आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 5 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 4 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

4 मई 2021 करेंट अफेयर्स

भारत की पहली महिला न्यायाधीश कौन थी ? - अन्ना चांडी

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और विश्व के 11वें नंबर की खिलाड़ी मिशेल ली को इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के बिलीव इन स्पोर्ट्स कैंपेन का एंबेसडर बनाया गया है।

पुर्तगाल में दुनिया के सबसे लंबे पैदल यात्री पुल का उद्घाटन किया गया है। यह पुल पेवी नदी पर बनाया गया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कोविड के दौर में दुनिया का सबसे अच्छा रहने लायक देश है ? - सिंगापुर

हाल ही में कौन सा देश कम गति वाली ड्राइवरलेस कारों को चलाने की अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है ? - ब्रिटेन

हाल ही में किस देश ने जानवरों के लिए कोविड-19 टीकों के पहले बैच का उत्पादन किया ? - रूस
इस वैक्सीन का नाम कार्निवैक-कोव है।

म्यांमार संकट पर आसियान पहल
भारत सरकार ने 24 अप्रैल, 2021 को ‘म्यांमार संकट पर आसियान पहल’ का स्वागत किया है।
आसियान (ASEAN) देशों ने म्यांमार संकट पर पांच सूत्रीय बयान जारी किया है।
• म्यांमार में हिंसा पर तत्काल रोक लगेगी और सभी दल अत्यंत संयम बरतेंगे।
• संबंधित सभी पक्षों के बीच रचनात्मक बातचीत से देश के लोगों के हितों में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश शुरू होगी।
• आसियान अध्यक्ष के विशेष दूत आसियान के महासचिव की सहायता से संवाद प्रक्रिया की मध्यस्थता की सुविधा प्रदान करेंगे।
• आसियान म्यांमार को मानवीय सहायता प्रदान करेगा।
• विशेष दूत और प्रतिनिधिमंडल, संबंधित सभी पक्षों के साथ मुलाकात के लिए म्यांमार जाएंगे।
ज्ञात हो कि फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर दिया था।
म्यांमार 10 देशों के समूह आसियान का सदस्य है। आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी, इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।

डूम्स-डे ग्लेशियर
अंटार्कटिका में स्थित, इस ग्लेशियर को ‘थ्वायटेस’ (Thwaites) ग्लेशियर भी कहा जाता है।
इस ग्लेशियर का पिघलना काफी लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि इसके द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक रूप से समुद्र स्तर में होने वाली वृद्धि और तेज हो सकती है।
थ्वायटेस ग्लेशियर की अधिकतम चौड़ाई 120 किमी. है। अपने 1.9 लाख वर्ग किमी के विशाल क्षेत्रफल के कारण, इस ग्लेशियर के पिघलने से वैश्विक जल स्तर में आधा मीटर से अधिक की वृद्धि हो सकती है।

हर साल 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) मनाया जाता है।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने संन्यास की घोषणा की है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल चंद्र पंत को आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही असम की पहली महिला IAS अधिकारी पारुल देबी दास का निधन हो गया।

4 मई को कोयला खनिक दिवस (Coal Miners’ Day) मनाया जाता है।

हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व अस्थमा दिवस 4 मई 2021 को मनाया गया है।



5 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही किस राज्य सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को जीआई टैग देने की घोषणा की है ? - तमिलनाडु

हाल ही किस राज्य के हापुस आम को जी आई टैग दिया गया है ? - महाराष्ट्र

3 मई को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया।

भारत ब्रिटेन के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता
4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता हुई।
• दोनों देशों के बीच 10 वर्षों का महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया गया है। यह रोडमैपदोनों देशों के मौजूदा द्विपक्षीय कारोबार को दोगुना करेगा, भारत के पढ़े लिखे व प्रशिक्षित पेशेवरों के लिए ब्रिटेन के दरवाजे और खोलेगा।
• भारत ने ब्रिटेन को समग्र रणनीतिक साझेदार का दर्जा दिया है।
• दोनों देशों के बीच 9 समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

4 मई को वरिष्ठ कहानीकार, चित्रकार प्रभु जोशी का निधन हो गया। उन्हें जलरंग पेंटिंग के कारण अमेरिका का थॉमस अवार्ड भी मिला था।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी का 4 मई को निधन हो गया।

तरल ऑक्सीजन (Liquid Oxygen)
केंद्र ने राज्यों को आदेश दिया है कि निजी संयंत्रों के साथ मौजूदा स्टॉक सहित सभी तरल ऑक्सीजन को सरकार को उपलब्ध कराया जाए और इसका उपयोग केवल चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
तरल ऑक्सीजन आणविक ऑक्सीजन (molecular oxygen) का तरल रूप है। एयरोस्पेस, पनडुब्बी और गैस उद्योगों में तरल ऑक्सीजन को संक्षिप्त रूप से LOx, LOX या Lox के रूप में जाना जाता है।
तरल ऑक्सीजन का रंग हल्का नीला होता है, इसे एक घोड़े की नाल के आकार के शक्तिशाली चुंबक के ध्रुवों के बीच लटकाया जा सकता है।
अपनी क्रायोजेनिक (निम्न ताप आवश्यकता) प्रकृति के कारण, तरल ऑक्सीजन के स्पर्श में आने वाले पदार्थ बेहद नाजुक / भंगुर हो जाते हैं। तरल ऑक्सीजन एक बहुत शक्तिशाली ऑक्सीकरण एजेंट भी होती है; अर्थात तरल ऑक्सीजन में कार्बनिक पदार्थ तेजी से जलते है।
वाणिज्यिक रूप से, तरल ऑक्सीजन को एक औद्योगिक गैस के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और व्यापक रूप से औद्योगिक और चिकित्सा प्रयोजनों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है।

मार्क सेल्बी चौथी बार विश्व स्नूकर चैंपियन बने हैं।

हाल ही भारतीय एयरोनॉटिकल वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा का निधन हो गया।
उन्होंने तेजस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी है।

भारतीय सेना ने हाल ही में सिक्किम में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट लॉन्च किया है।

मारिया रेसा को यूनेस्को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2021 सम्मान के लिए नामित किया गया है।

सशस्त्र बलों ने COVID रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऑपरेशन "CO-JEET" लॉन्च किया है।


6 मई 2021 करेंट अफेयर्स

5 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण की अधिकतम 50% सीमा समाप्त करने की राज्यों की मांग पर विराम लगा दिया। पांच जजों की संविधान पीठ में आरक्षण के अधिकतम 50% सीमा तय करने वाले इंदिरा साहनी फैसले को पुनर्विचार के लिए बड़ी पीठ को भेजने से इनकार कर दिया।
कोर्ट ने 2018 के 102वें संविधान संशोधन को संवैधानिक ठहराते हुए 3-2 के बहुमत से दिए फैसले में कहा कि पिछड़ों के बारे में सिर्फ एक ही केंद्रीय सूची होगी जो राष्ट्रपति अधिसूचित करेंगे। यानी राज्य और केंद्र की पिछड़ा वर्ग की अलग-अलग सूची नहीं होगी।
• मंडल जजमेंट:- 1992 में इंदिरा साहनी फैसले जिसे मंडल जजमेंट भी कहते है, में नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा था कि आरक्षण 50% से ज्यादा नहीं हो सकता हालांकि फैसले में अपवाद परिस्थितियों में 50% सीमा का अपवाद स्वरूप अतिक्रमण करने की इजाजत दी गई थी।
• सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठों को नौकरी व शिक्षा में दिए गए आरक्षण को असंवैधानिक ठहरा दिया।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि मराठा आरक्षण देने के मामले में ऐसी कोई अपवाद की परिस्थितियां नहीं है जिससे आरक्षण की तय 50% सीमा का उल्लंघन किया जाए।

बेंगलुरु 3 लाख एक्टिव केस वाला पहला महानगर बना है।

4 मई को महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे वी कल्याणम का निधन हो गया।

ऋषभ पंत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने है।

हाल ही में किस देश ने इबोला वायरस के 12वें प्रकोप के अंत की घोषणा की है ? - कांगो

हाल ही में किस राज्य सरकार ने पत्रकारों के लिए गोपबंधु सम्बदिका स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की है ? - ओडिशा 

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) ने महामारी से प्रभावित चेस समुदाय की मदद के लिए 'चेकमेट कोविड पहल' शुरू की है।

सांसद राहुल शेवाले ने मुंबई में देश के पहले 'ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया है।

रमन मीनाक्षी सुंदरम को भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments