आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 23 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 22 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

22 मई 2021 करेंट अफेयर्स

एल्डरलाइन
मई 2021 में वृद्धजनों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन’ कई राज्यों में शुरू हो गई है।

'हम हैं राही प्यार के' और 'चाइना गेट' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले वयोवृद्ध अभिनेता के डी चंद्रन का 16 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

वायरल नर्वस नेक्रोसिस
चेन्नई स्थित केन्द्रीय खारा जलजीव पालन संस्थान ने कई मछली प्रजातियों को प्रभावित करने वाले वायरल नर्वस नेक्रोसिस (VNN) के लिए एक स्वदेशी टीका विकसित किया है।
• यह भारत में जलजीव पालन के लिए जारी किया जाने वाला पहला टीका है, जो मछली स्फुटनशाला (fish hatcheries) में VNN को रोकेगा।

हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
• वर्ष 2021 की थीम "हम समाधान का हिस्सा हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर (IE) ब्राउज़र को 15 जून 2022 से बंद करने का फैसला किया है।

स्टार इंडिया हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) एथलीट समिति के सदस्य के रूप में फिर से नियुक्त किया है।


23 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही पर्यावरणविद् पद्मश्री सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। 1974 मेंं उन्होंने चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरे पेड़ों को कटने से बचाया।

मुक्केबाजी में भारत के पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच ओपी भारद्वाज का निधन हो गया।

राजा राममोहन राय
22 मई 1772 को बंगाल में जन्म हुआ।
1816 में देश के पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की, जिसे बाद में एंग्लो हिंदू स्कूल के तौर पर जाना गया।
गोपाल कृष्ण गोखले ने उन्हें आधुनिक भारत का पिता कहा था। 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना की जिसे बाद में ब्रह्म समाज के नाम से जाना गया।

विश्व माप-विज्ञान दिवस - 20 मई
2021 का विषय/अभियान: 'स्वास्थ्य के लिए मापन'

57वां अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक मई 2021
मई 2021 में वैश्विक संगठन ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (ERNST AND YOUNG) ने ‘57वां अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक मई 2021’ जारी किया।
• अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
शीर्ष स्थान - अमेरिका

चीन ने 19 मई, 2021 को सभी-मौसम और चौबीसों घंटे गतिशील महासागर पर्यावरण निगरानी प्रणाली तैयार करने के अपने प्रयास के तहत एक नए महासागर निगरानी उपग्रह 'हैयांग-2 डी' को कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा, जो समुद्री आपदाओं पर प्रारंभिक चेतावनी प्रदान करेगा।

नरिंदर बत्रा लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी हैं।


24 मई 2021 करेंट अफेयर्स

डार्विन का मेहराब
17 मई, 2021 को 'गैलापागोस द्वीप समूह' पर स्थित एक प्रसिद्ध प्राकृतिक पत्थरों की संरचना 'डार्विन का मेहराब' से ढह गया है।
गैलापागोस द्वीप समूह, जिसे 1978 में पहले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक के रूप में घोषित किया गया था, इक्वाडोर का हिस्सा है।

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक Covid-19 एंटीबॉडी डिटेक्शन किट DIPCOVAN विकसित की है।

प्रसिद्ध युगल संगीतकार "राम-लक्ष्मण" के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक "लक्ष्मण" का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका असली नाम विजय पाटिल  था।

हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया गया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष हेमंत बिस्वा सरमा को 2021-25 की अवधि के लिए परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया है।
सरमा बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री भी हैं।

हाल ही भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकुमार बनर्जी का निधन हो गया।

फोर्ब्स ने वर्ष के 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है।
कोनोर मैकग्रेगर दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने एथलीट बने है।

प्रकृतिवादी जेन गुडॉल ने टेम्पलटन पुरस्कार 2021 जीता है।

राजेश बंसल रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सीईओ बने है।

हॉकी इंडिया ने देश में खेल में वृद्धि और विकास में योगदान के लिए प्रतिष्ठित एटियेन ग्लिचच पुरस्कार जीता है।

 "नेहरू, तिब्बत और चीन" पुस्तक के लेखक कौन है ? - अवतार सिंह भसीन

 'इंडिया एंड एशियन जियोपॉलिटिक्स: द पास्ट, प्रेजेंट' नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - शिवशंकर मेनन

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments