आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 14 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 13 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

13 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुणवत्ता शिक्षा के माध्यम से 'छात्रों' और शिक्षकों की समग्र उन्नति ('Students' and Teachers' Holistic Advancement through Quality Education-SARTHAQ) नामक स्कूली शिक्षा के लिए एक कार्यान्वयन योजना SARTHAQ जारी की है।

वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग 2020 (ARWU) शंघाई रैंकिंग कंसल्टेंसी द्वारा जारी की गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc बैंगलोर) ने भारत में सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
• भारतीय संस्थान शीर्ष 100 की सूची में भी नहीं हैं, सबसे अच्छा उच्च शिक्षा संस्थान, (IISc बैंगलोर) 501-600 की श्रेणी में है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, गुनीत मोंगा को नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
• यह दूसरा सबसे बड़ा नागरिक फ्रांसीसी सम्मान है।

यूएई में भारतीय बिजनेस टाइकून एमए यूसुफ अली को शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिला है।

13 अप्रैल 2021 को सुशील चंद्रा ने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया। 
सतीश चंद्र भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने है।

BAFTA अवार्ड्स 2021 के 74 वें संस्करण की घोषणा की गई है।
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नोमैडलैंड

कोविड -19 के कारण प्रसिद्ध शूटिंग कोच संजय चक्रवर्ती का निधन हो गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजय ने अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, अंजलि भागवत जैसे बेहतरीन निशानेबाजों को प्रशिक्षित किया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में नई दिल्ली में AICTE लीलावती पुरस्कार, 2020 प्रदान किया।

पूनम गुप्ता पॉलिसी थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की नई महानिदेशक बनी है।

बांग्लादेश में संस्कृत शिक्षण ऐप 'लिटिल गुरु’ का अनावरण किया गया है।

सीबकथॉर्न
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस साल राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न (Seabuckthorn) के पौधे लगाने का फैसला किया है।
यह एक झाड़ी है, जो नारंगी-पीले रंग की खाने योग्य बेरों का उत्पादन करती है।
भारत में, यह हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा के ऊपर आमतौर पर शुष्क क्षेत्रों जैसे लद्दाख और स्पीति के ठंडे रेगिस्तान में पाया जाता है।

अर्गिरिया शरदचंद्रजी
अप्रैल 2021 में दक्षिण महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में फूलों के पौधों की एक नयी प्रजाति खोजी गई, जिसका नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर रखा गया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पवार के योगदान को देखते हुए इस प्रजाति का नाम 'अर्गिरिया शरदचंद्रजी' रखा गया है।

महेंद्रगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का प्रस्ताव
ओडिशा सरकार ने मार्च 2021 में राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित महेंद्रगिरि में राज्य का दूसरा बायोस्फीयर रिजर्व का प्रस्ताव किया है।
• महेंद्रगिरि एक समृद्ध जैव विविधता वाला पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र है। प्रस्तावित महेंद्रगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का क्षेत्र लगभग 470,955 हेक्टेयर है और यह पूर्वी घाट में गजपति और गंजम जिलों में फैला हुआ है।


14 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

'विकास आशा' ऋण योजना
धारवाड़ मुख्यालय वाले कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) ने महिलाओं के लिए 'विकास आशा' ऋण योजना शुरू की है।

‘सदाबहार’ आम
राजस्थान के कोटा के 55 वर्षीय किसान श्रीकृष्ण सुमनने आम की एक ऐसी नई किस्म विकसित की है, जिसमें नियमित तौर पर पूरे साल ‘सदाबहार’ नाम का आम पैदा होता है।

प्रो. माधवन मुकुंद को चेन्नई गणितीय संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

चीन में ऊंटों के लिए दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है।

अमेरिकन अपनी हॉकी टीम के लिए भारतीय कोच हरेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। हरेंद्र सिंह इससे पहले भारतीय हॉकी सीनियर टीम और महिला टीम के कोच रह चुके हैं। 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी द्वारा मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

मूकनायक नामक साप्ताहिक पत्र किसके द्वारा निकाला गया ? - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलवीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1958 में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

अरुणाचल प्रदेश में एक नई पक्षी प्रजाति की खोज
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में एक नई पक्षी प्रजाति की खोज की है।
• इस पक्षी की पहचान 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' (three-banded rosefinch) के रूप में की गई है। यह भारत में पक्षी परिवार की 1,340वीं प्रजाति बन गया है।
• 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' दक्षिणी चीन का निवासी है और भूटान में भी पाया जाता है।

दुर्लभ चौकोर छवि के क्वासर की खोज
अप्रैल 2021 में अंतरराष्ट्रीय खगोलविदों के एक समूह ने 12 दुर्लभ क्वासर्स की खोज की है, जिनमें से प्रत्येक चार अलग-अलग चौकोर छवियां प्रदान करते हैं, जिन्हें आमतौर पर 'आइंस्टीन का क्रॉस' (Einstein’s cross) कहा जाता है।
• क्वासर दूर आकाशगंगा का अत्यधिक चमकीला पिंड है, जिसे सुपरमैसिव ब्लैकहोल से ऊर्जा मिलती है।
• क्वासर अवलोकन का उपयोग मुख्य रूप से आकाशगंगाओं के विकास का निर्धारण करने और हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर को समझने के लिए डार्क मैटर अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

निर्धारित प्रक्रिया के बिना प्रत्यर्पित नहीं किए जाएंगे रोहिंग्या
अप्रैल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना म्यांमार प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा।
• सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की इस दलील को स्वीकार किया है कि भारत में रोहिंग्या अवैध प्रवासी हैं और इन्हें विदेशी विषयक अधिनियम, 1946 के तहत सभी प्रक्रियाओं के अनुसार निर्वासित किया जाना चाहिए।
‘शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1951 के संयुक्त राष्ट्र अभिसमय’ और उसके बाद ‘शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1967 के प्रोटोकॉल’ के तहत, शरणार्थी शब्द किसी ऐसे व्यक्ति से संबंधित है, जो अपने मूल देश से बाहर है और जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, एक विशेष सामाजिक समूह की सदस्यता या राजनीतिक विचारधारा के कारणों से उत्पीड़ित होने के डर के कारण वापस लौटने में असमर्थ या अनिच्छुक है।
किसी भी देश के नागरिक न होने वाले व्यक्ति (Stateless persons) भी इस अर्थ में शरणार्थी हो सकते हैं, जहां मूल देश (नागरिकता) को उसके 'पूर्व निवास स्थान के देश' के रूप में समझा जाता है।
• वर्तमान में भारत में लगभग 300,000 लोगों को शरणार्थियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
लेकिन भारत ‘शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1951 के संयुक्त राष्ट्र अभिसमय’ और ‘शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1967 के प्रोटोकॉल’’ का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है। न ही भारत के पास कोई शरणार्थी नीति है और न ही भारत का कोई शरणार्थी से संबंधित कानून है।

विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
चगास रोग या 'अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस' को 'साइलेंट डिजीज' भी कहा जाता है।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (भीम जयंती) मनाई जाती है।
• 14 अप्रैल 1891 को भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। 2015 से भीम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

हर साल 13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस मनाया जाता है।

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर केन विलियमसन को हाल ही में सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र को मिली भारत की पहली फ्लोटिंग LNG स्टोरेज और रिगैसिफिकेशन यूनिट
• भारत का पहला फ्लोटिंग स्टोरेज एंड रिगैसिफिकेशन यूनिट (FSRU) भारत के पश्चिमी तट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एच-एनर्जी के जयगढ़ टर्मिनल पर पहुँच गया है।


15 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

सिद्धार्थ लोंगजाम नाडा के महानिदेशक बने है।

आई मस्ट टेल : द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर किसकी ऑटोबायोग्राफी है ? - कबीर बेदी

स्पेन का सविल शहर वर्चुअल समारोह में 22वें लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार की मेजबानी करेगा।

हाल ही केंद्रीय संचार और कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने "राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के "ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन पोर्टल" का शुभारंभ किया।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो के विजय राघवन ने सभी आयु वर्गों की मानसिक भलाई को बढ़ावा देने के लिए "MANAS" ऐप लॉन्च किया हैं। 

बंगाली समुदाय द्वारा 15 अप्रैल को पोइला बोइशाख यानि बंगाली नव वर्ष मनाया गया। यह हर साल 14 अप्रैल या 15 अप्रैल के आसपास पड़ता है।

ट्यूलिप फेस्टिवल
कश्मीर घाटी में, श्रीनगर में 3 से 7 अप्रैल 2021 तक पांच दिवसीय ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
• श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है।
• नीदरलैंड्स (हॉलैंड) ट्यूलिप का सबसे बड़ा उत्पादक है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 13 अप्रैल, 2021 को नर्सरी संचालकों को उपभोक्ताओं (खरीददारों) से जोड़ने के लिए 'राष्ट्रीय नर्सरी पोर्टल' शुरू किया।

13 अप्रैल, 2021 को जापान सरकार ने कहा कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से 1 मिलियन टन से अधिक दूषित पानी को समुद्र में छोड़ा जाएगा।
• जापान फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी की बड़ी मात्रा को अगले दो वर्षों में प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू करेगा। इस कदम का स्थानीय मछुआरों और निवासियों ने कड़ा विरोध किया है।
• रेडियोधर्मी आइसोटोप ‘ट्राइटियम’ को पानी से अलग करने में कठिनाई होती है।
पानी को समुद्र में छोड़ने से पहले पानी को तब तक पतला किया जाएगा, जब तक कि ट्राइटियम का स्तर नियामक सीमाओं से नीचे नहीं आ जाता।
ट्राइटियम को अपेक्षाकृत हानिरहित माना जाता है, क्योंकि यह मानव त्वचा को भेदने और अन्य परमाणु संयंत्रों के लिए पर्याप्त ऊर्जा उत्सर्जन नहीं करता है।

कृषि मंत्रालय और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एमओयू
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 14 अप्रैल, 2021 को छ: राज्यों के 100 गांवों में एक पायलट प्रोजेक्ट के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
• माइक्रोसॉफ्ट फसलोपरांत प्रबंधन एवं वितरण सहित स्मार्ट एवं सुव्यवस्थित कृषि के लिए किसान इंटरफेस विकसित करेगा।
6 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान व आंध्र प्रदेश के 10 जिलों में चयनित 100 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments