आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 23 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 22 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

22 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

मनोदर्पण योजना
शिक्षा मंत्रालय की मनोदर्पण योजना के तहत छात्रों और अभिभावकों को तनाव से बचाने के लिए काउंसलर की मदद उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का लाभ देश भर के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ले सकते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोबोट हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर पहली उड़ान भरकर इतिहास रचा है।
धरती से परे किसी दूसरी ग्रह पर इस तरह की यह पहली उड़ान है। यह इंजीनिटी हेलीकॉप्टर 10 फीट की ऊंचाई तक उड़ा।
• इस मिशन में भारतवंशी इंजीनियर बॉब बलराम की अहम भूमिका रही।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पहली ऐसी पार्टी बन गई है, जिसने चुनावी बांड के माध्यम से चंदा देने वालों के नामों की घोषणा की है।

इरदिस डेबी इन्टो एक बार फिर से मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति चुने गए। चुनावी परिणाम के कुछ समय बाद ही उनकी हत्या कर दी गई।

21 अप्रैल को जाने-माने बांग्ला कवि शंख घोष का निधन हो गया।

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
2021 की थीम:- रिस्टोर अवर अर्थ (Restore Our Earth)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद को समाप्त कर दिया गया है। अब टीम का मुख्य कोच सीनियर पुरुष टीमों के चयन की जिम्मेदारी उठाएंगे।

हर साल अप्रैल में चौथे गुरुवार को इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे (International Girls in ICT Day) मनाया जाता है। इस वर्ष 22 अप्रैल 2021 को मनाया जा रहा है।
• उद्देश्य:- प्रौद्योगिकी में लड़कियों और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना।


23 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तीन निकायों के लिए 1 जनवरी, 2022 से शुरू करते हुए तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल प्यूमा के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं।

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर बने है।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी और हिंदी अभिनेता किशोर नंदलास्कर का निधन हो गया।

भारतवंशी वनिता गुप्ता अमेरिका की एसोसिएट अटार्नी जनरल बनी है।

लूना 25 क्या है ?
रूस ने चंद्रमा के ध्रुवों पर पानी खोजने के लिए 45 साल बाद पांच चंद्र मिशन की घोषणा की है। यह मिशन 2023-24 में लॉन्च किया जाएगा।

ध्रुव MK-III
भारतीय नौसेना को भारत में निर्मित ध्रुव MK-III हेलीकॉप्टर्स की पहली इकाई सौंपी गई है। ये एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स मल्टीरोल और मल्टी मिशन इनेबल्ड है।
• इनका उपयोग कॉम्बैट के साथ ही तटीय निगरानी के लिए भी किया जाएगा।

23 अप्रैल को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।

23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस मनाया जाता है।

21 अप्रैल को राजस्थान के मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का निधन हो गया।

भारत को एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021 में 115 देशों में 87वां स्थान मिला है। यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित की गई है।


24 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही पद्म पुरस्कार से सम्मानित भारतीय इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन का निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस समझौते की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित "नेताओं के जलवायु शिखर सम्मेलन" में भाग लिया, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की। यह सम्मेलन 22-23 अप्रैल 2021 को वर्चुअली आयोजित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) नवंबर 2021 में ग्लासगो में आयोजित किया जाएगा।

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) जीसी मुर्मू को 2021 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए रासायनिक हथियारों के निषेध के लिए संगठन (OPCW) का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है।

रेखा मेनन को नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की पहली महिला चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

नासा के पर्सिवरेंस मार्स रोवर ने मंगल ग्रह से पहली ऑक्सीजन निकाली है।
• यह ऑक्सीजन पर्सिवरेंस के साथ के उपकरण 'मार्स ऑक्सीजन इन सीटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरिमेंट' (MOXIE) ने निकाली है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के चौथे शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 24 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
• विषय:- 'COVID-19 संकट पर पशुचिकित्सा प्रतिक्रिया'

24 अप्रैल को शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

जलवायु कार्यकर्ता आकाश रानीसन ने एक नई ई-बुक "क्लाइमेट चेंज एक्सप्लेनड- फॉर वन एंड ऑल" लांच की है।

लोकप्रिय गुजराती और हिंदी फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है।

हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस भी कहा जाता है।

हैदराबाद की रूमाना सिन्हा सहगल ने नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021 जीता है।

हर साल 24 अप्रैल को विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस मनाया जाता है।
जबकि प्रयोगशाला पशु सप्ताह  20 से 26 अप्रैल तक मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments