आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 11 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 10 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

10 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।

भारतीय धावक, दूती चंद को पहले छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
दुती चंद ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 तथा 200 मीटर में रजत पदक जीते थे।

भारत ने सेशेल्स को 100 करोड़ रुपये के गश्ती जहाज "PS जोरोस्टर" दिए है। सेशेल्स भारत की सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल) योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक’ ने दुनिया का पहला माइक्रोसेन्सर आधारित विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर (ETD) लॉन्च किया है, जिसे “नैनोस्नीफर” नाम दिया गया है।

SBI MF 5 लाख करोड़ रुपये के AAUM को पार करने वाली भारत की पहली म्यूचुअल फंड कंपनी बनी है।

औहौमौदौ महामदौ नाइजीरिया के नए प्रधानमंत्री बने है।


11 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी का 6 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया।

अंतरिक्ष में कृषि की संभावना
मार्च 2021 में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बैक्टीरिया की नई प्रजातियों खोजी हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों और चंद्रमा या मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष पर्यटकों की दीर्घकालिक खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष कृषि में मदद कर सकती है।
• शोधकर्ताओं ने ISS पर विभिन्न स्थानों से मेथिलोबैक्टीरिया (Methylobacteriaceae) परिवार से संबंधित जीवाणु (बैक्टीरिया) के 4 अलग-अलग उपभेदों (स्ट्रेन) की खोज की है।
इनमें से 1 स्ट्रेन की पहचान मिथाइलोरुब्रम रोडेशियानम के रूप में की गई, अन्य 3 को पहले कभी देखा नहीं गया था,जो एक नई प्रजाति है।
नई बैक्टीरिया प्रजाति मिथाइलोबैक्टीरियम अजमाली की मदद से पौधों को उगाना संभव हो सकता है। प्रजाति का नाम प्रख्यात जैव विविधता वैज्ञानिक डॉ. सैयद अजमल खान के नाम पर रखा गया है।
पृथ्वी पर अपने आप बढ़ने वाले पौधों को अंतरिक्ष में बढ़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हेतु बैक्टीरिया की अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होती है।
इन नए बैक्टीरिया में उपस्थित जीन पृथ्वी और अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक तीन पोषक तत्व नाइट्रोजन निर्धारण, फॉस्फेट को घुलने, और पोटेशियम को अवशोषित करते हैं।

जेनोबोट्स
अमेरिका के टफ्ट्स और वरमोंट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मेंढ़कों की स्टेम कोशिकाओं से रोबोट विकसित किए हैं। इन रोबोट को जेनोबोट्स (Xenobots) नाम दिया गया है।
• ये रोबोट क्षति के बाद स्वयं को ठीक करने में सक्षम हैं, मेमोरी रिकॉर्ड कर सकते हैं और समूहों में एक साथ काम कर सकते हैं।
• ये सजीव रोबोट अपने परिवेश के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपनी सतह पर उपस्थित सूक्ष्म बाल बराबर कणों 'सिलिया' (cilia) का उपयोग करके चल सकते हैं।

वुल्फ-रेएट क्या है ?
भारतीय खगोलविदों ने हाल ही में सबसे गर्म तारों में से एक वुल्फ-रेएट तारों की खोज की है। यह सूर्य से हजार गुना ज्यादा प्रकाशमान होते हैं। इनका तापमान सूर्य की तुलना में 40 गुना तक ज्यादा हो सकता है।

11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक टीका उत्सव मनाया जाएगा।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 9 अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

10 अप्रैल को पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन के रूप में प्रसिद्ध 76 वर्षीय अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया।

ज्योतिबा फुले ने 1873 को दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की।

नूरा अल मातरोउशी संयुक्त अरब अमीरात की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनेगी।


12 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
12 अप्रैल 1961 को, पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान सोवियत नागरिक, यूरी गगारिन द्वारा की गई थी।

हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने श्रीनगर में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है।

सिंगापुर सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता ‘RCEP’ लागू करने वाला पहला देश बना है। 
• RCEP - Regional Comprehensive Economic Partnership.

हर साल 11 अप्रैल को पार्किंसंस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पार्किंसंस दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो एक प्रगतिशील तंत्रिका तंत्र विकार है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के कोरोनावायरस-विरोधी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत 14 दिनों का "मास्क अभियान" शुरू किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments