आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 5 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 4 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

4 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

देशद्रोह का कानून
आईपीसी की धारा 124 ए 1870 में बना कानून।
कोई भी कार्यवाही या प्रयास जिससे सरकार के प्रति वैमनस्य बढ़े अथवा अवमानना हो वह देशद्रोह की श्रेणी आता है।
• सुप्रीम कोर्ट ने 3 मार्च को अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार की राय से अलग विचार रखने को देशद्रोह नहीं कहा जा सकता।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) द्वारा हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने है।

त्रिपुरा के राज्यपाल, रमेश बैस ने उदयपुर, त्रिपुरा में उदयपुर विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया है।

मनप्रीत वोहरा को ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

विश्व बैंक ने भारत के रूफटॉप सौर कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए $100 मिलियन की क्रेडिट गारंटी योजना शुरू करने की योजना बनाई है।

कलिवेली वेटलैंड्स
फरवरी 2021 में तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला प्रशासन द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 के तहत कलिवेली वेटलैंड्स को पक्षी अभयारण्य बनाने की घोषणा की गई।
• कलिवेली वेटलैंड्स पुलिकट झील के बाद दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पाने की झील है।

पगड़ी संभाल आंदोलन
किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के हिस्से के रूप में, संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 फरवरी को 'पगड़ी संभाल दिवस' के रूप में मनाया, जिसमें दुनिया भर में समर्थकों से हरे पगड़ी और दुपट्टा पहनने और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए कहा गया।
पगड़ी संभाल जट्टा एक सफल कृषि आंदोलन था, जिसने 1907 में ब्रिटिश सरकार को कृषि से संबंधित तीन कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया।
भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता थे।
1907 के कृषि संबंधी तीन कानून थे- पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम 1900, पंजाब भूमि उपनिवेश अधिनियम 1906 और दोआब बारी अधिनियम।
इन अधिनियमों के कारण किसान भूमि के मालिक न रहकर भूमि के ठेकेदार/अनुबंधक बन जाते और यदि किसान अनुमति लिये बिना अपने खेत में एक पौधा भी छू लेता तो ब्रिटिश सरकार उस किसान को आवंटित भूमि वापस ले सकती थी।


5 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

किरोन पोलार्ड के एक ओवर में 6 छक्के
वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बने है।
उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में अकिला धनंजय के एक ओवर में छह छक्के मारकर हासिल की।
• किरोन पोलार्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स (वनडे) और युवराज सिंह (टी-20) के बाद एक ओवर में छह छक्के मारने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

श्रीलंका के अकिला धनंजय लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बने है।

गांधी इरविन समझौता
5 मार्च 1931 को महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच राजनीतिक समझौते के तहत सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
ब्रिटिश सरकार ने गांधीजी की शर्ते इसलिए मान ली ताकि कांग्रेस लंदन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा ले।

बेंगलुरू, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी सरकार के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में शीर्ष शहर रहा है।
इस इंडेक्स में 111 शहरों को शामिल किया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत की पहल पर 2023 को ‘मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है।

भारत ने फिलीपींस के साथ “रक्षा सामग्री और उपकरणों की खरीद” के लिए “क्रियान्वयन व्यवस्था (implementing arrangement)” नामक एक  समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।  इसके तहत फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ख़रीदेगा।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 11वां संस्करण 4 मार्च 2021 को जारी किया गया। इसमें दुनिया भर के शीर्ष 1,000 विश्वविद्यालयों को रैंक किया गया है।
मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT), संयुक्त राज्य अमेरिका ने लगातार नौवें वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे सर्वश्रेष्ठ संस्थान को 172वीं   रैंक मिली। शीर्ष 100 में भारत का कोई भी संस्थान शामिल नहीं है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक (Municipal Performance Index-MPI) 2020 किया।
• मिलियन-प्लस जनसंख्या श्रेणी में इंदौर शीर्ष पर रहा।
• मिलियन से कम श्रेणी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शीर्ष पर रहा।
• इस सूचकांक में 111 नगरपालिकाओं के क्षेत्रीय प्रदर्शन की जांच की गई।

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है ? - एमसी मैरीकॉम
मैरीकॉम ने साल 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।


6 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने खेलों इंडिया विंटर नेशनल गेम्स के दूसरे संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जम्मू और कश्मीर ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला प्लैटिपस अभयारण्य बनेगा।

भारत में 4 मार्च को 'चाबहार दिवस' मनाया गया।
यह ईरान के चाबहार में एक बंदरगाह है, जो ओमान की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित है।

वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा।

डीआरडीओ ने ओडिशा तट से दूर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (Solid Fuel Ducted Ramjet-SFDR) तकनीक का सफल उड़ान परीक्षण किया। SFDR तकनीक DRDO को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में तकनीकी मदद करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन  के साथ वर्चुअल इंडिया-स्वीडन शिखर सम्मेलन 2021 में भाग लिया।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और SBI पेमेंट्स ने भारतीय व्यापारियों के लिए "RuPay SoftPoS" लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है।

तरुण बजाज को राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए।

निजी क्षेत्र की कोटक महिंद्रा बैंक ने वेतन खाते संभालने के लिए भारतीय सेना के साथ साझेदारी की है।

संसद टीवी के पहले सीईओ कौन बने है ? - रवि कपूर

हाल ही पंजाब के प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हो गया। नारंग का संबंध चौरासी घराने से था।

टिटानोसौर का जीवाश्म
अर्जेंटीना में 140 मिलियन साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं। यह जीवाश्म डायनासोर समूह के सबसे पुराने ज्ञात सदस्य टिटानोसौर के हैं। 
यह डायनासोर क्रेटेशियस काल के दौरान पृथ्वी पर रहते थे।

4 मार्च, 2021 को थाईलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की तरफ से खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का प्रतिष्ठित 'किंग भूमिबोल विश्व मृदा दिवस- 2020 पुरस्कार' ग्रहण किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments