आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 17 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 16 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

16 मई 2021 करेंट अफेयर्स

पेंपा सेरिंग निर्वासित तिब्बती सरकार के नए प्रधानमंत्री बने है।

तौकते (ताऊ-ते) उष्ण चक्रवात
अरब सागर से चले उष्ण चक्रवात 'तौकते' (ताऊ-ते) का नाम म्यांमार ने दिया है।  इसका अर्थ होता है ‘छिपकली’ यह नाम बर्मा क्षेत्र में पायी जाने वाली गेको छिपकली के नाम पर आधारित है।
इसके कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

हाल ही बिहार और केरल के राज्यपाल रहे आर एल भाटिया का निधन हो गया।

भारतवंशी नीरा टंडन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की वरिष्ठ सलाहकार बनी है।

16 मई को विश्व प्रकाश दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1960 में इसी दिन थियोडोर मेमन ने पहली बार ऑप्टिकल लेजर का सफल परीक्षण किया था।

अरुणाचल प्रदेश की ताशी यांगजोम 2021 में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।


17 मई 2021 करेंट अफेयर्स

1896 में ओलंपिक खेलों की शुरुआत है यूनान के एथेंस शहर से हुई। अब तक इतिहास में सिर्फ तीन बार 1916, 1940 और 1944 में ओलंपिक खेल विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए हैं।

बैरेन द्वीप भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। बैरेन द्वीप 3 किलोमीटर क्षेत्र में फैला एक छोटा निर्जन द्वीप है।
यह द्वीप, अंडमान और निकोबार शृंखला का एक हिस्सा है, जो केंद्र-शासित प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अंडमान सागर में स्थित है।

दशकों बाद चीन की जनसंख्या में कम बढ़ोतरी
बीजिंग में राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा 11 मई, 2021 को जारी सातवीं जनगणना के अनुसार 2020 में जनसंख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर 1.411 अरब हो गई।

भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता है।

हाल ही प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ, प्रोफेसर एमएस नरसिम्हन का निधन हो गया।

फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने गुंजन शाह को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।

2018 से हर साल 16 मई को शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Living Together in Peace) मनाया जाता है।

चीन ने 15 मई 2021 को मंगल (लाल) ग्रह पर अपना पहला मार्स रोवर 'झू रोंग' उतारने की उपलब्धि हासिल की। चीन मंगल ग्रह पर रोवर उतारने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बना है।

हर साल 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस मनाया जाता है।
1969 में पहला विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया था।
2005 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day-WHD) मनाया जाता है।


18 मई 2021 करेंट अफेयर्स

नागालैंड के पर्यावरणविद्, नुकू फोम ने इस साल का व्हिटली अवार्ड्स 2021 जीता है, जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है।

हिमाचल सरकार ने योग का अभ्यास करके होम आइसोलेटेड Covid-19 पॉजिटिव रोगियों को स्वस्थ रखने के लिए 'आयुष घर-द्वार' कार्यक्रम शुरू किया है।

 "सिक्किम: ए हिस्ट्री ऑफ इंट्रीग्यू एंड अलायंस (Sikkim: A History of Intrigue and Alliance)" पुस्तक के लेखक कौन है ? - प्रीत मोहन सिंह मलिक

18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस) मनाया जाता है।

18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है।

हरियाणा ने ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया है।

हाल ही सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और बीसीसीआई रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

IIT रोपड़ ने पोर्टेबल इको-फ्रेंडली मोबाइल श्मशान प्रणाली विकसित की है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ताज़ी सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन "मणिपुर ऑर्गेनिक मिशन एजेंसी (MOMA) मार्केट" लॉन्च किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments