आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 20 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 19 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

19 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय 17 अप्रैल को हिंदी के जाने-माने साहित्यकार और पदम भूषण डॉक्टर नरेंद्र कोहली का निधन हो गया।
रामकथा पर लिखे साहित्य के कारण उन्हें आधुनिक तुलसीदास भी कहा जाता है।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 49 किग्रा में विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है।
चानू ने स्नैच में 86 किग्रा का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा का भार उठा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में ड्रेको मैलफॉय की मां नार्किसा मैलफॉय का रोल निभाने वाली अभिनेत्री हेलेन मैक्रॉरी का निधन हो गया।

संजय श्रीनेत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए चेयरमैन बने है।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

पहलवान रवि कुमार दहिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

हाथियों को बचाने के लिए हर साल 16 अप्रैल को हाथी दिवस मनाया जाता है।

स्वच्छता उत्पाद 'ड्यूरोकिआ सीरीज'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित विश्व की पहली सस्ती और लंबे समय तक चलने वाली स्वच्छता उत्पाद 'ड्यूरोकिआ सीरीज' का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष का विषय:- कॉम्प्लेक्स पास्ट्स: डाइवर्स फ्यूचर्स (Complex Pasts: Diverse Futures)

19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है।
लीवर क्यों महत्वपूर्ण है ?
• संक्रमण और बीमारी से लड़ता है।
• ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
• शरीर से टॉक्सिक सब्सटांस को निकालता है।
• कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।
• रक्त का थक्का जमने में मदद करता है।
• शरीर के कई आवश्यक प्रोटीन बनाता है।
• पाचन में पित्त और एड्स को राहत देता है।
• कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के निर्माण के लिए जिम्मेदार है।
• अल्कोहल सहित चिकित्सा और दवाओं को तोड़ता है।
• शरीर में इंसुलिन और अन्य हार्मोन को तोड़ता है।

COVID-19 के कारण भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अहमद हुसैन लाला का निधन हो गया है।

34वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 
2021 की सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 18 अप्रैल 2021 तक अल्माटी, कजाकिस्तान में किया गया था।
भारत ने 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पदकों में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
• स्वर्ण पदक 
रवि कुमार दहिया - 57 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
विनेश फोगट - 53 किलो महिला फ्रीस्टाइल
अंशु मलिक - 57 किलो महिला फ्रीस्टाइल
सरिता मोर - 59 किलो महिला फ्रीस्टाइल
दिव्या काकरन - 72 किलो महिला फ्रीस्टाइल
• रजत पदक
बजरंग पुनिया - 65 किलो पुरुष फ़्रीस्टाइल
दीपक पुनिया - 86 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
साक्षी मलिक - 65 किलो महिला फ्रीस्टाइल
• कांस्य पदक 
करन मोर - 70 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
नरसिंह यादव - 79 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
संजीत - 92 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
सत्यव्रत कादियान - 97 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
सीमा बिस्ला - 50 किलो महिला फ्रीस्टाइल
पूजा सिहाग - 76 किलो महिला फ्रीस्टाइल

हाल ही ग्राफिक्स और पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब इंक के सह-संस्थापक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक चार्ल्स गेशके का निधन हो गया।


20 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

गुजरात के मेहसाणा जिले में फणीधर में इटली ने भारत में अपना पहला मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया है।

हाल ही प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और कॉमेडियन विवेक का निधन हो गया।

अजय सेठ ने 16 अप्रैल, 2021 को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी का 17 अप्रैल, 2021 को ढाका में निधन हो गया।

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने 16 अप्रैल, 2021 को कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।
क्यूबा उत्तरी कैरिबियन में स्थित है, जहां कैरेबियन सागर, मैक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर मिलते हैं।

विशेष चलनिधि सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 अप्रैल, 2021 को वित्त वर्ष 2021-22 में नए ऋण देने के लिए अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों को 50,000 करोड़ रूपये की विशेष चलनिधि सुविधा (Special Liquidity Facility- SLF) प्रदान करने का निर्णय लिया है।
महत्वपूर्ण तथ्य:- कृषि और संबद्ध गतिविधियों, ग्रामीण गैर-कृषि क्षेत्र और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों- सूक्ष्म वित्त संस्थान संस्थानों (NBFC-MFIs) को समर्थन देने के लिए नाबार्ड को एक वर्ष के लिए 25,000 करोड़ रुपए की विशेष चलनिधि सुविधा प्रदान की जाएगी।
• आवास क्षेत्र का समर्थन करने के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक को एक वर्ष के लिए 10,000 करोड़ रुपए की विशेष चलनिधि सुविधा प्रदान की जाएगी।
• सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण की आवश्यकताओं के लिए इस सुविधा के तहत सिडबी को 15,000 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
ये तीनों सुविधाएं प्रचलित नीति रेपो दर पर उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में जेंडर संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

हर साल 20 अप्रैल को यूएन चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 84वीं रैंक मिली है।
• सूचकांक उन देशों के आधार पर रैंक करता है कि उनका पासपोर्ट कितना मजबूत है।
• रैंक 1: जापान
• रैंक 110: अफ़ग़ानिस्तान (सबसे नीचे)

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक गंजम वेंकटसुब्बैया का निधन हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय क्षेत्र में एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARCs) के कामकाज की व्यापक समीक्षा करने के लिए छह सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
पैनल की अध्यक्षता सुदर्शन सेन करेंगे।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का निधन हो गया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (SISFS) की शुरुआत की है।
• उद्देश्य:- स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
• 2 वर्ष से अधिक पुराने स्टार्टअप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
• इस योजना की अवधि 4 वर्ष रहेगी।

हाल ही पूर्व केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया। ​वह उत्तराखंड में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद थे।

फेसबुक समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2021 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ? - स्वीडन
भारत को 120 देशों में 49वां स्थान मिला है।


21 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

"द क्रिसमस पिग" किसका नया उपन्यास है ? - जेके राउलिंग

न्यूजीलैंड वित्तीय फर्मों के लिए जलवायु परिवर्तन कानून बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना है।

DRDO ने सैनिकों के लिए SpO2-आधारित पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली विकसित की है।
• यह व्यक्ति को हाइपोक्सिया की स्थिति से बचाती है।
हाइपोक्सिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें ऊतकों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा शरीर की सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त होती है।

हर साल 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस (World Creativity and Innovation Day) मनाया जाता है।

हर साल 21 अप्रैल को भारत में, 'लोक सेवा दिवस (Civil Services Day)' मनाया जाता है।
• इस दिन देश के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में नव नियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
• उन्होंने लोक सेवकों को 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया (Steel Frame of India)' कहा था।

हाल ही अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडेल का निधन हो गया।
• उन्होंने 1977 से 1981 तक उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

हाल ही RBI के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम का निधन हो गया।
• उन्हें भारतीय बैंकिंग सुधार का पिता कहा जाता है।

राउल कास्त्रो के इस्तीफे के बाद मिगेल मारियो डियाज़-कैनेल क्यूबा के नए राष्ट्रपति बने हैं।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में 180 देशों में भारत को 142वां स्थान मिला है। भारत 2020 में भी 142 वें स्थान पर था।
• रैंक 1: नॉर्वे 

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), प्रह्लाद सिंह पटेल ने विश्व विरासत दिवस 2021 के अवसर पर रामायण पर पहली ऑनलाइन प्रदर्शनी का वर्चुअली उद्घाटन किया।

भारत-जर्मनी ने प्लास्टिक कचरे को महासागरों में प्रवेश से रोकने के लिए समझौता किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जगनन्ना विद्या दीवेना योजना शुरू की है।
• उद्देश्य:- फीस का भुगतान करने में असक्षम सभी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना।

महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

उत्तराखंड के टिहरी बांध में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है।
• इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।

हाल ही मोंटे कार्लो 2021 का टेनिस खिताब किसने जीता है ? - स्टेफानोस सितसिपास

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments