आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज फरवरी 2021। चर्चित महिलाएं 2021। चर्चित पुस्तकें 2021

   General knowledge 2021


जनरल नॉलेज फरवरी 2021

General knowledge 2021

हार्मुज जलसंधि
1290 में खोजा गया ईरान का हार्मुज द्वीप 48 किलोमीटर में फैला हुआ है।
हार्मुज जलसंधि ईरान के दक्षिणी भाग में स्थित है, जो 'फारस की खाड़ी' को 'ओमान की खाड़ी' से जोड़ने वाला प्रमुख जलमार्ग है।
• दुनिया में लगभग 40% तेल और बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस इसी मार्ग से विभिन्न देशों और क्षेत्रों तक पहुंचाएं जाते हैं।

लखनऊ मेट्रो Ultraviolet Rays (पराबैंगनी किरणों) से मेट्रो कोच को सैनिटाइज करने वाली भारत की पहली मेट्रो सेवा बनी है।

चेन्नई में भारत का पहला वेटलैंड संरक्षण प्रबंधन केंद्र स्थापित किया गया है।

4 फरवरी 1922 को चौरा चौरी कांड हुआ, जिसके कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
4 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौरा चौरी जनप्रतिरोध के 100वें वर्ष पर शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया।

सीलोन (श्रीलंका)
4 फरवरी 1948 को सीलोन को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। 1972 में इसका नाम लंका रखा गया। 1978 में सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़ते हुए इसका नाम श्रीलंका कर दिया गया।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह देश का पहला कोरोना मुक्त केंद्रशासित प्रदेश बना है।
चंडीगढ़ में भारत के पहले एम्प्युटी क्लिनिक का शुभारम्भ हुआ है।

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अमेरिकी तेल प्रमुख आक्सिडेन्टल के से ‘कार्बन-न्यूट्रल ऑयल’ की दुनिया की पहली खेप प्राप्त की है।

5 फरवरी को केरल ने अपना पहला ह्यूमन मिल्क बैंक खोला है।

2019-20 में लिंगानुपात 934 हो गया है।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक
आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष (2021-22) में भारत की विकास दर 10.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
• रेपो दर को 4% पर बरकरार रखा गया है।

खान अब्दुल गफ्फार खान
इनका जन्म 1890 में पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। इन्हें भारत में सीमांत गांधी और पाकिस्तान में बाचा खान के नाम से भी जाना जाता था।
• इन्होंने 1929 में खुदाई खिदमतगार (अल्लाह के सेवक) आंदोलन शुरू किया।

डेनमार्क दुनिया का पहला वैक्सीन पासपोर्ट वाला देश बना है।
डेनमार्क दुनिया का पहला 'ऊर्जा द्वीप' बनाएगा।

पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को कर्नाटक के धारवाड़ स्थित गडग में हुआ था। पुणे उनकी कर्मभूमि थी, जहां उन्होंने ‘गायन के ख्याल रूप’ के बतौर प्रमुख सिद्धि प्राप्त की। 

इंडिया गेट
10 फरवरी 1921 को ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी। डिजाइन एडविन लुटियन ने तैयार किया। लगभग 10 साल बाद तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने 42 मीटर ऊंची इस इमारत को राष्ट्र को समर्पित किया। आजादी के बाद अमर जवान ज्योति इसका हिस्सा बनी।

भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के बालासोर जिले में देश का पहला 'थंडरस्टॉर्म रिसर्च टेस्टबेड’ स्थापित करने की घोषणा की है।

कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को राज्य का 31वां जिला घोषित करने के लिए एक आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ विजयनगर कर्नाटक का 31 वां जिला बन गया है।

चार्ल्स डार्विन
12 फरवरी 1809 को, क्रमिक विकास का सिद्धांत देने वाले चार्ल्स डार्विन का जन्म इंग्लैंड में हुआ।
1836 में बीगल जहाज पर यात्रा के दौरान जीवों का अध्ययन कर नमूनू एकत्रित किए। 1859 में पुस्तक ओरिजिन ऑफ स्पीशीज प्रकाशित हुई।

सशस्त्र बल जिसमें पहली बार महिलाएं शामिल हुई है ? - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर लॉन्च किया है।

सौर ऊर्जा उत्पादन में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। राजस्थान का दूसरा स्थान है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 फरवरी को राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी। 

उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर जिले में देश का पहला चमड़ा पार्क स्थापित करेगी।

मेट्रो मैन के नाम से प्रसिद्ध है ? - ई श्रीधरन

किशोर न्याय (देखभाल और बाल संरक्षण) विधेयक 2015 में संशोधन को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी, 2021 को बच्चों के हितों को सुनिश्चित करने व बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों को सुनिश्चित करने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के किशोर न्याय (देखभाल और बाल संरक्षण) विधेयक 2015 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
• संशोधन में मामलों के तेजी से निपटारा सुनिश्चित करने तथा जवाबदेही बढाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को किशोर न्याय अधिनियम की धारा 61 के तहत गोद लेने का आदेश जारी करने का अधिकार दिया गया है।
• जिला मजिस्ट्रेट को अधिनियम के तहत और अधिक सशक्त बनाते हुए कानून के सुचारू क्रियान्यवन का भी अधिकार दिया गया है, जिससे संकट की स्थिति में बच्चों के पक्ष में समन्वित प्रयास किए जा सकें।
• जिला मजिस्ट्रेट स्वतंत्र रूप से बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर सुरक्षा इकाइयों और पंजीकृत बाल देखभाल संस्थानों के कामकाज का मूल्यांकन कर सकते हैं।
• बाल कल्याण समितियों के सदस्यों की नियुक्ति संबंधी योग्यता मानदंडों को परिभाषित करने और पहले से अपरिभाषित अपराधों को 'गंभीर अपराध' (serious offence) के रूप में वर्गीकृत करने का भी इसमें प्रस्ताव किया गया है।
किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015: किशोर न्याय कानून (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000 को प्रतिस्थापित करके यह अधिनियम लाया गया था।
• यह अधिनियम उन किशोरों पर वयस्कों की तरह मुकद्दमा चलाने की अनुमति देता है, जिनकी उम्र 16 से 18 वर्ष है और जो जघन्य अपराध में शामिल हैं। यह भारत में सार्वभौमिक रूप से सुलभ दत्तक कानून बनाने का भी प्रावधान करता है।

20 फरवरी 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और यह भारत का 23 वां राज्य बना।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दर्रांग जिले में पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव रखी है।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा की है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारत के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। (केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेज, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी)


चर्चित महिलाएं 2021

आजाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री कौन थी ? - राजकुमारी अमृत कौर

भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल नासा की कार्यवाहक प्रमुख बनी है।

25 वर्षीय कश्मीरी महिला आयशा अजीज, देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी है। वह 2011 में 15 वर्ष की आयु में लाइसेंस प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा पायलट भी बनी थी।

तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीता है।

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की भारतीय मूल की पहली अध्यक्ष रश्मि सामंत बनी है।

विश्व व्यापार संगठन- डब्ल्यूटीओ ने 15 फरवरी, 2021 को आयोजित महासभा की विशेष बैठक में नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोजी ओकोंजो -इवेला को विश्व व्यापार संगठन की पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपनी कार्यकारी सचिव (अध्यक्ष) के रूप में नियुक्त किया है।

आजादी के बाद किसी महिला को पहली फांसी
आजादी के बाद पहली बार भारत में किसी महिला को फांसी दी जाएगी। यह फांसी 2008 में अपने परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाली शबनम को दी जाएगी।

इंग्लैंड की जैस्मिन हैरिसन अटलांटिक महासागर को अकेले  पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।


चर्चित पुस्तकें 2021

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने 'द लिटिल बुक ऑफ एन्करेजमेंट’ नामक अपनी नई पुस्तक लिखी हैं।

"ब्यूटीफुल थिंग्स" नामक संस्मरण किसका है ? - अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन का।

2007 से 2017 तक लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी ने ‘बाय मेनी ए हैप्पी एक्सीडेंट: रिकलेक्शन ऑफ ए लाइफ’ नामक पुस्तक  लिखी है।

संगीत पॉल चौधरी ने 'प्लेटफ़ॉर्म स्केल: फॉर ए पोस्ट-पांडेमिक वर्ल्ड’ नामक पुस्तक लिखी है।

रक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष और सांसद जुएल ओराम ने ‘Turn Around India: 2020- Surmounting Past Legacy’ बुक लॉन्च की है।
इस पुस्तक के लेखक:- आरपी गुप्ता

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली पुस्तक "अनफिनिश्ड: ए मेमॉयर" जारी की है।

पीटर मुखर्जी ने अपना संस्मरण 'स्टारस्ट्रक: कन्फेशंस ऑफ अ टीवी एग्जीक्यूटिव’ जारी किया हैं।

मेघना पंत ने एक नई पुस्तक "द टेरिबल, हॉरीबल, वैरी बैड गुड न्यूज़" लिखी है। इसे अप्रैल 2021 में रिलीज कर दिया जाएगा।

लेखक इरविन एलन सीली का नया उपन्यास 'ASOCA: A Sutra’ प्रकाशित किया जाएगा। यह महान सम्राट अशोक का एक काल्पनिक संस्मरण है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश कंडुला द्वारा लिखित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव पर एक राजनीतिक जीवनी 'मावरिक मसीहा' का विमोचन किया हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक पुस्तक 'राष्ट्र प्रथम - 82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा' का विमोचन किया।

अप्रैल में अभिनेता कबीर बेदी की आत्मकथा "स्टोरीज आई मस्ट टेल: एन एक्टर्स इमोशनल जर्नी" रिलीज़ होगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments