आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 5 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 4 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs

4 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

लखनऊ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार मछलियों की ओटोलिथ हड्डी (कान के अंदर की हड्डी) नदियों में भारी धातुओं की मात्रा और प्रदूषण का पता लगाने में सहायक है।
• यमुना में सबसे ज्यादा बेरियम, मैंगनीज, क्रोमियम, लेड पाया जाता है।
• गंगा में कॉपर और जिंक की मात्रा ज्यादा है।

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

भारत का सबसे बड़ा तैरने वाला सोलर प्लांट
भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र अगले महीने (मई) में तेलंगाना में चालू हो जाएगा।
इसकी क्षमता 100 मेगावाट है।
इस परियोजना की स्थापना एनटीपीसी ने की है।
• दुनिया का सबसे बड़ा तैरने वाला सौर ऊर्जा संयंत्र भी भारत के मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर लगाया जाएगा।
यह परियोजना 600 मेगावाट की है।
महत्त्वपूर्ण तथ्य:- भारत का 2022 के अंत तक 175 गीगा वाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य है।
इसमें से 60 गीगावाट पवन ऊर्जा, 100 गीगावाट सौर ऊर्जा, 10 गीगावाट बायोमास ऊर्जा और 5 गीगावाट लघु जल विद्युत परियोजना के रूप में शामिल है।

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% से 12.5% के बीच रहने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार मिला है। यहां की जमीन में 3.42 करोड़ कैरेट के हीरे दबे होने का अनुमान है।

जयपुर में देश के पहले इको-फ्रेंडली फार्म हाउस का निर्माण किया गया है।

दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य दवाओं की देशी अनुसंधान और उसके स्थानीय उत्पादन पर अधिक ध्यान देने के साथ दुर्लभ बीमारियों के इलाज की उच्च लागत को कम करना है।


5 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (International Day of Conscience) के रूप में घोषित किया गया है।
पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस 2020 में मनाया गया।

4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस मनाया जाता है।

हाल ही भौतिकी में 2014 के नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता रहे, जापानी भौतिक विज्ञानी इसामु अकासाकी का निधन हो गया।

'मनोहर पर्रिकर: ब्रिलिएंट माइंड, सिंपल लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन है ? - नितिन गोखले

UPI पर बिलियन ट्रैन्सैक्शन पार करने वाली पहली कंपनी फ़ोनपे बनी है।

उपराष्ट्रपति द्वारा ओडिशा में जन्मे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को कलिंग रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है।

डिजिट इंश्योरेंस ने क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल का निधन हो गया।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 1 अप्रैल से पंजीकरण शुरू करने के साथ ही राजस्थान सभी को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
• 1 मई से इस योजना को लागू किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर घाटी में श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

रूस ने जानवरों के लिए दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन Carnivac-Cov बनाई है।

अनुच्छेद 244 (ए)
अनुच्छेद 244 (ए) असम के भीतर कुछ आदिवासी क्षेत्रों में एक 'स्वायत्त राज्य' के निर्माण की अनुमति देता है। 1969 में इसे तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान में शामिल किया गया था, इसमें एक विधानमंडल और एक मंत्रिपरिषद का भी प्रावधान है।
• संविधान की छठी अनुसूची अर्थात अनुच्छेद 244 (2) और 275 (1) में एक विशेष प्रावधान है, जो स्वायत्त परिषदों के माध्यम से पूर्वोत्तर के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में अधिक से अधिक राजनीतिक स्वायत्तता और विकेन्द्रीकृत शासन की अनुमति देता है।
• अनुच्छेद 244 (ए) आदिवासी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्त शक्तियां प्रदान करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है कानून और व्यवस्था पर नियंत्रण, जबकि छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त परिषद में, उनके पास कानून और व्यवस्था का अधिकार क्षेत्र नहीं है।


6 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

विश्व स्वलीनता (ऑटिज्म) जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है ? - 2 अप्रैल
2021 का विषय/अभियान: 'इन्क्लूजन इन द वर्कप्लेस: चैलेंजेज एंड अपार्च्युनिटीज इन ए पोस्ट पैनडेमिक वर्ल्ड'
• ऑटिज्म एक मानसिक बीमारी है, जिसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लग जाते हैं। इस रोग से पीड़ित बच्चों का विकास तुलनात्मक रूप से धीरे होता है। साथ ही यह संवाद और बातचीत करने की क्षमता को भी बाधित करता है।

3 अप्रैल 2021 को गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का वाराणसी में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

विशिष्ट भूखंड पहचान संख्या योजना
लोकसभा में प्रस्तुत की गई संसदीय स्थायी समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार विशिष्ट भूखंड पहचान संख्या (Unique Land Parcel Identification Number- ULPIN) योजना को इस साल (2020-21 में) कुछ राज्यों में शुरू किया गया है और मार्च 2022 तक देश भर में लागू किया जाएगा।
• केंद्र की एक वर्ष के भीतर देश के प्रत्येक भूखंड को 14 अंकों की पहचान संख्या जारी करने की योजना है।
• डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम को 2008 में शुरू किया गया था और इसे कई बार विस्तारित किया गया है।

ई- कोर्ट परियोजना का तीसरा चरण
सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति ने 3 अप्रैल, 2021 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में ई- कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन दस्तावेज जारी किया है।
• ई-कोर्ट परियोजना एक मिशन मोड परियोजना है, जो भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा संचालित की जाती है।
• भारत में ई-कोर्ट परियोजना का तीसरा चरण दो केंद्रीय पहलुओं पर आधारित है- पहुंच और समावेशन।

भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 58 वां वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस का मनाया गया। 

ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) 2023 में पुरुष विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

अल्फ्रेड अहो ने ACM ट्यूरिंग अवार्ड 2020 जीता है।
इसे "कंप्यूटिंग का नोबेल पुरस्कार" भी कहा जाता है।
• एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (ACM)

प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को इंजीनियरिंग विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 30वें जीडी बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 अप्रैल को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है।

हाल ही मलयालम पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता, नाटककार और अभिनेता, पी. बालाचंद्रन का निधन हो गया। 
वे पावम उस्मान नाटक से लोकप्रिय हुए थे।

ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने गांव और डिजिटल कनेक्ट ड्राइव - “संकल्प से सिद्धि” अभियान लॉन्च किया है।

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने मियामी ओपन जीता है।

देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का 88 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल को निधन हो गया।

हाल ही द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन हो गया।

पूर्वी हिंद महासागर में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान ऑस्ट्रेलिया) और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच लॉ पैराज नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments