आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2021 । मार्च 2021 । राजस्थान करंट अफेयर्स

 
राजस्थान करेंट अफेयर्स 2021


Rajasthan Current Affairs 2021

मार्च 2021 राजस्थान करंट अफेयर्स

भरतपुर की नीतिशा अग्रवाल (9 वर्ष) नॉनस्टॉप डांस में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली भारत की पहली बच्ची बनी है। उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ग्रांड मास्टर का टाइटल प्राप्त किया।

1 मार्च को राज्य कोविड-19 टीकाकरण कोविन 2.0 शुरू हो गया।
इस चरण में 60 वर्ष से अधिक और 45 से 60 वर्ष के बीच की आयु वाले गंभीर बीमारी के शिकार लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

स्वच्छ मशहूर स्थलों की सूची
जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के तहत देश के 12 स्थानों को चुना है। इनमें राजस्थान के कुंभलगढ़, जैसलमेर किला और रामदेवरा को चुना गया है।

बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार योजना 2021' की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 फरवरी को बजट में अनाथ, उपेक्षित बच्चों के पुनर्वास के लिए गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर संचालन की योजना रखी।
यह योजना पूरे 33 जिलों में शुरू की जाएं।
गोरा धाय के बारे में जानकारी:-
गोरा धाय ने 1679 ने किशनगढ़ के रूपसिंह की हवेली में कैद किए गए जसवंतसिंह के पुत्र अजीतसिंह  की औरंगजेब से रक्षा की थी।
औरंगजेब अल्पायु अजीतसिंह को मारकर मारवाड़ को खालसा घोषित करना चाहता था। गोरा धाय सफाई कर्मी का भेषधारण कर अंदर गई और अपने बच्चे को सुलाकर औरंगजेब के शाही घेरे से अजीतसिंह को टोकरी में रखकर बाहर ले आई।
• गोरा धाय का नाम मारवाड़ के राष्ट्रगीत धूंसो में शामिल है।
• गोरा धाय माली समाज से थी।
नोट:- पन्नाधाय मुगल शासक हुमायूं के जबकि गोरा धाय मुगल शासक औरंगजेब के समकालीन थी।

पाली के जैतारण तहसील के खेड़ा रामगढ़ गांव की मोनिका पटेल का इंडिया की वनडे और टी-20 टीम में चयन हुआ है।

ड्राइविंग लाइसेंस पर ऑर्गन डोनेशन की इच्छा अंकित करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।

राजस्थान में 5 अगस्त 2011 को फूड सेफ्टी एक्ट लागू हुआ। लागू होने के 10 साल में एक भी मिलावटखोर को सजा नहीं मिली है।
• मौजूदा प्रावधान में मिलावटिओं को जमानत पर छोड़ने की व्यवस्था है।
हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिलावट और नकली दवाओं पर रोक लगाने के लिए क्रिमिनल लॉ (राजस्थान संशोधन) एक्ट 2021 को विधानसभा में पेश किया है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू हो जाएगा।

8 मार्च को राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया। अंशुमान सिंह ने जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

राजस्थान में डेनमार्क के सहयोग से डेयरी क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।

मानवता के लिए किए गए कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी 1000 महिलाओं की सूची में पहला स्थान जोधपुर की पार्वती जांगिड़ सुतार ने हासिल किया है।

राजस्थान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर धौलपुर की वसुंधरा चौहान को पुलिस उप निरीक्षक पद पर सीधी भर्ती देने का निर्णय किया है, जो पिछले दिनों अपनी जान की बाजी लगाकर बस में अपराधियों से बढ़ गई थी।

राजस्थान के विभिन्न तीर्थ और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन और तीर्थ स्थान जीर्णोद्धार व आध्यात्मिक विरासत संवर्धन (प्रशाद) अभियान के तहत अब तक 256 करोड रुपए की सहायता उपलब्ध कराई है।

4 मार्च को केंद्र सरकार ने 111 शहरों के लिए इज ऑफ लिविंग इंडेक्स जारी किया।
शीर्ष 50 रहने के लिए सबसे बेहतर शहरों में जोधपुर 21वें और जयपुर 23वें नंबर पर रहा।

बूंदी स्थित रामगढ़ विषधारी सेंचुरी राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व बनेगा। इसे बाघों का जच्चा घर भी कहा जाता है।

चंबल नदी पर राजस्थान का सबसे लंबा पुल 1880 मीटर कोटा में बनाया जाएगा।

राजस्थान की पहली महिला उपमुख्यमंत्री ? - कमला बेनीवाल
राजस्थान कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष ? - लक्ष्मी चुंडावत।

वर्तमान (मार्च 2021) में राजस्थान राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली है।
2015 से 2018 तक सुमन शर्मा आयोग की अध्यक्ष रही।
2011 से 2014 तक लाडकुमारी जैन आयोग की अध्यक्ष थी।

राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हदयमोहिनी का  93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बूंदी के भैंसखेड़ा गांव में मेज, कुरेल और घोड़ापछाड़ नदियों के संगम पर टापू के बीच में तिल भांडेश्वर महादेव का मंदिर बना हुआ है।
इस संगम पर 'ॐ' की आकृति बनती है।

साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार इस बार श्री गंगानगर के साहित्यकार डॉ मंगल बादल को देने की घोषणा की गई।
उनकी काव्य कृति 'कुदरत रो न्याव' के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

जयपुर की नृत्य गुरु मिताली घोष को 'मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ इंडिया 2021' खिताब से नवाजा गया है।

30वां बिहारी पुरस्कार 2020
के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने 4 मार्च, 2021 को 30वें बिहारी पुरस्कार 2020 की घोषणा की।
मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक 'तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य' के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 
बिहारी पुरस्कार में 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।
प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर यह पुरस्कार, हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा विगत 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट कृति के लिए दिया जाता है।
डॉ. आएदन सिंह भाटी को उनके कविता संग्रह, 'आंख हीयै रा हरियल सपना' के लिए 29वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

13 मार्च को तिजारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी दीन मोहम्मद का निधन हो गया।

डॉ प्रियंका शर्मा को पीएसआईपीडब्ल्यूू अवार्ड
 की मूल निवासी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ प्रियंका शर्मा का चयन प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज इंटरनेशनल प्राइज फॉर वाटर 2020-21 के लिए किया गया है।

आरक्षण की सीमा 50%
पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मामले में 102 वां संविधान संशोधन को राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य को कमजोर करने वाला बताते हुए इसके खिलाफ अदालती रास्ते पर जाने का निर्णय किया है।
साथ ही आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने की भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 50% से अधिक आरक्षण पर राज्यों से उनका पक्ष मांगा है।
• आरक्षण मामले में इंदिरा साहनी जजमेंट यानी मंडल जजमेंट को दोबारा देखने की जरूरत है या नहीं सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने इस पर 15 मार्च से सुनवाई शुरू की है।
• मंडल जजमेंट में संवैधानिक बेंच ने आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% तय की थी।

17 नगर पालिकाओं का गठन
15 मार्च को राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रदेश के 12 जिलों में 17 नगर पालिकाओं के गठन को मंजूरी दी। इनके गठन की घोषणा 2020-21 के बजट में की गई थी।
जिले - दौसा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, सिरोही, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर सवाई माधोपुर, बारां, करौली तथा धौलपुर।
नगरपालिकाएं:- मंडावरी, बस्सी, रामगढ़, बानसूर, जावाल, भोपालगढ़, लालगढ़-जाटान, उच्चैन, सीकरी, सरमथुरा, बसेड़ी, अटरू, पावटा-प्रागपुरा, सुल्तानपुर, सपोटरा, लक्ष्मणगढ़ एवं बामनवास।

डोडा पनीर (विथानिया कोगुलेंस)
यह भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाला मरूदभिद पादप है। 
यह एक झाडी है, जो बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में प्रमुखता से पाई जाती है।
हाल ही शोधकर्ताओं ने इस पौधे के फूलों से इंसुलिन स्त्राव को प्रेरित करने वाले यौगिकों की खोज की है। जिससे डायबिटीज के इलाज में सहायता मिल सकती है।

96 वर्षीय राजयोगिनी दादी रत्न मोहिनी को ब्रह्मकुमारी संस्थान ने अपना आध्यात्मिक मुखिया नियुक्त किया है।

राजस्थान में उपचुनाव
16 मार्च को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की।
राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों राजसमंद, भीलवाड़ा की सहाड़ा और चुरू की सुजानगढ़ सीट पर 17 अप्रैल को मतदान होगा।
• चुनाव परिणाम 2 मई को जारी किया जाएगा।
• उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर उपचुनाव होना है लेकिन उसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

चंबल के तीनों बांधों का जीर्णोद्धार
हाडौती की लाइफलाइन चंबल के तीनों बड़े बांधों राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज के जीर्णोद्धार की वर्ल्ड बैंक और केंद्रीय जल आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने लगभग 1.50 अरब रुपए की राशि जारी की है।
• वर्ल्ड बैंक की राशि से जीर्णोद्धार:-
बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से वर्ल्ड बैंक ने देश के 733 बड़े बांधों की संरक्षा, मरम्मत के लिए 11 हजार करोड रुपए स्वीकृत किए हैं।
इस परियोजना में राजस्थान के राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज और बांसवाड़ा के माही बांध को शामिल किया गया है।

18 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक विकास कोष की राशि 2.25 करोड़ से बढ़ाकर सांसदों की तरह 5 करोड प्रतिवर्ष करने की घोषणा की।
• भ्रष्टाचारियों को ट्रैप कराने के लिए 1 करोड रुपए का रिवाल्विंग फंड बनेगा।
भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064.
मातृत्व सेवाओं के लिए 10 जिलों में 100 ममता एक्सप्रेस चलाई जाएगी।
जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर
धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर
बारां, झालावाड़  

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना
राज्य में 5 लाख के कैशलेस बीमा वाली यह यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई से शुरू की जाएगी।
• इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (NFSA) और सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना (SECC) के दायरे में शामिल लोगों को सुविधा निःशुल्क रहेगी। और ₹850 प्रतिवर्ष पर कोई भी इस योजना का लाभ उठा सकेगा।


सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की सुरक्षा के लिए कदम
मार्च 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षियों को बचाने के लिए राजस्थान और गुजरात में इन पक्षियों के प्राकृतिक आवासों से होकर गुजरने वाली ओवरहेड पावर केबल (overhead power cables) को, भूमिगत केबल के साथ प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता पर जांच करने का निर्णय लिया है।
• ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स को आईयूसीएन द्वारा ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 और CMS कन्वेंशन तथा CITES के परिशिष्ट I में भी सूचीबद्ध है।

मानिनी कौशिक का संबंध है ? - निशानेबाजी

बायोडीजल की डोर टू डोर सप्लाई करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है।

राजस्थान नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2021
राज्य विधानसभा में 19 मार्च को राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया।
इसमें नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों की संख्या को बढ़ाया गया है।
अब नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की संख्या छह से बढ़ाकर 12, नगर परिषद में छह से बढ़ाकर आठ और नगर पालिका में चार से बढ़ाकर 6 कर दी गई।
मनोनीत पार्षदों में एक विशेष योग्यजन को शामिल किए जाने के लिए विधेयक में संशोधन किया है।

21 मार्च को राजस्थानी साहित्य अकादमी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ आनंद शर्मा को कोलकाता की साहित्य संस्था विचार मंच की ओर से आचार्य नानेश स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख सचिव माइंस पेट्रोलियम व सूचना प्रौद्योगिकी अजिताभ शर्मा को जल संरक्षण के चित्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वाटर स्टीवर्ड ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस शिवकुमार शर्मा का 21 मार्च को निधन हो गया।

सुंदर कांति जोशी पुरस्कार
साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर को मिलने वाला सुंदर कांति जोशी पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज प्रियंका शर्मा को दिया जाएगा।
• 2019-20 सत्र के लिए आयुषी गर्ग और सिमरन चौधरी के नामों की घोषणा की गई।
• यह पुरस्कार 3 अप्रैल को सुंदर कांति जोशी के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

पीएम आवास योजना में राजस्थान पहले नंबर पर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण (2019 -20 एवं 2020-21) में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।

राजपाल कलराज मिश्र ने 'डायरेक्ट्री ऑफ फॉर्मर जजेज' का विमोचन किया है।

गागरोन किला
यह आहू व कालीसिंध नदियों के किनारे पर स्थित है।
गागरोन किले का निर्माण में मीजल देव डोड ने 11वीं शताब्दी में कराया था। इसे इतिहास में गेट ऑफ मालवा भी कहा गया है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।
30 मार्च 1949 को राजस्थान आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आया था।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (RSSC) के वर्तमान चेयरमैन कौन है ? - दिनेश कुमार यादव (15 जनवरी 2021 से)

यूट्यूब, टेलीग्राम, प्ले स्टोर पर DevEduNotes सर्च करें।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments