के लिए काउंसलर नियुक्त किया है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च करेगी।

राजस्थान सरकार वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड स्थापित करेगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान' शुरू किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments