आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 11 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 10 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

10 जून 2021 करेंट अफेयर्स

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में उगाए जाने वाले 'नूरजहाँ' आम की ऊँचे दामों पर बुकिंग की जा रही है। इस सीजन में 'नूरजहां' आम की कीमत 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक है।
• आम की प्रजाति 'नूरजहां' अफगानिस्तानी मूल की मानी जाती है।

गुजरात मैरीटाइम बोर्ड ने 7 जून, 2021 को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- (गिफ्ट) सिटी में 'भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर' स्थापित करने की घोषणा की है।

देविका नदी: यह उधमपुर जिले की पहाड़ी सुधा महादेव मंदिर से निकलती है और पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) की ओर बहती है, जहां यह रावी नदी में मिल जाती है।
उधमपुर शहर देविका नदी के लिए भी प्रसिद्ध है। देविका नदी को 'गंगा की छोटी बहन' के रूप में भी जाना जाता है।

देश में सबसे कम बाल लिंगानुपात उत्तराखंड में
जून 2021 में नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के सूचकांक 2020-21 के अनुसार, जन्म के समय लिंगानुपात के मामले में उत्तराखंड सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। एसडीजी सूचकांक के अनुसार राज्य का लिंगानुपात 840 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 899 है।
• इस श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है, जहां जन्म के समय लिंगानुपात 958 है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है।

लंकांग-मेकांग सहयोग
कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के विदेश मंत्रियों ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में 8 जून, 2021 को 'लंकांग-मेकांग सहयोग' पर बैठक की।
• लंकांग-मेकांग सहयोग: यह एक बहुपक्षीय प्रारूप है, जिसे लंकांग नदी (मेकांग नदी) के तटवर्ती देशों के बीच सहयोग के लिए 2016 में स्थापित किया गया था। इसमें चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
मेकांग नदी:- लंकांग और मेकांग नाम में भिन्न हैं, लेकिन एक ही नदी को संदर्भित करते हैं, जो चीन और भारत-चीन प्रायद्वीप में बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है।

ऑपरेशन पैंजिया XIV
18 से 25 मई, 2021 तक नकली और अवैध दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की बिक्री के खिलाफ 92 देशों की पुलिस, सीमा शुल्क और स्वास्थ्य नियामक अधिकारियों से जुड़े एक अभियान 'ऑपरेशन पैंजिया XIV' में वेबसाइटों और ऑनलाइन मार्केटप्लेस सहित 1.10 लाख से अधिक वेब लिंक को हटा दिया गया है।
• ऑपरेशन पैंजिया XIV का समन्वय इंटरपोल द्वारा किया गया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल में 'ऑक्सी वन' बनाने की घोषणा की है।

इंटरपोल ने पारिवारिक DNA के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए "I-Familia" नामक एक नया वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
• मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 10वें साल रैंकिंग में टॉप किया है।
• भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को "दुनिया के शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालय" के रूप में चुना गया है।

भारतीय स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 'CRICURU' नामक एक क्रिकेट कोचिंग पोर्टल लॉन्च किया है। CRICURU भारत की पहली AI-enabled कोचिंग वेबसाइट है।

अंडमान सागर में भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभ्यास का 31वाँ संस्करण 9 जून, 2021 से शुरू हुआ है।

असम सरकार ने देहिंग पटकाई वन्यजीव अभ्यारण्य को राज्य का 7वां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया। इसे वर्षा वन के नाम से भी जाना जाता है।

सुनील छेत्री नें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछ छोड़ते हुए 74 स्ट्राइक के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 

इस वर्ष हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 के अलावा 18 वर्ष के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।


11 जून 2021 करेंट अफेयर्स

अल सल्वाडोर बिटकॉइन को राष्ट्रीय मुद्रा का दर्जा देने वाला पहला देश बन गया है।
फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। 
• तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीरः द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए यह पुरस्कार जीता है।

हाल ही प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दास गुप्ता का निधन हो गया।

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंको सिंह का निधन हो गया। मणिपुर निवासी डिंको सिंह ने 1988 के एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 

Economist Intelligence Unit (EIU) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल लिवेबिलिटी (जीवित रहने की योग्यता) इंडेक्स 2021 में न्यूजीलैण्ड के ऑकलैंड शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

डेबी हेविट को फुटबॉल एसोसिएशन, इंग्लैंड की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, आर.एस. सोढ़ी को एशियाई उत्पादकता संगठन ने एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

के. नागराज नायडू एक साल के लिए यूएन ब्यूरोकेसी के प्रमुख बने है।


12 जून 2021 करेंट अफेयर्स

ब्रिटेन में जी-7 के शिखर सम्मेलन के दौरान जी-7 के नेताओं ने दुनिया के गरीब देशों को 1 अरब कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है। इन में से 50 करोड़ वैक्सीन अमेरिका देगा।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनियाला गांव के एक किसान हरिमन शर्मा ने सेब की एक नई किस्म ‘एचआरएमएन 99’ (HRMN 99) विकसित की है।

प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री खुरेलसुख ने मंगोलिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

ओलंपिक खेलों में मैराथन पूरी करने वाले स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपियन सूरत सिंह माथुर का निधन हो गया।
• उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में भाग लिया।
• 1951 में पहले एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कोविड-19 के उपचार के लिए स्वयं और परिवार के सदस्यों के चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए   "कवच व्यक्तिगत ऋण" योजना को लांच किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इसे प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।

हाल ही पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद, प्रोफेसर राधामोहन का ओडिशा के भुवनेश्वर में निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments