आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 2 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 1 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs

1 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

मिशन शक्ति मिसाइल
यह डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक एंटी सैटलाइट मिसाइल है। इसकी मदद से अंतरिक्ष में स्थित मानव निर्मित सैटेलाइट को मार गिराया जा सकता है। भारत ने हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया और इस तरह की तकनीक रखने वाले 4 देशों में से एक बन गया।

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र 
यह बांग्लादेश में पद्मा नदी के किनारे विकसित किया जा रहा पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इसमें भारत की ओर से ट्रांसमिशन लाइनों को विकसित किया जाएगा।
इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दो इकाइयां शामिल होंगी, जिनसे 1.2 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

17 मार्च 2021 को झारखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण से निपटने के लिए ‘सामर अभियान’ शुरू करने की घोषणा की।

27 मार्च 2021 को चीन ने ईरान के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसे 25 वर्षीय ‘रणनीतिक सहयोग समझौते’ के रूप में वर्णित किया गया है।
• इस समझौते में "राजनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक" घटक शामिल हैं।

26-27 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक बांग्लादेश यात्रा के दौरान भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, व्यापार, एनसीसी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और खेल सुविधाओं की स्थापना के क्षेत्र में 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
• मुजीबनगर और नादिया के बीच ऐतिहासिक सड़क को जोड़ने और इसका नाम 'स्वाधीनता सडक' करने की घोषणा।
• 6 दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, इसी दिन 1971 में भारत ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी।

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने 28 मार्च 2021 को पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को लीग के आगामी 14वें संस्करण के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है।

भारतीय स्टेट बैंक और जेबीआईसी ऋण समझौता
• मार्च 2021 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन- जेबीआईसी (JBIC) के साथ एक अरब डॉलर तक के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
• ऋण का उद्देश्य भारत में जापानी ऑटोमोबाइल निर्माताओं के व्यवसाय संचालन की पूरी शृंखला के लिए धन के सुचारू प्रवाह को बढ़ावा देना है।

हाल ही आयुष मंत्रालय के सहयोग से जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के लिए मुख्य उपचार के रूप में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए, विनोबा सेवा प्रतिष्ठान ने 3-दिवसीय “आयुर्वेद पर्व” का आयोजन किया।

लुईस हैमिल्टन ने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2021 जीती है।


2 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है।

मुखमीत एस. भाटिया कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक बने है।

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह भारत में सर्वोच्च फिल्म सम्मान है। रजनीकांत को वर्ष 2019 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 में 156 देशों में से भारत 140वें स्थान पर रहा। 2020 में भारत 112 वें स्थान पर था।
• शीर्ष देश - आइसलैंड
• सबसे नीचे - अफगानिस्तान

बांग्लादेश में 'शांतिर अग्रसेना 2021' (शांति का फ्रंट रनर) नामक एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 4 से 12 अप्रैल 2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत भी भाग लेगा।
• अभ्यास का विषय:- "रोबस्ट पीस कीपिंग ऑपरेशंस”

पेटीएम मनी ने पुणे में नया R&D सेंटर खोला है।

फ्रांस से तीन राफेल फाइटर जेट्स की चौथी खेप भारत पहुंची है।


3 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

गाजियाबाद नगर निगम ग्रीन बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला नगर निगम बना है।

महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले में अम्बोली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में नामित किया है।
• यहां मीठे पानी की मछली प्रजाति (शिस्टुरा हिरण्यकेशी) पाई जाती है।
• शिस्टुरा एक छोटी और रंगीन मछली है।

केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

उर्जित पटेल ब्रिटानिया के अतिरिक्त निदेशक बने है।

DRDO ने लाइट वेट बुलेट प्रूफ जैकेट विकसित की है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डॉ. शैलेंद्र जोशी की पुस्तक 'सुपारीपालन' का विमोचन किया है।

राजस्थान राज्य में कोटा - चित्तौड़गढ़ रेलवे खंड (श्रीनगर - जलिंद्री) के CCRS निरीक्षण और कमीशनिंग के बाद, भारतीय रेलवे का पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र देश का पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे क्षेत्र बन गया है।

मल्लिका श्रीनिवासन सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की चेयरपर्सन बनी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल 'निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) वेब पोर्टल के लिए MyNEP2020 प्लेटफार्म लॉन्च किया है।

आदिल ज़ैनुलभाई क्षमता निर्माण आयोग (CBC) के अध्यक्ष बने है।

अनियाँ मिथुन ने 31 मार्च को नेपाल में संपन्न हुई साउथ एशियन वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments