आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी। मार्च 2021

    Environment and Ecology


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी मार्च 2021

Environment and Ecology.

कलिवेली वेटलैंड्स
फरवरी 2021 में तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला प्रशासन द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 के तहत कलिवेली वेटलैंड्स को पक्षी अभयारण्य बनाने की घोषणा की गई।
• कलिवेली वेटलैंड्स पुलिकट झील के बाद दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पाने की झील है।

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला प्लैटिपस अभयारण्य बनेगा।

टिटानोसौर का जीवाश्म
अर्जेंटीना में 140 मिलियन साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं। यह जीवाश्म डायनासोर समूह के सबसे पुराने ज्ञात सदस्य टिटानोसौर के हैं। 
यह डायनासोर क्रेटेशियस काल के दौरान पृथ्वी पर रहते थे।

देश का सबसे प्रदूषित राज्य है ? - ओडिशा

14 मार्च को हिंद महासागर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (NIO) द्वारा पहली जीनोम मैपिंग परियोजना शुरू की गई है।
उद्देश्य:- हिंद महासागर में सूक्ष्मजीवों के जीनोम मैपिंग के नमूनों को इकट्ठा करना।
हिंद महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जल क्षेत्र है।

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की सुरक्षा के लिए कदम
मार्च 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षियों को बचाने के लिए राजस्थान और गुजरात में इन पक्षियों के प्राकृतिक आवासों से होकर गुजरने वाली ओवरहेड पावर केबल (overhead power cables) को, भूमिगत केबल के साथ प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता पर जांच करने का निर्णय लिया है।
• ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स को आईयूसीएन द्वारा ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 और CMS कन्वेंशन तथा CITES के परिशिष्ट I में भी सूचीबद्ध है।

पानी की कमी पर यूनिसेफ रिपोर्ट
यूनीसेफ द्वारा 18 मार्च, 2021 को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 450 मिलियन से अधिक या पांच बच्चों में से एक, पानी की अत्यंत कमी वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं।
• पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों का अनुपात सबसे अधिक था। आधे से अधिक बच्चों (58%) को हर दिन पर्याप्त पानी तक पहुँच में कठिनाई होती है।

रणथंभौर में छ: बाघ गायब
राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में छ: बाघों - चार वयस्क और दो उप-वयस्क का मार्च 2020 से पता नहीं चल पा रहा है।
• 29 जुलाई, 2020 को सार्वजनिक की गई गणना के परिणामों के अनुसार, भारत में 2,967 बाघ हैं। मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा 526 है, इसके बाद कर्नाटक (524) और उत्तराखंड (442) में है। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में बाघों की आबादी में गिरावट देखी गई, जबकि अन्य सभी राज्यों में वृद्धि देखी गई।

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (जिसे विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) मनाया जाता है। 2021 का विषय:- 'फॉरेस्ट रेस्टोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड वेल-बीइंग'

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार जानवरों के लिए "भारत का पहला सरकार द्वारा संचालित एम्बुलेंस नेटवर्क" स्थापित करेगी।

भारत करेगा हिमालयी ग्लेशियरों का हवाई रडार सर्वेक्षण
भारत ने हिमालय के ग्लेशियरों की मोटाई का अनुमान लगाने के लिए हवाई रडार सर्वेक्षण की योजना बनाई है।
• इस योजना के तहत, पायलट अध्ययन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति बेसिन में किया जाएगा। इसके बाद, सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र उप-घाटियों में भी इसी तरह के अध्ययन किए जाएंगे।
• देश की लगभग 33% तापीय बिजली और देश में 52% जलविद्युत परियोजनाएं हिमालय से उद्गम होने वाली नदियों के जल पर निर्भर है।
राष्ट्रीय ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान केंद्र एक भारतीय अनुसंधान और विकास संस्थान है, जो गोवा में वास्को डी गामा में स्थित है। इसे पूर्व में अंटार्कटिक और महासागर अनुसंधान केंद्र (NCAOR) के रूप में जाना जाता था। इसकी स्थापना1998 में हुई थी।

आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन
यह भारत द्वारा 2019 में शुरू किया गया एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो आपदाओं से निपटने के लिए एक बुनियादी अवसंरचना प्रणाली बनाने के लिए काम करेगा। इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शुरू किया गया था। हाल ही में यूरोपीय संघ इसमें शामिल हो गया है।

दुनिया का पहला वोल्कानिक बॉण्ड
डेनिश रेड क्रॉस दुनिया का पहला वोल्कानिक बॉण्ड लाएगा।
इस बॉण्ड को तीन महाद्वीपों में स्थित 10 ज्वालामुखियों के विस्फोट के बाद आपदा प्रबंधन के लिए उपयोग लाया जाएगा।

कन्याकुमारी में वैज्ञानिकों ने समुद्री शैवाल की दो नई प्रजातियां हाईपेनिया इंडिका व हाईपेनिया बुल्लाटा खोजी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments