आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 14 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 13 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

13 मई 2021 करेंट अफेयर्स

म्यूकारमाइकोसिस (काली फफूंदी/ब्लैक फंगस) रोग:-
• स्टेरॉइड, एंटीबायोटिक दवाओं के कारण व अधिक समय तक आईसीयू व एचडीयू में रहने के कारण कोरोना संक्रमितों की आंखों में म्यूकारमाइकोसिस रोग हो रहा है।
• इस रोग के कारण आंखों का आकार बड़ा हो रहा है अथवा आंखों का हिलना डुलना बंद हो रहा है।
• ब्लैक फंगस पोस्ट कोविड (कोरोना संक्रमण के बाद) दुष्प्रभाव छोड़ता है।
शुरुआती लक्षण:- आंखों में लाली आना, पलकों में सूजन, आंखों में तेज जलन व दर्द, आंखों में पानी।
द्वितीयक लक्षण:- आंखों का घूमना कम होना, दिखने में धुंधलापन, चीजें दो-दो दिखाई देना, आंखों का बाहर निकलना।
तृतीयक लक्षण:- लगातार अनदेखी पर आंखों की रोशनी चली जाना।
सावधानी:- मधुमेह रोगी ज्यादा सावधान रहें और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय करें।

भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर का 12 मई को कोविड-19 के कारण निधन हो गया।

डिजिटल बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली का उपयोग करने वाला पहला राज्य बना है ? - असम।
असम में ब्रह्मपुत्र की वजह से हर साल भयंकर बाढ़ आती है।

दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाहन हेल्पलाइन 'COVI वैन' शुरू की है।

स्वतंत्रता सेनानी और स्वाधीन बंगला बेतर केंद्र के संगीतकार, अनूप भट्टाचार्य का निधन हो गया।


14 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही अल अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच तनाव और भड़क गया है। हिंसक झड़प से शुरू हुआ विवाद अब रॉकेट हमलों तक पहुंच गया है।
मौजूदा विवाद की वजह क्या है?
इसकी वजह पूर्वी यरूशलम के शेख जर्राह डिस्ट्रिक्ट से फिलीस्तीनी परिवारों को बाहर निकालना है। यहां यहूदी सेटलर्स को बसाने की योजना बनाई गई है। फिलीस्तीनी लोग इसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दोनों देशों के बीच असली विवाद क्या है?
1947 में यूएन ने दो देशों की योजना बनाई- इजरायल और फिलीस्तीन। यरूशलम को यूएन प्रशासित रखा गया। इसी बीच युद्ध छिड़ गया और ज्यादातर इलाके पर इजरायल ने कब्जा कर लिया। उसी की लड़ाई है।
यरूशलम को लेकर विवाद क्यों है?
यरूशलम लड़ाई का धार्मिक पहलू है, जो बाद में जुड़ा। यह इस्लाम की तीसरी सबसे पवित्र जगह है। वहीं टेम्पल माउंट की पश्चिमी दीवार यहूदियों की सबसे पवित्र जगह है। ईसाई भी इसे पवित्र शहर मानते हैं।
ओल्ड सिटी क्या है, जहां ज्यादातर विवाद हो रहा है?
यह यरूशलम का पुराना शहर है और चार हिस्सों में बंटा है। ये 4 क्वार्टर ईसाई, यहूदी, मुसलमानों और आर्मेनियाई लोगों के हैं। चूंकि आर्मेनियाई भी ईसाई ही हैं, तो ज्यादा हिस्सा ईसाई धर्म से प्रभावित है।
दोनों के बीच बातचीत और शांति क्यों नहीं स्थापित हो पा रही है?
इसमें दो दिक्कतें हैं -
1. इजरायल यरूशलम के बड़े हिस्से को छोड़ेगा नहीं।
2. इजरायल बनने के बाद 7 लाख फिलीस्तीनी रिफ्यूजी हो गए। ये 70 लाख हो चुके हैं। ये आ गए तो यहूदी अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इससे फिर धर्मयुद्ध छिड़ने का डर है।

हाल ही न्यूजीलैंड के किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है ? - बीजे वाटलिंग

पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

भारतीय मूल की शकुंतला हरक सिंह को विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 मिला है।

ब्रिटिश राजनयिक मार्टिन ग्रिफिथ्स को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों के समन्वय का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

विश्व बैंक द्वारा जारी "माइग्रेशन और डेवलपमेंट ब्रीफ" रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत प्रेषण (रेमिटेंस) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा हैं। भारत 2008 के बाद से प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा है। 

हाल ही असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार, होमेन बरगोहाइँ का निधन हो गया।

किस भारतीय महिला को इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एडवरटाइजिंग सेल्फ रेगुलेशन की कार्यकारी समिति में नियुक्त किया गया है ? - मनीषा कपूर


15 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।

नेपाल में, केपी शर्मा ओली को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने फिर से देश के प्रधान मंत्री के रूप किया है।

फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा जारी, 2021 के लिए 'विश्व के 50 महानतम नेताओं' की सूची में न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 14 मई 2021 को मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला घोषित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की। भारत सरकार छोटे और सीमांत किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। यह राशि 2,000 रूपए की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती हैं।
• योजना की शुरुआत - 2018
• यह योजना उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिनके पास दो हेक्टेयर तक भूमि का स्वामित्व है।

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को कोविड -19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर और प्लाज्मा प्राप्त करने में मदद करने के लिए "मिशन हौसला" नामक अभियान शुरू किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments