आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 8 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 7 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

7 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

एक्सिस सिक्योरिटीज ने सेकेंडरी मार्केट में बॉन्ड के साथ-साथ डिबेंचर खरीदने और बेचने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म - 'YIELD' के लॉन्च की घोषणा की है।

षड्यंत्र पर कानून
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120ए आपराधिक षड्यंत्र को परिभाषित करती है; धारा 120बी इसके लिए सजा निर्धारित करती है।
आपराधिक षड्यंत्र के लिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच एक 'समझौता' इसे दंडनीय अपराध बनाता है। षड्यंत्र के आरोप को स्थापित करने के लिए केवल एक समझौता आवश्यक और पर्याप्त है, भले ही वास्तविक अपराध क्यों न किया गया हो। आपराधिक षड्यंत्र अपने आप में एक ठोस अपराध है।
धारा 120बी के अनुसार यदि कोई ऐसा अपराध किया गया है, जो मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय है या 2 वर्ष से अधिक अवधि के कारावास से दंडनीय हैं उस स्थिति में आपराधिक षड्यंत्र के लिए दंड वही होगा, जो उस अपराध के लिए दंड की व्यवस्था है। यदि आपराधिक षड्यंत्र 2 वर्ष से कम अवधि के कारावास के अपराध से संबंधित है, ऐसी परिस्थिति में षड्यंत्र के लिए दंड 6 माह की अवधि के कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकता है।
• आईपीसी पहली बार लागू होने के लगभग चार दशक बाद 1913 में इसके वर्तमान स्वरूप में इस कानून को जोड़ा गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 4 मार्च, 2021 को कर्नाटक और पंजाब राज्य में दो नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की घोषणा की।
'केंद्रीय विद्यालय संगठन' (केवीएस) में दो नए केंद्रीय विद्यालय केवी सदलगा, बेलगावी, कर्नाटक और केवी आईआईटी रोपड़, पंजाब जोड़े गए हैं।
वर्ष 1963 में स्थापना के समय 20 विद्यालय से शुरू करते हुए, केवीएस में वर्तमान में वर्ष 2020-21 में 1247 स्कूल हैं, जिनमें 3 केवी विदेश (मास्को, काठमांडू, तेहरान) में हैं।

भारत की पहली भूतापीय विद्युत परियोजना
भारत की पहली भूतापीय विद्युत परियोजना पूर्वी लद्दाख के पुगा गाँव में स्थापित की जाएगी। वैज्ञानिकों द्वारा देश में भूतापीय ऊर्जा के हॉटस्पॉट के रूप में पुगा की पहचान की गई है।
पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में, एक मेगावाट (MW) बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित की जाएगी।

विश्व सौर बैंक लॉन्च करने की योजना
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने नवंबर 2021 में ग्लासगो में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप 26) में विश्व सौर बैंक (World Solar Bank-WSB) को लॉन्च करने की योजना बनाई है।
• कॉप-26 नामक जलवायु बैठक में ‘ग्रीन फाइनेंस’ प्राथमिकता वाले विषयों में से एक होगा, इसलिए इस बैंक का विकास महत्वपूर्ण है। कॉप-26 का आयोजन अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने की पृष्ठभूमि में किया जाएगा।
• विश्व सौर बैंक का मुख्यालय भारत में स्थापित किए जाने की संभावना है। यह पहला बहुपक्षीय विकास बैंक होगा, जिसे भारत में स्थापित किया जाएगा।
विश्व सौर बैंक ने अगले 10 वर्षों में ISA के सदस्य देशों को लगभग 50 बिलियन डॉलर देने की योजना बनाई है।

• ISA पहला संधि आधारित अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है।

6 मार्च को सुनील गावस्कर के टेस्ट पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित किया।


8 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम:- "Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world" 

भारतीय मूल की नौरीन हसन  को  न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व बैंक  की पहली उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 का उद्घाटन किया है।

हाल ही मुथूट ग्रुप के अध्यक्ष एम जी जॉर्ज मुथूट का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ कवि लक्ष्मीनारायण भट्ट का निधन हो गया।

तेलंगाना के हैदराबाद के गचिबोव्ली पुलिस स्टेशन पर पुलिस ने भारत का पहला 'ट्रांसजेंडर कम्युनिटी डेस्क'  लॉन्च किया है।
2014 में, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को पुरुष और महिला के साथ तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी।

7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग में देश के 7500वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के रानीखेत में देश का पहला जंगल हीलिंग सेंटर यानी वन उपचार केंद्र बना है।


9 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

गूगल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2021 को ‘Women Will’ नामक एक नया वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय एथलीट इशर सिंह देओल का निधन हो गया।
• 1954 में फिलीपींस के मनीला में आयोजित दूसरे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया। अंशुमान सिंह ने जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट यूएन फूड वेस्ट ऑफ 2021 के अनुसार दुनिया भर में 2019 में अनुमानतः 93 करोड़ 10 लाख टन खाना बर्बाद हो गया जो कुल उपलब्ध खाने का 17% है। सर्वाधिक 61% खाना घरों में बर्बाद होता है।

सस्ते नैनोट्यूब हाइड्रोजन ईंधन की खोज
हाल ही में वैज्ञानिकों ने सस्ते नैनोट्यूब हाइड्रोजन ईंधन की खोज की है, जो सस्ती ऊर्जा का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
अमेरिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कार्बन हाईड्रोजन ईंधन को ऊर्जा की तरह प्रयोग करने का विकल्प खोजा है । मोटे तौर पर समझें तो वैज्ञानिकों ने कार्बन नैनो ट्यूब को विद्युत अपघटन (इलेक्ट्रोलेसिस) की मदद से हाईड्रोजन ईंधन में बदलने का तरीका खोज निकाला है।

पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) ने हाल ही इटली के रोम में हुई माटेओ पेलिकोन रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीता।
इसी के साथ बजरंग पूनियां विश्व रैंकिंग में नंबर एक पहलवान बन गए।

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सबसे अधिक समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
नोवाक जोकोविच कुल 311वें सप्ताह में शीर्ष पर बने हुए हैं।

कीली होजकिंसन यूरोपियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली सबसे युवा ब्रिटिश खिलाड़ी बनी है।

नाबार्ड के अध्यक्ष, जी आर चिंताला ने APRACA (एशिया पैसिफिक रूरल एंड एग्रीकल्चर क्रेडिट एसोसिएशन) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

अलायंस इंश्योरेंस ने बीमा पोर्टल 'SMEInsure' शुरू किया है।

1971 के मुक्ति युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय जीत के 50 वें वर्ष में, भारतीय नौसेना जहाज बांग्लादेश की तीन दिवसीय यात्रा के लिए मोंगला बंदरगाह पहुंचे हैं।

हाल ही राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिंग्रामपुर गाँव में सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर HDFC बैंक ने बैंक में महिला अधिकारियों द्वारा महिला उद्यमियों को सलाह देने के लिए "स्मार्टअप उन्नति" नामक एक  कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।

"द फ्रंटियर गांधी: माई लाइफ एंड स्ट्रगल" किसकी आत्मकथा है ? -खान अब्दुल गफ्फार खान 
इन्हें "फ्रंटियर गांधी" के नाम से भी जाना जाता है।

जाने-माने मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का 6 मार्च, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

तीसरा जन औषधि दिवस -7 मार्च
2021 का विषय/अभियान: 'सेवा भी - रोजगार भी'।

महिला दिवस के अवसर पर तश्नुवा बांग्लादेश की पहली ट्रांसजेंडर एंकर बनी है।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना लगातार दसवीं बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली क्रिकेटर (महिला व पुरुष) बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments