आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 8 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 7 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

7 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

मतदान एजेंट
चुनाव आयोग के नए नियमों के अनुसार, एक राजनीतिक दल अब किसी व्यक्ति को विधान सभा क्षेत्र के अंदर किसी भी मतदान केंद्र (बूथ) पर मतदान एजेंट (polling agent) नामित कर सकता है, जो उस क्षेत्र का मतदाता हो।
इससे पहले, मतदान एजेंट को बूथ या आस-पास के बूथ का मतदाता होना अनिवार्य था।
• एक व्यक्ति को एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में मतदान एजेंट नियुक्त किया जाता है क्योंकि चुनाव के दिन उम्मीदवार के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित होना संभव नहीं होता है। इसलिए, चुनाव आयोग एक उम्मीदवार को मतदान एजेंट नियुक्त करने की अनुमति देता है, जो मतदान प्रक्रिया पर नजर रखता है।

आईपीएल की ऑफिशियल पार्टनर
वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई फ्लैगशिप एसयूवी ‘न्यू टाटा सफारी’ वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की ऑफिशियल पार्टनर होगी।
आईपीएल 2021 संस्करण 9 अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता सहित छ: प्रमुख शहरों में खेला जाएगा, वहीं फाइनल का आयोजन अहमदाबाद में होगा।

भारत के पहले पर्यावरण मंत्री और वर्तमान में गुजरात के मोरबी जिले में वांकानेर के तत्कालीन रियासत के महाराजा दिग्विजयसिंह झाला का 3 अप्रैल 2021 को निधन हो गया।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मार्च 2021 में चीन द्वारा ताइवान से अनानास के आयात पर प्रतिबंध की निंदा करने के लिए ट्विटर पर ‘फ्रीडम पाइनएप्पल अभियान’ शुरू किया।

कोविड महामारी के कारण मातृ मृत्यु दर में वृद्धि
अप्रैल 2021 में 'द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 महामारी से निपटने में स्वास्थ्य प्रणाली की विफलता के कारण मातृ मृत्यु दर और गर्भपात (maternal deaths and stillbirths) के मामलों में वृद्धि हुई है।
• गर्भपात के मामलों में 28% की वृद्धि हुई और गर्भावस्था या प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर का जोखिम लगभग एक-तिहाई बढ़ गया है। मातृ अवसाद (maternal depression) में भी वृद्धि हुई।

शब्बीर हुसैन शेखामंद खंडवाला BCCI भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के नए प्रमुख बने हैं।

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।

वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार पर विचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
• इस जनसंहार में लगभग 100 दिनों में तुत्सी समुदाय के 800,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई थी।

केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत नए राजस्व सचिव के रूप में तरुण बजाज की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे कब मनाया गया ? - 2 अप्रैल

भारत का 48वां मुख्य न्यायाधीश
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 124 (2) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना को देश का अगला (48वां) मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) नियुक्त किया है। वह 24 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। 
रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक होगा।


8 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

रोबो प्लांट
सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक को विकसित किया है। इस तकनीक में पौधों में एक इलेक्ट्रोड लगाया जाएगा, जिससे मोबाइल ऐप के जरिए फसल की स्थिति और उनमें लगने वाले रोगों की समय से पहले जानकारी दी जा सकेगी।

• उत्तर कोरिया टोक्यो ओलंपिक से हट गया है।
• 6 अप्रैल को विश्व टेबल टेनिस दिवस मनाया गया।

आरबीआई ने 7 अप्रैल को 2021-22 की पहली तिमाही के बाद मौद्रिक नीतियों की घोषणा की। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट को 3.35% पर बरकरार रखा गया।

समन्वित स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म
केंद्र सरकार ने हाल ही में इस प्लेटफार्म की शुरुआत की है। इसके माध्यम से बीमारियों की निगरानी की जाएगी। इस तरह का प्लेटफार्म विकसित करने वाला भारत पहला देश है। यह समन्वित रोग निगरानी कार्यक्रम का डिजिटल रूप है, जिससे 33 रोगों की निगरानी होगी।

सारला दास 
सारला दास को ओडिया साहित्य का आदिकवि माना जाता है। हाल ही में उनकी 600वीं जयंती मनाई गई।
उन्होंने ओड़िया भाषा में तीन ग्रंथ महाभारत, विलांका रामायण और चंडी पुराण का लेखन किया।

फोर्ब्स द्वारा जारी 2021 की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

भारतीय रेल ने 5 अप्रैल, 2021 को प्रतिष्ठित चिनाब पुल का मेहराब बंदी (Arch closure) काम पूरा कर लिया है।
• यह चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है और यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) का हिस्सा है।
यह पुल 1315 मीटर लंबा है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जो नदी के तल के स्तर से 359 मीटर ऊपर है। यह पेरिस (फ्रांस) के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने घोषणा की है कि वह पिछले मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए समय-समय पर "वित्तीय समावेशन सूचकांक" (FI इंडेक्स) को वार्षिक रूप से जुलाई में प्रकाशित करेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से 7 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आदिवासी स्वास्थ्य सहयोग, 'अनामय’ का शुभारंभ किया।

कोसोवो (Kosovo) की संसद ने वोजोसा उस्मानी को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया है।

वियतनाम के नए प्रधानमंत्री -  फाम मिन्ह चीन्ह।
निवर्तमान प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक को नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

हाल ही पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार, फातिमा रफ़ीक ज़कारिया का निधन हो गया।

सरकार ने एस रमन को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पोर्टल 'SUPACE' (सुप्रीम कोर्ट पोर्टल फॉर असिस्टेंस इन कोर्ट्स एफिशिएंसी) लॉन्च किया है।

बाहरी हस्तक्षेप के दावों के कारण फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) और चाडियन फुटबॉल एसोसिएशन (FTFA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


9 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

9 अप्रैल को पीएम मोदी ने डॉ. हरेकृष्णा महताब की 'ओडिशा इतिहस’ के हिंदी संस्करण का विमोचन किया।

प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 56वां सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जा रहा है।

द ग्रेट खली को 2021 के WWE हॉल ऑफ फ़ेम क्लास में शामिल किया गया है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 7 अप्रैल 2021 को एक पोर्टल 'मधुक्रांति' और हनी कॉर्नर लॉन्च किया।

भारत ने आतंकवाद विरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अतिरिक्त $ 500,000 का योगदान दिया है।

आशुतोष भारद्वाज को देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार 2020 दिया गया है।
यह सम्मान उन्हें 'पितृ-वध’ के लिए दिया गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'एग्जाम वारियर्स’ नामक पुस्तक का नवीनतम संस्करण लॉन्च किया गया है।

भारत-जापान ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments